GK and Current Affairs

GK and Current Affairs

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GK and Current Affairs, Kishanganj.

10/06/2021
09/06/2021

1.निम्नलिखित में से कौन भारत की संसद के एक वास्तुकार थे ?
(A) हर्बर्ट बेकर
(B) सैम्युअल स्विंटन जेकब
(C) चार्ल्स व्याट
(D) फ्रेडरिक विलियम स्टीवेंस
उत्तर: (A) हर्बर्ट बेकर

2.सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का पर्व किस राज्य में मनाया जाता है ?
(A) गुजरात
(B) नागालैंड
(C) केरल
(D) हरियाणा
उत्तर: (D) हरियाणा

3.पाकिस्तान का स्वर्ग किस घाटी को कहा जाता है ?
(A) पीओके घाटी
(B) गिलगिट घाटी
(C) स्वात घाटी
(D) क़्वेटा
उत्तर: (C) स्वात घाटी

4.डब्ल्यूटीओ कृषि समझौता निम्नलिखित में से किस वर्ष अस्तित्व में आया था ?
(A) 1999
(B) 2000
(C) 1991
(D) 1995
उत्तर: (B) 2000

5.द लाइफ डिवाइन नामक पुस्तक के लेखक निम्नलिखित में से कौन है ?
(A) जिद्दू कृष्णमूर्ति
(B) स्वामी विवेकानंद
(C) ए सी भक्तिवेदांत
(D) श्री अरबिंदो
उत्तर: (D) श्री अरबिंदो

6.महमूद गवाँ किस साम्राज्य का एक प्रतिष्ठित मंत्री था ?
(A) निजामशाही
(B) बहमनी
(C) आदिलशाही
(D) बरीदशाही
उत्तर: (B) बहमनी

7.एंग्री रिवर नामक पुस्तक के लेखक निम्नलिखित में से कौन है ?
(A) रस्किन बॉन्ड
(B) आर के नारायण
(C) खुशवंत सिंह
(D) टॉम अल्टर
उत्तर: (A) रस्किन बॉन्ड

8.निम्नलिखित में से किस जीव के तीन हृदय होते है ?
(A) बॉर
(B) कोआला
(C) स्क्विड
(D) व्हेल
उत्तर: (C) स्क्विड

9.घूमर नृत्य कहां का एक लोक नृत्य है ?
(A) गोवा
(B) राजस्थान
(C) गुजरात
(D) पुदुचेरी
उत्तर: (B) राजस्थान

10.नॉर्वेजियन नेशनल अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाला प्रथम भारतीय निम्नलिखित में से कौन है ?
(A) आमिर खान
(B) इरफान खान
(C) आदिल हुसैन
(D) सलमान खान
उत्तर: (C) आदिल हुसैन

09/06/2021

1.विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है ?
A.05 जून 2021
B.06 जून 2021
C.07 जून 2021
D.08 जून 2021
उत्तर – D.08 जून 2021

2.किस देश के विदेश मंत्री शाहिब अब्दुल्ला संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है ?
A.भूटान
B.पाकिस्तान
C.मालदीव
D.बांग्लादेश
उत्तर – C.मालदीव

3.हाल ही में किस देश को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (United Nations Economic and Social Council) के लिए 2022-24 की अवधि के लिए चुना गया है ?
A.नेपाल
B.बांग्लादेश
C.रूस
D.भारत
उत्तर – C.मालदीव

4.निम्न में से किस राज्य सरकार ने ‘जहां वोट वहां वैक्सीनेशन’ अभियान की शुरुआत की ?
A.बिहार
B.पंजाब
C.दिल्ली
D.असम
उत्तर – C.दिल्ली

5.विश्व बैंक ने भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन देने हेतु कितने करोड़ डॉलर के सहायता कार्यक्रम को स्वीकृति दी है ?
A.40 करोड डॉलर
B.50 करोड डॉलर
C.30 करोड डॉलर
D.20 करोड डॉलर
उत्तर – B.50 करोड डॉलर

6.विश्व बैंक ने नए शिक्षा सलाहकार के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है ?
A.रंजीत सिंह दिसाले
B.राहुल सचदेवा
C.अनुपम सिंह
D.मोहन अग्रवाल
उत्तर – A.रंजीत सिंह दिसाले

