29/03/2026
जिला टॉपर बनी पोठिया की बेटी रूही नाज़
किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर की छात्रा रूही नाज़ ने 477 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
रूही नाज़, पिता मो. आलम, मसनाबस्ती की रहने वाली हैं। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवार के साथ-साथ स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है।
विषयवार अंक इस प्रकार हैं:
उर्दू – 96, हिन्दी – 97, गणित – 98, सोशल साइंस – 94 और साइंस – 92
रूही नाज़ की यह उपलब्धि न केवल उनके मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा है।