St. Stephen College, Kishangarh, Ajmer

St. Stephen College, Kishangarh, Ajmer St. Stephen College was founded in 2008 as a part of Saint Stephen educational society.

सेंट स्टीफन कॉलेज में 3 मई 2026 को बी.एड के विद्यार्थियों के लिए एनुअल फंक्शन व बी.एड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा...
03/05/2026

सेंट स्टीफन कॉलेज में 3 मई 2026 को बी.एड के विद्यार्थियों के लिए एनुअल फंक्शन व बी.एड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बी .एड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल फंक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का संचालन प्रथम वर्ष के विद्यार्थी जोया मंसूरी व संजय कुमार द्वारा किया गया। सर्वप्रथम द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों के कुमकुम व अक्षत लगाकर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव श्रीमान बालमुकुंद जी अग्रवाल व मैनेजमेंट सदस्या श्रीमती रेखा अग्रवाल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्राचार्या डॉ कालिंदी लालचंदानी द्वारा संस्था सचिव व मैनेजमेंट सदस्या को प्लांट्स देकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत द्वितीय वर्ष की छात्रा कीर्ति झारोटिया द्वारा गणेश वंदना पर एकल नृत्य किया गया ।भावना राजपुरोहित द्वारा शानदार नृत्य किया गया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी हर्ष राजावत व उपासना पातावत द्वारा अपने बी.एड. अनुभवाें को जूनियर साथियों के साथ साझा करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की सलाह दी। उन्होंने महाविद्यालय में बिताए अपने सुनहरे लम्हें को याद करते हुए सबको भावुक कर दिया। सीमा स्वर्णकार द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। निखिल कटारिया, कुशल सेन व संजय कुमार द्वारा ग्रुप नृत्य किया गया। नीतू प्रजापत व ग्रुप द्वारा अद्भुत ग्रुप नृत्य किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए छोटे-छोटे गेम्स भी रखे गया। निखिल कटारिया द्वारा मिमिक्री व कॉमेडी ड्रामा प्रस्तुत किया गया। सभी जूनियर विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी सीनियर्स द्वारा रैंप वॉक भी किया गया। जिसके आधार पर मिस्टर हैंडसम पवन सिंह व मिस ब्यूटीफुल कीर्ति
झारोटिया को चुना गया। बी.एड के इस सत्र की संपूर्ण गतिविधियों में भागीदारी व विद्यार्थियों के व्यवहार को देखते हुए बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड अमर सिंह व राजेश्वरी कुमावत को दिया गया।कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य, नृत्य, गेम्स वाले कार्यक्रम शामिल रहे। विद्यार्थियों ने हर कार्यक्रम को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया तथा दर्शकों की वाह वाही बटोरी।
कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना प्रमुख स्थान बनाने वाले सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. कालिंदी लालचंदानी द्वारा सभी भावी अध्यापकों को अपने उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने इस संस्थान में केवल विषय ज्ञान ही नहीं, बल्कि एक आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में आवश्यक मूल्य, अनुशासन, धैर्य और संवेदनशीलता भी सीखी है। आपने यह समझा है कि एक शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि समाज का निर्माण करता है, भविष्य गढ़ता है और मानवता को दिशा देता है।
आप सभी ने यहाँ जो अनुभव प्राप्त किए हैं—पाठ योजना निर्माण, शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन और विद्यार्थियों के साथ संवाद—ये सभी आपके जीवन की अमूल्य पूंजी हैं। अब समय आ गया है कि आप इन सीखों को वास्तविक जीवन में उतारें और समाज में एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने ज्ञान, मेहनत और संस्कारों के बल पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। कड़ी मेहनत व अपने लक्ष्य पर अटल रहते हुए हर परिस्थितियों में धैर्य के साथ में चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता पाने की सलाह दी । साथ ही प्राचार्या द्वारा संस्था सचिव श्री बालमुकुंद जी अग्रवाल व मैनेजमेंट सदस्या श्रीमती रेखा अग्रवाल जी का कार्यक्रम में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।सभी जीतने वाले विद्यार्थियों को सेसे व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अपने सीनियर्स को विदाई देते हुए सभी जूनियर्स व व्याख्याता की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई। इस प्रकार सेंट स्टीफन कॉलेज में बी.एड सत्र 24- 26के विद्यार्थियों का विदाई समारोहव एनुअल फंक्शन बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया।

26/03/2026
25 मार्च2026 को “युवा उद्यमिता यात्रा” के शुभारंभ कार्यक्रम में सेंट स्टीफन कॉलेज किशनगढ़ का विशेष सहयोग स्वदेशी जागरण म...
26/03/2026