7.विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumor Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है ?
A.10 जनवरी
B.12 मार्च
C.5 मई
D.8 जून
उत्तर – D.8 जून

8.भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु किस मिशन को लॉन्च किया है?
A.जल जीवन मिशन
B.इनोवेशन क्लीनटेक एक्सचेंज
C.मिशन शक्ति कार्यक्रम
D.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
उत्तर – B.इनोवेशन क्लीनटेक एक्सचेंज

9.किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 साल की उम्र में 3 जून 2021 को निधन हो गया ?
A.मॉरीशस
B.श्रीलंका
C.नेपाल
D.भूटान
उत्तर – A.मॉरीशस

10.असम साहित्य सभा के किस पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात साहित्यकार का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया ?
A.राहुल सचदेवा
B.अनिल बोरा
C.लक्ष्मीनंदन बोरा
D.मोहन अग्गरवाल
उत्तर – C.लक्ष्मीनंदन बोरा

09/06/2021

1.निम्नलिखित में से कौन सा स्थान केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है ?
(A) खजुराहो
(B) खंभात की खाड़ी
(C) कोंकण का तट
(D) कन्याकुमारी
उत्तर: (D) कन्याकुमारी

2.निम्नलिखित में से कौन नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला है ?
(A) अर्चना रामासुंदरम
(B)अरुणा सुंदरराजन
(C) उषा पाढे
(D) दुर्गा शक्ति नागपाल
उत्तर: (C) उषा पाढे

3.सांची के स्तूप की खोज 1818 में किसके द्वारा की गई थी ?
(A) सर हेनरी टेलर
(B) जेम्स प्रिंसेप
(C) जॉन मार्शल
(D) जेम्स बर्गेस
उत्तर: (A) सर हेनरी टेलर

4.तुगलकाबाद शहर की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गई थी ?
(A) मोहम्मद बिन तुगलक
(B) गयासुद्दीन तुगलक
(C) फिरोजशाह तुगलक
(D) तुगलक खान
उत्तर: (B) गयासुद्दीन तुगलक

5.निम्नलिखित में से कौन से औद्योगिक शहर राजस्थान में स्थित है ?
(A) भागलपुर
(B) भभुआ
(C) ब्यावर
(D) बेल्लारी
उत्तर: (C) ब्यावर

6.भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस किसको समर्पित किया गया है ?
(A) सरदार वल्लभभाई पटेल
(B) अटल बिहारी बाजपाई
(C) इंदिरा गांधी
(D) जाकिर हुसैन
उत्तर: (A) सरदार वल्लभभाई पटेल

7.निम्नलिखित में से किस वर्ष में नमामि गंगे कार्यक्रम को अनुमोदित किया गया था ?
(A) 2011
(B) 2012
(C) 2013
(D) 2014
उत्तर: (D) 2014

8.चंद्रगुप्त प्रथम ने किससे विवाह किया था ?
(A) कुबेर नागा
(B) ध्रुवदेवी
(C) कुमारदेवी
(D) मधुमती
उत्तर: (C) कुमारदेवी

9.निम्नलिखित में से कौन-सी मिजो लोगों की एक पारंपरिक नृत्य शैली है ?
(A) चेराव
(B) गरबा
(C) लाहो
(D) नोंगक्रेम
उत्तर: (A) चेराव

10.हेलिओडोरस स्तम्भ भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
(A) अरुणाचल प्रदेश
(B) आंध्र प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश
उत्तर: (D) मध्य प्रदेश

09/06/2021

1.लाइफ ऑफ पाई नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
(A) किरण देसाई
(B) अन्ना बर्न्स
(C) अरविंद अडिगा
(D) यान मार्टेल
उत्तर: (D) यान मार्टेल

2.फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में किस देश के लिए खेलते हैं ?
(A) ब्राजील
(B) स्पेन
(C) पुर्तगाल
(D) फ्रांस
उत्तर: (C) पुर्तगाल

3.निम्नलिखित में से कौन सा शहर विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था ?
(A) चौसा
(B) चंद्रगिरी
(C) चंपानेर
(D) चुनार
उत्तर: (B) चंद्रगिरी

4.निम्नलिखित में से कौन सा एक भारतीय ग्लेशियर है ?
(A) पिंडारी
(B) तेवाहिपुन्नमु
(C) कारस्टेंज
(D) लुग्ये
उत्तर: (A) पिंडारी

