Nav chatna special school Khurja

Nav chatna  special school  Khurja special school

18/12/2025
14/12/2025
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर नव चेतना विशेष बच्चों के ट्रेनिंग सेंटर द्वारा रैली का आयोजनआज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिव...
03/12/2025

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर नव चेतना विशेष बच्चों के ट्रेनिंग सेंटर द्वारा रैली का आयोजन

आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर ऋषि ज्योति संस्था के अंतर्गत संचालित नव चेतना विशेष बच्चों के ट्रेनिंग सेंटर द्वारा दिव्यांग बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नवदुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर खुर्जा एसडीएम ऑफिस, नई तहसील तक पहुँची।

इस आयोजन में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
उपस्थित प्रमुख सहयोगी थे—

समाजसेवी राम दिवाकर

समाजसेवी सोनू पंडित,सुनीता पंडित

समाजसेविका उर्वशी शर्मा, उषा शर्मा
न्याय फाउंडेशन से ललिता पांडे
नियो फाउंडेशन, जिसका कार्यभार एनआर के प्रिंसिपल राजकुमार संभाल रहे हैं उनके सदस्य मेघा, चारू
Inner Wheel Clubसाधना, पूनम बत्रा, सुनैना, कंचन अग्रवाल, महिमा अग्रवाल, मयूरी

एनआरसी की प्रोफेसर वैशाली गुप्ता
ज़ेनिथ स्कूल की प्रिंसिपल और उनके स्टाफ, जिन्होंने रैली का स्वागत किया
एसडीएम कार्यालय पहुँचकर संस्थान की संचालिका निधि वार्ष्णेय ने दिव्यांग बच्चों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मांगें एसडीएम मैडम के समक्ष रखीं और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रस्तुत प्रमुख मांगें

दिव्यांग बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सरल की जाए और वर्तमान में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जाए।

18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग बच्चों के लिए पेंशन स्वीकृत कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

विशेष बच्चों के लिए विद्यालय निर्माण हेतु फंड की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें एक उपयुक्त शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

रैली में बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, सम्मान और आवश्यक सुविधाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

26/11/2025

योग करो निरोग रहो

Address

Khurja

Opening Hours

Tuesday 10am - 1:30pm
Wednesday 10am - 1:30pm
Thursday 10am - 1:30pm
Friday 10am - 1:30pm
Saturday 10am - 1:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nav chatna special school Khurja posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category