25 मार्च2026 को “युवा उद्यमिता यात्रा” के शुभारंभ कार्यक्रम में सेंट स्टीफन कॉलेज किशनगढ़ का विशेष सहयोग
स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान (MySBA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “युवा उद्यमिता यात्रा” का भव्य शुभारंभ अजमेर में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) के संयुक्त तत्वाधान से स्वराज सभागार में आयोजित किया गया जिसमें युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली युवा उद्यमिता यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। स्वदेशी जागरण मंच और स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में स्टीफन कॉलेज किशनगढ़ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने केवल एक औपचारिक शुरुआत नहीं की, बल्कि युवाओं के भीतर आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और नवाचार की नई चेतना जागृत करने का कार्य किया। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संगठक सतीश कुमार जी ने अपने विचारों से कार्यक्रम को दिशा दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संगठक निम्बा राम ने कार्यक्रम को प्रेरकमार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो .सुरेश कुमार अग्रवाल ने की ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री राधे राम चोयल ने युवा उद्यमिता की यात्रा की संकल्पना को विस्तार से रखा।

सतीश कुमार ने युवाओं को सोच के स्तर पर परिवर्तन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत में कभी बेरोजगारी जैसी स्थिति नहीं थी, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी उद्योग से जुड़ा रहता था। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने आसपास उपलब्ध संसाधनों - चाहे वह कृषि हो या स्थानीय कौशल की पहचान करें और अपनाएं ताकि रोजगार का अर्थ केवल नौकरी नहीं, बल्कि अपनी क्षमता से आर्थिक सृजन करना हो।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत को शून्य बेरोजगारी की दिशा में आगे बढ़ना है और इसके लिए उद्यमिता को सबसे प्रभावी माध्यम बनाना होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने अपने उद्बोधन में भारतीय समाज की परंपरागत आत्मनिर्भर व्यवसाय व्यवस्था को महत्व दिया और कहा कि आजादी के बाद से ही भारत में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार को मजबूत करना आवश्यक है।

इस अवसर पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रयासों से युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा मिलेगा और वे अपने सपनों को साकार करने में सक्षम होंगे।
इस कार्यक्रम में सेंट स्टीफन एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव श्री बालमुकुंद जी अग्रवाल व कॉलेज प्राचार्या डॉ कालिंदी लालचंदानी भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय द्वारा सचिव श्री बालमुकुंद जी अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया गया और सेंट स्टीफन कॉलेज के इस अत्यंत सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली9 मार्च को प्रगति नगर स्थित सेंट स्टीफन कॉलेज  में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब(EL...
09/03/2026

विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

9 मार्च को प्रगति नगर स्थित सेंट स्टीफन कॉलेज में
इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब(ELC) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ ग्रहण कराकर की गई।

इसके पश्चात बी.एड. के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित आकर्षक पोस्टर तैयार किए और कॉलेज परिसर से जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “पहले मतदान फिर जलपान”, “मतदान लोकतंत्र की शक्ति है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कालिंदीलाल चांदाणी ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए सभी को जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बी.एड. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज में जागरूकता का संदेश दिया।

महिला दिवस की हार्दिक बधाई।यह सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं है।यह ख़ुद को याद दिलाने का दिन है कि समानता, सम्मान और अवसर अभी भी ...
08/03/2026

महिला दिवस की हार्दिक बधाई।

यह सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं है।
यह ख़ुद को याद दिलाने का दिन है कि समानता, सम्मान और अवसर अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में अधूरे सपने हैं।

जिस समाज में महिलाएँ आगे बढ़ती हैं, वही समाज सच में आगे बढ़ता है।

हर उस महिला को सलाम जो अपने साहस से भविष्य लिख रही है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजितकिशनगढ़ 7 मार्च (शनिवार) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर प...
07/03/2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

किशनगढ़ 7 मार्च (शनिवार)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रगति नगर स्थित सेंट स्टीफन कॉलेज परिसर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिला सशक्तिकरण, समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशात्मक पोस्टर बनाए। पोस्टरों के माध्यम से महिला शिक्षा, अधिकार, आत्मनिर्भरता और सम्मान जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता प्रभारी सरला चारण
द्वारा पोस्टरों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया डॉ कालिंदी लालचंदानी ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करती हैं।

Happy Holi 🫟🫟🫟
04/03/2026

Happy Holi 🫟🫟🫟

सेंट स्टीफन कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : सेंट स्टीफन कॉलेज में 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह...
28/02/2026