5.अरिबाडा शब्द निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
(A) बाघ
(B) ओलिव रिडले कछुआ
(C) गंगा की डॉल्फिन
(D) मगरमच्छ
उत्तर: (B) ओलिव रिडले कछुआ

6.ताप्ती नदी निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रवाहित नहीं होती है ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) राजस्थान
(D) गुजरात
उत्तर: (C) राजस्थान

7.निम्नलिखित में से कौन सा शब्द बड़े पत्थरों से निर्मित या उन से युक्त स्मारकों से संबंधित है ?
(A) महापाषाण काल
(B) ताम्र पाषाण काल
(C) पुरापाषाण काल
(D) मध्य पाषाण काल
उत्तर: (A) महापाषाण काल

8.बेगम अख्तर का नाम मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
(A) टप्पा
(B) ठुमरी
(C) ध्रुपद
(D) होरी
उत्तर: (B) ठुमरी

9.1893 में किसके द्वारा गणपति उत्सव आरंभ करवाया गया था ?
(A) लाला लाजपत राय
(B) चंद्रशेखर आजाद
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) बिपिन चंद्र पाल
उत्तर: (C) बाल गंगाधर तिलक

10.नाइन डिग्री चैनल का संबंध निम्नलिखित में से किससे है ?
(A) अंडमान और निकोबार द्वीप
(B) लक्षद्वीप
(C) भारतीय चीन सीमा
(D) तटवर्ती ओडिशा
उत्तर: (B) लक्षद्वीप

07/06/2021

1.नाम्द्रोलिंग मोनास्ट्री गोल्डन मंदिर किस राज्य में स्थित है ?
(A) कर्नाटक
(B) असम
(C) महाराष्ट्र
(D) बिहार
उत्तर: (A) कर्नाटक

2.जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह किस राज्य में स्थित है ?
(A) गुजरात
(B) महाराष्ट्र
(C) केरल
(D) गोवा
उत्तर: (B) महाराष्ट्र

3.राष्ट्रपति भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लोकसभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के दो सदस्यों को नामित किया जा सकता है ?
(A) अनुच्छेद 321
(B) अनुच्छेद 322
(C) अनुच्छेद 323
(D) अनुच्छेद 331
उत्तर: (D) अनुच्छेद 331

4.महाराजाधिराज की उपाधि धारण करने वाला गुप्त वंश का पहला शासक कौन था ?
(A) स्कंद गुप्त
(B) समुद्रगुप्त
(C) चंद्रगुप्त प्रथम
(D) राम गुप्त
उत्तर: (C) चंद्रगुप्त प्रथम

5.निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है ?
(A) पश्चिम बंगाल
(B) बिहार
(C) मेघालय
(D) त्रिपुरा
उत्तर: (A) पश्चिम बंगाल

6.कर्क रेखा निम्नलिखित में से किसके सिवाय सभी राज्यों से होकर गुजरती है ?
(A) गुजरात
(B) हरियाणा
(C) मध्य प्रदेश
(D) मिजोरम
उत्तर: (B) हरियाणा

7.किस वर्ष में इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया गया था ?
(A) 1988
(B) 1942
(C) 1971
(D) 1991
उत्तर: (C) 1971

8.निम्नलिखित में से कौन छठ पूजा के गीतों की प्रसिद्ध गायिका है ?
(A) विशाखा हरि
(B) इला अरुण
(C) अनीमा चौधरी
(D) शारदा सिन्हा
उत्तर: (D) शारदा सिन्हा

9.निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक प्रदेश है ?
(A) राजस्थान
(B) ओडिशा
(C) झारखंड
(D) गुजरात
उत्तर: (B) ओडिशा

10.निम्नलिखित में से क्या सिंथेटिक हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है ?
(A) लंदन क्वींस क्लब
(B) विंबलडन
(C) ऑस्ट्रेलियाई ओपन
(D) फ्रेंच ओपन
उत्तर: (C) ऑस्ट्रेलियाई ओपन

07/06/2021

1.भारत के बाहर विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय, विवेकानंद योग विश्वविद्यालय कहां आरंभ किया गया था ?
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) जर्मनी
(C) अमेरिका
(D) कनाडा
उत्तर: (C) अमेरिका

