09/07/2025
उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन” प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (छठा बैच) का सफल समापन
डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज में दिनांक 24.06.2025 से 08.07.2025 तक आयोजित 15 दिवसीय स्ववित्तपोषित आवासीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम “उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (CCINM)” के छठे बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि इनपुट विक्रेताओं, उर्वरक डीलरों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों को मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्व संतुलन, एवं वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उन्हें पैरा-एक्सटेंशन प्रोफेशनल्स के रूप में सशक्त बनाना है।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. के. सत्यनारायण, एसोसिएट डीन एवं प्राचार्य, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज ने संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ कृषि की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में विशिष्ट उपस्थिति रही डॉ. संजय सहाय, अधिष्ठाता प्रभारी, एडवांस्ड सेंटर ऑन सेरीकल्चर, तथा डॉ. जे. पी. सिंह, अधिकारी प्रभारी, बागवानी अनुसंधान केंद्र, किशनगंज की। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों को कृषि नवाचार, पर्यावरणीय संरक्षण और तकनीकी जागरूकता के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मृदा परीक्षण, पोषक तत्व प्रबंधन, उर्वरक विधियाँ, जैविक-अजैविक स्रोतों का संतुलन, तथा टिकाऊ कृषि प्रथाओं से संबंधित विषयों पर गहन जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रायोगिक सत्रों, समूह चर्चाओं और विशेषज्ञ व्याख्यानों को शामिल किया गया।
प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल उनके व्यवसाय के लिए उपयोगी रहा, बल्कि इससे उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मृदा एवं पोषण प्रबंधन को समझने में भी मदद मिली। उन्होंने शिक्षण विधियों, समन्वय एवं सामग्री की प्रशंसा की।
इस अवसर पर डॉ. भोलानाथ साहा, डॉ. मोहसीना, डॉ. वंदना, डॉ. लव कुमार, डॉ. हेना परवीन एवं श्री मनीष सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि सेवा प्रदाताओं को तकनीकी रूप से सक्षम, जानकारीपूर्ण, एवं किसान हितैषी सलाहकार के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हो रहा है।
प्रशिक्षण का विवरण: “उर्वरक डीलरों के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर सर्टिफिकेट कोर्स (CCINM)”
यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स फर्टिलाइज़र डीलर्स, कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों और कृषि क्षेत्र में काम करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए है। इस कोर्स के माध्यम से उन्हें उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य और पोषक तत्व संतुलन बनाए रखने की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।
आवेदन के लिए पात्र:
• फर्टिलाइज़र डीलर्स
• कृषि व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति
• कृषि क्षेत्र में कार्यरत अन्य व्यक्ति
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक युवक-युवतियाँ एवं किसान आधार कार्ड, 10वीं प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क ₹12,500 को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के बैंक खाते में NEFT/RTGS के माध्यम से जमा करना होगा। (UPI से भुगतान मान्य नहीं होगा।)
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
डॉ. एस. सी. पॉल, विभागाध्यक्ष,
मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग,
डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज
मोबाइल: 94707 66018