Shree Falgun Giri Shikshan Sansthan

Shree Falgun Giri Shikshan Sansthan शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहड़ेगा ।
(1)

22/07/2026

🌳महत्वपूर्ण सूचना🌳
श्री फाल्गुन गिरी शिक्षण संस्थान
किशनपुर, फतेहपुर
🌿 वृक्षारोपण महाअभियान 🌿
समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं सम्मानित ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय परिसर में हरित वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत:
🌳 विद्यालय के प्रबंधक श्री दुर्गाप्रसाद निर्मल जी द्वारा 51 वृक्षों का रोपण किया जाएगा।
🌱 विद्यालय का प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने नाम से 1-1 पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेगा।
🗓️ दिनांक : 23/07/2026
🕘 समय : सुबह 7:30 बजे
📍 स्थान : श्री फाल्गुन गिरी शिक्षण संस्थान, किशनपुर, फतेहपुर
🌿 हमारा संकल्प
"एक विद्यार्थी – एक वृक्ष, हरियाली से होगा देश समृद्ध।"
🌍 आइए, मिलकर अपने विद्यालय को हराभरा, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाएँ।
आदेशानुसार
प्रबंधक
श्री दुर्गाप्रसाद निर्मल
श्री फाल्गुन गिरी शिक्षण संस्थान
किशनपुर, फतेहपुर 🌳🌿

✨ हमारे विद्यालय श्री फाल्गुन गिरि शिक्षण संस्थान, किशनपुर में बुद्ध पूर्णिमा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।इ...
03/05/2026

✨ हमारे विद्यालय श्री फाल्गुन गिरि शिक्षण संस्थान, किशनपुर में बुद्ध पूर्णिमा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस पावन अवसर पर गौतम बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेश—अहिंसा, करुणा और सत्य—पर प्रकाश डाला गया।
छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित की।
👉 हम सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
🙏 बुद्धं शरणं गच्छामि 🙏

Shree Falgun Giri Shikshan Sansthan  में आज Bhim Jayanti के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्रों ...
14/04/2026

Shree Falgun Giri Shikshan Sansthan में आज Bhim Jayanti के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्रों को Dr. B. R. Ambedkar जी के जीवन, उनके विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
✨ हम सभी उनके महान विचारों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

“श्री फाल्गुन गिरि शिक्षण संस्थान में प्रतिभा का सम्मान 🏆🥇🥈🥉✨विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी ...
30/03/2026

“श्री फाल्गुन गिरि शिक्षण संस्थान में प्रतिभा का सम्मान 🏆🥇🥈🥉✨
विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है।

हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”✨

25/03/2026

“छोटे कदम, बड़े सपने” 🚀

















🌟 गर्व का क्षण 🌟हमारे श्री फाल्गुन गिरी शिक्षण संस्थान, किशनपुर, फतेहपुर के पुरातन छात्र शनि कुमार ने अपनी प्रतिभा से वि...
19/08/2025

🌟 गर्व का क्षण 🌟
हमारे श्री फाल्गुन गिरी शिक्षण संस्थान, किशनपुर, फतेहपुर के पुरातन छात्र शनि कुमार ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय, सरकंडी, बिंदकी के छात्र शनि कुमार ने योगा प्रतियोगिता में स्टेट लेवल (जालौन) सफलता प्राप्त कर अब नेशनल लेवल (आंध्रप्रदेश) के लिए चयन पाया है। 🎉

प्रधानाचार्या श्रीमती नीता उपाध्याय जी ने इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। 🙏✨

💐 शनि कुमार को नेशनल प्रतियोगिता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ 💐

📢 हमारे विद्यालय के होनहार छात्रों के लिए सुनहरा अवसर!नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ!...
22/07/2025

📢 हमारे विद्यालय के होनहार छात्रों के लिए सुनहरा अवसर!
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ! 🏫📚

📅 आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025
📝 परीक्षा की तिथि: 13 दिसंबर 2025

👦👧 हमारे विद्यालय के वे छात्र जो वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
यह एक शानदार अवसर है — जहाँ शिक्षा, भोजन, आवास व सभी सुविधाएँ पूर्णतः नि:शुल्क मिलती हैं। 🆓🎓🍽️

📌 आवश्यक दस्तावेज़:
✅ जाति प्रमाणपत्र (यदि आरक्षित वर्ग से हैं)
✅ फोटो
✅ आधार कार्ड
✅ छात्र व अभिभावक का हस्ताक्षर
✅ निवास प्रमाण पत्र

🌟 हमारा लक्ष्य है कि हमारे विद्यालय से अधिक से अधिक बच्चे इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफल हों और अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय का नाम रोशन करें।

🔗 आवेदन करें: https://navodaya.gov.in

💡 📢 सभी अभिभावकों से निवेदन है कि समय रहते आवेदन कर अपने बच्चे को इस उज्ज्वल अवसर से जोड़ें।

#हमारा_विद्यालय_हमारा_गौरव
#शिक्षा_का_अधिकार

"शिक्षा की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल!"श्री फाल्गुन गिरी शिक्षण संस्थान, किशनपुर फतेहपुर में प्रबंधक ...
19/05/2025

"शिक्षा की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल!"
श्री फाल्गुन गिरी शिक्षण संस्थान, किशनपुर फतेहपुर में प्रबंधक श्री दुर्गा प्रसाद जी द्वारा शिशु से लेकर कक्षा दो तक के सभी छात्रों को निःशुल्क हिंदी बाल पोथी वितरित की गई। 📚✨

इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही पढ़ने की रुचि बढ़ाना और हिंदी भाषा की समझ को सुदृढ़ करना है।
संस्थान का यह प्रयास निश्चित रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।

बाल शिक्षा = उज्ज्वल भविष्य

Address

Kishanpur

Telephone

+918924033033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Falgun Giri Shikshan Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shree Falgun Giri Shikshan Sansthan:

Shortcuts

Share