2.प्रसिद्ध यात्री इब्नबतूता निम्नलिखित में से किस देश के निवासी थे ?
(A) मोरक्को
(B) अफगानिस्तान
(C) ईरान
(D) अल्जीरिया
उत्तर: (A) मोरक्को

3.जादूगोड़ा यूरेनियम खान किस राज्य में स्थित है ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) झारखंड
(C) बिहार
(D) राजस्थान
उत्तर: (B) झारखंड

4.निम्नलिखित में से किस वर्ष में गांधी और इरविन के बीच गांधी-इरविन संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे ?
(A) 1942 में
(B) 1940 में
(C) 1932 में
(D) 1931 में
उत्तर: (D) 1931 में

5.हड़प्पा स्थल रंगपुर किस वर्तमान भारतीय राज्य में स्थित है ?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) गुजरात
(C) हरियाणा
(D) पंजाब
उत्तर: (B) गुजरात

6.प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शिशु योजना के तहत अनुमान्य ऋण की अधिकतम राशि कितनी है ?
(A) 100000
(B) 200000
(C) 50,000
(D) 500000
उत्तर: (C) 50,000

7.प्रसिद्ध संगीतकार पंडित बुद्धादित्य मुखर्जी किस संगीत वाद्य यंत्र से जुड़े हैं ?
(A) सितार
(B) गिटार
(C) संतूर
(D) शहनाई
उत्तर: (A) सितार

8.प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य की रुक्मिणी देवी अरुंडेल किस नृत्य शैली से जुड़ी थी ?
(A) कथकली
(B) ओडीसी
(C) लावणी
(D) भरतनाट्यम
उत्तर: (D) भरतनाट्यम

9.निम्नलिखित में से किसके द्वारा आनंदमठ उपन्यास की रचना की गई थी ?
(A) प्रेमचंद
(B) रविंद्र नाथ टैगोर
(C) बंकिम चंद्र चटर्जी
(D) मुल्क राज आनंद
उत्तर: (C) बंकिम चंद्र चटर्जी

10.प्रतिबल की एस आई इकाई निम्नलिखित में से कौन सी है ?
(A) जूल
(B) पास्कल
(C) वोल्ट
(D) केल्विन
उत्तर: (B) पास्कल

07/06/2021

1.टेनिस के संदर्भ में स्टेफी ग्राफ की राष्ट्रीयता निम्नलिखित में से कहां की है ?
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) जर्मनी
(C) अमेरिका
(D) कनाडा
उत्तर: (B) जर्मनी

2.You Can Win पुस्तक के लेखक निम्नलिखित में से कौन है ?
(A) शिव खेड़ा
(B) रोहिणी मुंद्रा
(C) दीपा करमाकर
(D) संदीप माहेश्वरी
उत्तर: (A) शिव खेड़ा

3.हवा में जलाए जाने पर मैग्नीशियम की पट्टी किस चमकदार रंग की ज्वाला के साथ जलती है ?
(A) नीली
(B) लाल
(C) सफेद
(D) पीला
उत्तर: (C) सफेद

4.वेल्ड, डाउन्स, पंपास, आदि शब्द किससे संबंधित है ?
(A) घास के मैदान
(B) बादलों के प्रकार
(C) घाटियां
(D) वाणिज्य कृषि
उत्तर: (A) घास के मैदान

5.अपनी अद्वितीय वास्तु कला के लिए प्रसिद्ध सेलुलर जेल कहां स्थित है ?
(A) दमन
(B) कवारत्ती
(C) पुदुचेरी
(D) पोर्ट ब्लेयर
उत्तर: (D) पोर्ट ब्लेयर

6.नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान कहां स्थित है ?
(A) झांसी
(B) गुवाहाटी
(C) पटियाला
(D) इंफाल
उत्तर: (C) पटियाला

7.निम्नलिखित में से किस संगीतकार का संबंध असम राज्य से है ?
(A) मन्ना डे
(B) हरिहरन
(C) अनुराधा पौडवाल
(D) भूपेन हजारिका
उत्तर: (D) भूपेन हजारिका

8.भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 के तहत घोषित अध्यादेश को इनमें से किसके द्वारा प्रत्याहृत किया जा सकता है ?
(A) राज्यपाल
(B) प्रधानमंत्री
(C) मुख्यमंत्री
(D) राष्ट्रपति
उत्तर: (A) राज्यपाल