सेंट स्टीफन कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
: सेंट स्टीफन कॉलेज में 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और वैज्ञानिक भावना के साथ मनाया गया। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन द्वारा खोजे गए ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और नवाचार की भावना का विकास करना था। इस अवसर पर कॉलेज के इनोवेशन साइंस क्लब द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं “विज्ञान और हमारा भविष्य” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें रक्त परिसंचरण तंत्र, कार्बन शुद्धिकरण मॉडल, हीमोडायलिसिस, न्यूक्लियर रिएक्टर प्लांट, डीएनए मॉडल, लेजर होम सिक्योरिटी सिस्टम, हाइड्रोपोनिक्स फार्मिंग, थर्मल पावर प्लांट, व्हीटस्टोन ब्रिज, इलेक्ट्रिक लिफ्ट, प्रकाश का परावर्तन, इलेक्ट्रिक बेल, न्यूटन का तृतीय नियम, विद्युत धारा तथा गति के प्रकार प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों की प्रस्तुति दी और वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझाया। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, टीमवर्क और शोधात्मक सोच को उजागर किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विज्ञान की उपयोगिता, तकनीकी विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कालिंदी लाल चंदानी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक सोच को विकसित करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन मोनिका शर्मा द्वारा किया गया। विज्ञान दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

28/02/2026
Malaviya Mission Teacher Training Centre (यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र), Maharshi Dayanand Saraswati Unive...
28/02/2026

Malaviya Mission Teacher Training Centre (यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र), Maharshi Dayanand Saraswati University द्वारा St. Stephen College के सहयोग से आयोजित आठ दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ओरिएंटेशन एंड सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का शुक्रवार को गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम का विषय “हायर एजुकेशन एंड सोसाइटी” रहा। देशभर से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन सहभागिता की।

समापन सत्र मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. शिव प्रसाद के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ। कोर्स कोऑर्डिनेटर मोनिका शर्मा ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि आठ दिनों तक विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति के विविध आयामों पर व्याख्यान दिए।

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने अपने-अपने विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए, जिनमें Akhil Ranjan Garg, वाइस चांसलर, बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा “उच्च शिक्षा और राष्ट्र निर्माण,H. D. Charan, फॉर्मर वाइस चांसलर, बीटीयू बीकानेर द्वारा “एनईपी 2020 में समग्र एवं मूल्य-आधारित शिक्षा”; डॉ. ऋचा शर्मा, आईसीएसएसआर द्वारा “एकीकृत, समानतामूलक एवं समावेशी शिक्षा”; Girish Nath Jha, प्रोफेसर, जेएनयू, नई दिल्ली द्वारा “एआई आधारित शैक्षणिक प्रौद्योगिकी और एनईपी 2020”; डॉ. भरत कुमार जाजरा, एसोसिएट प्रोफेसर, आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर द्वारा “मूल्य-आधारित शिक्षा: सूचना से चरित्र निर्माण तक”; Hitesh Ravia, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, द महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा द्वारा “कौशल, रोजगारपरकता और सामाजिक प्रासंगिकता”; Ashish Bhatnagar, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग, एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर द्वारा “उच्च शिक्षा और सतत विकास”; श्री भरत रामजी, पूर्व अध्यक्ष, आरबीएसई अजमेर द्वारा “उच्च शिक्षा में समानता, समावेशन और सामाजिक न्याय”; Ravindra Gupta, प्राचार्य, पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली द्वारा “राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की सामाजिक भूमिका”; G. S. Shukla, वाइस चांसलर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा “डिजिटल शिक्षा और सामाजिक समावेशन”; प्रोफेसर दुशन नीवाहत, गुजरात यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद द्वारा “शिक्षार्थियों का समग्र एवं बहुआयामी विकास”; प्रोफेसर संजय रोड़ा, प्रोफेसर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान द्वारा “सकल नामांकन अनुपात से सामाजिक प्रभाव अनुपात तक”; Krishna Avatar Goyal, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बिजनेस फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा “विकसित भारत 2047 के लिए उच्च शिक्षा की पुनर्कल्पना”; तथा प्रोफेसर करूपू सामी बालासुब्रमण्यम, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, मनोनियम सुंदर्नार यूनिवर्सिटी, तिरुवनंतपुरम द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सामाजिक सद्भाव जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति उच्च शिक्षा को अधिक लचीला, बहुभाषी, शोधोन्मुख एवं समाजोपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि प्रो. जी. एस. शुक्ला ने शिक्षा को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।

सेंट स्टीफन एजुकेशन सोसाइटी के संस्था सचिव श्री बालमुकुंद अग्रवाल ने सभी संसाधन व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कालिंदी लालचांदनी ने आयोजन समिति, तकनीकी टीम एवं प्रतिभागियों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी के संयुक्त प्रयासों को कार्यक्रम की सफलता का आधार बताया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों की निरंतरता की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में व्याख्याता रेणु पारीक, गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मेघवाल एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया

Address

Kishangarh
305801

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm

Telephone

+919829442516

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when St. Stephen College, Kishangarh, Ajmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to St. Stephen College, Kishangarh, Ajmer:

Shortcuts

Share

Category