केरल हिंदी साहित्य मंडल - Keral Hindi Sahitya Mandal

  • Home
  • India
  • Kochi
  • केरल हिंदी साहित्य मंडल - Keral Hindi Sahitya Mandal

केरल हिंदी साहित्य मंडल - Keral Hindi Sahitya Mandal भारत की राष्ट्रीय एवं भावात्मक एकता के लिए समर्पित स्वयंसेवी संस्था
(पंजीकरण संख्या : ई. आर 45/71)

केरल हिंदी साहित्य मण्डल

केरल हिंदी साहित्य मण्डल की स्थापना सन् 1969 में हुई। सन् 1971 में यह संस्था पंजीकृत हुई (पंजीकरण संख्या : ई. आर. 45/71। कोच्चिन विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष तथा हिंदी के यशस्वी निबंधकार और अनुवादक डॉ. एन. ई. विश्वनाथ अय्यर केरल हिंदी साहित्य मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हैं । के.एन. मेनन संस्थापक सचिव और के. आर. वारियर कोषाध्यक्ष रहे । डॉ. एन. ई. विश्वनाथ अय्यर के बाद भाषाविज्ञान के प्रकांड पंडित प्रोफ. ईच्चर वारियर, के. जे. जोण, प्रसिद्ध समाज सेवी जी. एस. धारा सिंह और हिंदी के विख्यात लघु कथाकार एवं व्यंग्यकार डॉ. गोविन्द शेनाय ने अध्यक्ष पद अलंकृत किया। साहित्य मंडल के वर्तमान अध्यक्ष कोच्चिन विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व – अध्यक्ष और हिंदी साहित्य के जाने – माने कवि डॉ. पी.वी. विजयन हैं । डॉ. टी. एन. विश्वंभरन, पी. एन. नारायणन नायर, बालकृष्णन नायर, डॉ. एच. परमेश्वरन, प्रोफ. वी. डी कृष्णन नम्बियार, पी.के.पी कर्ता, डॉ. के. जी. प्रभाकरन और प्रोफ. ऋषिकेशन तम्पी इसके सचिव रहे। पी.वी. जार्ज, के.एम मत्तायी, के.जी.वाध्यार और के.के. मणि मण्डल के कोषाध्यक्ष रहे। मण्डल के वर्तमान सचिव कालिकट विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व – आचार्य एवं अध्यक्ष तथा समस्त केरल साहित्य परिषद् के महासचिव डॉ.टी.एन.विश्वंभरन हैं और समुद्री उत्पाद निर्यात प्राधिकरण के राजभाषा विभाग के पूर्व उपनिदेशक श्री. के. जी. मुरलीधरन कोषाध्यक्ष हैं।

केरल हिंदी साहित्य मंडल के तत्वावधान में  9/7/23 रविवार को आयोजित  डॉ. टी. एन विश्वंभरन का स्मृति दिवस एवं स्मारिका प्रक...
11/07/2023

केरल हिंदी साहित्य मंडल के तत्वावधान में 9/7/23 रविवार को आयोजित डॉ. टी. एन विश्वंभरन का स्मृति दिवस एवं स्मारिका प्रकाशन कार्यक्रम में स्मारिका का प्रकाशन करते हुए प्रो. एम.के. सानू।साथ हैं विश्वंभरन की पत्नी सुश्री विजयंबाल, प्रो.के.जी.प्रभाकरन, प्रो. पी वी कृष्ण नायर एवं मंडल की अध्यक्षा प्रो. के अजिता।

09/01/2023
*डॉ. टी. एन. विश्वंभरन* कालिकट विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष थे। वे विकल्प से हमेशा जुड़े रहे। प्रथम दक...
15/06/2022

*डॉ. टी. एन. विश्वंभरन* कालिकट विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष थे। वे विकल्प से हमेशा जुड़े रहे। प्रथम दक्षिण भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन के महासंयोजक थे। वे केरल हिन्दी साहित्य मंडल के संस्थापक कार्यकर्ताओं में थे। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में दराकों से सक्रिय थे टी. एन. विश्वंभरन जी।

हार्दिक श्रद्धांजलि। 🌹

अक्कित्तम स्मृति : साहित्य मंडल द्वारा प्रकाशित पुस्तक "कालजयी कवि अक्कित्तम" का लोकार्पण ।
05/10/2021

अक्कित्तम स्मृति :
साहित्य मंडल द्वारा प्रकाशित पुस्तक "कालजयी कवि अक्कित्तम" का लोकार्पण ।

केरल हिंदी साहित्य भवन - शिलान्यासकेरल हिंदी साहित्य भवन ट्रस्ट केरल हिंदी साहित्य मण्डल, कोच्चि के अधीन कार्यरत न्यास ह...
05/10/2021

केरल हिंदी साहित्य भवन - शिलान्यास

केरल हिंदी साहित्य भवन ट्रस्ट केरल हिंदी साहित्य मण्डल, कोच्चि के अधीन कार्यरत न्यास है । साहित्य मंडल के पास जो ज़मीन है, उसमें केरल हिंदी साहित्य भवन का निर्माण कर उसमें एक पुस्तकालय व शोध केंद्र स्थापित करना ट्रस्ट का उद्देश्य है । साहित्य मंडल की इस स्वप्न – परियोजना का शुभारंभ 30 जून 2021 को हुआ। केरल हिंदी साहित्य मण्डल, कोच्चि के संस्थापक सदस्य एवं सचिव डॉ. टी. एन विश्वंभरन ने दिनांक 30 जून 2021 को प्रातः 09. 30 बजे साहित्य भवन का शिलान्यास किया। केरल हिंदी साहित्य मण्डल के संरक्षक और केरल के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी प्रोफ.एम के सानु, केरल हिंदी साहित्य मण्डल के संस्थापक सदस्य व वर्तमान अध्यक्ष डॉ.पी. वी. विजयन, संस्थापक सदस्य व केरल हिन्दी साहित्य भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफ. बी ऋषिकेशन तम्पी, संस्थापक सदस्य डॉ.के.जी प्रभाकरन,केरल हिन्दी साहित्य मण्डल के वर्तमान खजांची श्री. के जी. मुरलीधरन, केरल हिन्दी साहित्य भवन ट्रस्ट के न्यासी जैसे श्री पी. के. पद्मनाभन , श्री विश्वनाथन, डॉ पी. रवि , डॉ आर. शशिधरन, डॉ टी. एन. विश्वंभरन जी की सहधर्मिणी सुश्री विजयम्माल, बेटी डॉ. दर्शना आदि उपस्थित

05/10/2021

Address

Kochi
682011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when केरल हिंदी साहित्य मंडल - Keral Hindi Sahitya Mandal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to केरल हिंदी साहित्य मंडल - Keral Hindi Sahitya Mandal:

Shortcuts

Share