9.निम्नलिखित में से किस खनिज के अभाव के कारण ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है ?
(A) सोडियम
(B) आयरन
(C) कैल्शियम
(D) फ्लोराइड
उत्तर: (C) कैल्शियम

10.1905 में बंगाल के विभाजन को अंजाम देने वाले भारत के ब्रिटिश वायसराय का क्या नाम था ?
(A) लॉर्ड इरविन
(B) लॉर्ड चेम्सफोर्ड
(C) लॉर्ड डलहौजी
(D) लॉर्ड कर्जन
उत्तर: (D) लॉर्ड कर्जन

07/06/2021

1.World Bicycle Day हर साल किस तिथि को मनाया जाता है ?
A.01 जून
B.02 जून
C.03 जून
D.04 जून
उत्तर – C.03 जून

2.दूसरा संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सतत परिवहन सम्मेलन कहां किया जायेगा ?
A.भारत
B. चीन
C.अमेरिका
D.जापान
उत्तर – B. चीन

3.किसने परेश बी लाल को भारत के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है ?
A.व्हाट्सएप
B.फेसबुक
C.ट्विटर
D.गूगल
उत्तर – A.व्हाट्सएप

4.इज़राइल के राष्ट्रपति कौन बने हैं ?
A.याकूब
B.इसाक हरज़ोग
C.सोलोमन
D.मोसक सेसे
उत्तर – B.इसाक हरज़ोग

5.भारत ने किस अभियान के लिए विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण के लिए समझौता किया है ?
A.राष्ट्रीय पोषण अभियान
B.स्वच्छ भारत अभियान
C.निर्मल भारत अभियान
D.हर घर जल योजना
उत्तर – A.राष्ट्रीय पोषण अभियान

6.भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने हाल ही में किस भारतीय तटरक्षक जहाज को संचालित किया, जो 105 मीटर अपतटीय गश्ती जहाजों की श्रृंखला में तीसरा है ?
A.वज्र
B.सजग
C.सुजीत
D.जगुआर
उत्तर – B.सजग

7.हाल ही में रिपोर्ट किया गया H10N3 निम्न में किसका एक प्रकार है ?
A.कोरोना
B.ब्लैक फंगस
C.बर्ड फ्लू
D.वाइट फंगस
उत्तर – C.बर्ड फ्लू

8.हाल ही में किस बैंक ने आर्थिक शोध रिपोर्ट “ईकोरैप” (Ecowrap) प्रकाशित की है ?
A.रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
B.बैंक ऑफ़ इंडिया
C.पंजाब नेशनल बैंक
D.भारतीय स्टेट बैंक
उत्तर – D.भारतीय स्टेट बैंक

9.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने टिकाऊ शहरी विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन को हाल ही में मंजूरी प्रदान कर दी ?
A.नेपाल
B.श्रीलंका
C.बांग्लादेश
D.मालदीव
उत्तर – D.मालदीव

10.अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस हर साल किस तिथि को मनाया जाता है ?
A.01 जून
B.02 जून
C.03 जून
D.04 जून

03/06/2021

1.हाल ही में किस राज्य ने अपने ग्रामीण परिवारों के लिए सौर-आधारित विद्युतीकरण कार्यक्रम शुरू किया है ?
A.गोवा
B.असम
C.केरल
D.पंजाब
उत्तर – A.गोवा

2.किस योजना के तहत, केंद्र सरकार उन बच्चों का समर्थन करेगी जिन्होंने COVID 19 के कारण माता-पिता दोनों को खो दिया है ?
A.आयुष भारत योजना
B.पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन
C.पीएम सेव चिल्ड्रन योजना
D.फॉर चिल्ड्रन केयर्स
उत्तर – B.पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन

3.कोविड संकट को कम करने के उपाय के रूप में, भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने कितनी राशि तक व्यक्तियों को असुरक्षित ऋण (unsecured loans) प्रदान करने की घोषणा की ?
A.3,लाख
B.04 लाख
C.05 लाख
D.06 लाख
उत्तर – C.05 लाख

4.Telangana Formation Day किस तिथि को मनाया जाता है ?
A.30 मई
B.31 मई
C.01 जून
D.02 जून
उत्तर – D.02 जून

5.“तियानझोउ-2” (Tianzhou-2) किस देश का अंतरिक्ष यान है ?
A.चीन
B.फ्रांस
C.जापान
D.रूस
उत्तर – A.चीन

6.भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के नए अध्यक्ष कौन बने हैं ?
A.आनिंदो भारती
B. टीवी नरेंद्रन
C.के के मुरलीधरन
D.रेशमा चौधरी
उत्तर – B. टीवी नरेंद्रन

7.भारत का पहला स्वदेशी तापमान डेटा लॉगर ‘AmbiTAG’ किसने विकसित किया है ?
A. IIT कानपूर
B. IIT पटना
C.IIT रोपड़
D.IIT बॉम्बे
उत्तर – C.IIT रोपड़

8.WHO ने भारत में सबसे पहले पाए गए Covid-19 वेरिएंट का नया नाम क्या रखा है ?
A.अप्पा और निक्का
B.लामा और जिगा
C.वेगा और क्लावा
D.कप्पा और डेल्टा
उत्तर – D.कप्पा और डेल्टा

9.हाल ही में बागवानी क्लस्टर विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया ?
A.नरेंद्र सिंह तोमर
B.नरेंद्र मोदी
C.अमित शाह
D.डॉ हर्षवर्धन
उत्तर – A.नरेंद्र सिंह तोमर

10.नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदभार किसने ग्रहण किया ?
A.परमीत सिंह
B.रवनीत सिंह
C.अरविंदर खेरा
D.अमित घोषाल
उत्तर – B.रवनीत सिंह

03/06/2021

1.किस ट्रेन का नाम ट्रेन 18 रखा गया है ?
(A) वंदे भारत एक्सप्रेस
(B) तेजस एक्सप्रेस
(C) शेषनाग एक्सप्रेस
(D) रामायण एक्सप्रेस
उत्तर: (A) वंदे भारत एक्सप्रेस

2.गांधार कला शैली किस कला से प्रभावित थी ?
(A) कोरियाई और मंगोलियाई
(B) पारसी और तुर्की
(C) चीनी और जापानी
(D) यूनानी और रोमन
उत्तर: (D) यूनानी और रोमन

3.यूनेस्को विरासत स्थल शोर मंदिर किस राज्य में स्थित है ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) कर्नाटक
(C) तमिलनाडु
(D) महाराष्ट्र
उत्तर: (C) तमिलनाडु

4.भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किस वर्ष में अंत्योदय अन्न योजना प्रारंभ की थी ?
(A) 1998
(B) 2000
(C) 1995
(D) 2005
उत्तर: (B) 2000

5.प्रसिद्ध काव्य संकलन मधुशाला किसके द्वारा लिखा गया है ?
(A) हरिवंश राय बच्चन
(B) महाश्वेता देवी
(C) कुसुमाग्रज
(D) फणीश्वरनाथ रेनू
उत्तर: (A) हरिवंश राय बच्चन

6.शेरलॉक होम्स नामक चरित्र निम्नलिखित में से किसके द्वारा सृजित किया गया था ?
(A) वाल्ट डिजनी
(B) एलिस मुनरो
(C) आर्थर कॉनन डॉयल
(D) चार्ल्स डिकेंस
उत्तर: (C) आर्थर कॉनन डॉयल

7.निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह गुजरात राज्य में स्थित है ?
(A) हल्दिया
(B) पारादीप
(C) पनंबूर
(D) हजीरा
उत्तर: (D) हजीरा

8.भारत में अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
(A) प्रधानमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) वित्त मंत्री
(D) भारत के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर: (B) राष्ट्रपति

9.पुरुषों के 1983 के विश्व कप क्रिकेट फाइनल में मैन ऑफ द मैच निम्नलिखित में से किसे घोषित किया गया था ?
(A) कपिल देव
(B) मदन लाल
(C) मोहिंदर अमरनाथ
(D) के श्रीकांत
उत्तर: (C) मोहिंदर अमरनाथ

10.मारियाना गर्त किस सागर में स्थित है ?
(A) दक्षिण अटलांटिक महासागर
(B) हिंद महासागर
(C) उत्तरी अटलांटिक महासागर
(D) प्रशांत महासागर
उत्तर: (D) प्रशांत महासागर

Want your school to be the top-listed School/college in Kishanganj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Kishanganj
855115