Government Model Degree College Arniya Khurza Bulandshahr

  • Home
  • India
  • Khurja
  • Government Model Degree College Arniya Khurza Bulandshahr

Government Model Degree College Arniya Khurza Bulandshahr Government educational institution

24/04/2024
आज हाथरस के  मेला श्री दाऊजी महाराज में श्री अनूप जलोटा जी की भजन संध्या का कार्यक्रम है।आज मैं 1983 के उसे दौर में पहुं...
07/10/2023

आज हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में श्री अनूप जलोटा जी की भजन संध्या का कार्यक्रम है।
आज मैं 1983 के उसे दौर में पहुंच जाता हूं जब मुंबई के महबूब स्टूडियो में मेरे पिताश्री डॉक्टर श्री मोहन प्रदीप जी का लिखा फिल्म' उद्धार' का लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत निर्देशन में एक गाना रिकॉर्ड हुआ था जिसके बोल थे-
युग युग से सहती आई है नारी इस जग में अन्याय,
सतयुग, द्वापर, त्रेता, कलयुग, नारी सदा रही असहाय ।
मेरे पिताश्री अब नहीं रहे परंतु उनका लिखा यह गीत जो श्री अनूप जलोटा जी की आवाज में रिकॉर्ड हुआ था हमेशा रहेगा। आज अगर श्री अनूप जी इस गाने को मेला श्री दाऊजी महाराज में मेरे पिताश्री का संदर्भ देते हुए गुनगुनाते हैं तो यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी और शहर के लोगों को अच्छा लगेगा वह अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे और प्रेरित भी होंगे।
मैं इस गीत का यूट्यूब लिंक यहां दे रहा हूं जिस पर जाकर आप लोग भी इस गीत को सुनकर इसका आनंद ले सकते हैं। आभार ।

प्रोफेसर(डॉ) रतनदीप शर्मा
पुत्र

Provided to YouTube by Super Cassettes Industries Private LimitedYug Yug Se Sahati Aayee · Anup Jalota · Laxmikant-Pyarelal · Shree Mohan PradeepUddhaar℗ Sup...

आज दिनांक 22-10-2021 को महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज3.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम विषय पर एक कार्यक्रम...
23/10/2021

आज दिनांक 22-10-2021 को महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज3.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सी.ओ. सिटी खुर्जा श्री संग्राम सिंह तथा एस.ओ. खुर्जा ने साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। प्राचार्य डॉ रतनदीप शर्मा और नोडल अधिकारी मिशन शक्ति डॉ संगीता तोमर ने साइबर क्राइम के ख़तरों से छात्राओं को सचेत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महाविद्यालय के तीन शिक्षकों डॉ .पी.के गुप्ता, डॉ. अमित कुमार, श्री संजीव...
07/09/2021

शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महाविद्यालय के तीन शिक्षकों डॉ .पी.के गुप्ता, डॉ. अमित कुमार, श्री संजीव अरोरा को सम्मानित किया गया। श्री संजीव अरोड़ा ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष से लागू की गई नई शिक्षा नीति के अंतर्गत लागू किए गए नए पाठ्यक्रम के लिए गठित की गई कमेटी में सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इन सभी प्राध्यापकों की उपलब्धियों के संदर्भ में महाविद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उस की कुछ झलकियां....

Corona strikes again with double destroying power.डरना नहीं संभलना होगा,कोरोना से बचना होगा.Wear mask...keep distance......
08/04/2021

Corona strikes again with double destroying power.
डरना नहीं संभलना होगा,
कोरोना से बचना होगा.
Wear mask...keep distance....stay safe.

आज राजकीय माडल डिग्री कालेज अरनिया खुर्जा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य...
08/03/2021

आज राजकीय माडल डिग्री कालेज अरनिया खुर्जा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ रतनदीप शर्मा, डॉ वी.पी. सिंह, समारोहक डॉ संजीव अरोड़ा सहित सभी प्रध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं ने भी महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान पर अपने विचारों से अवगत कराया।

सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आयोजित रैली के कुछ दृश्य
05/02/2021

सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आयोजित रैली के कुछ दृश्य

Address

Araniya
Khurja

Telephone

+19412527482

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Model Degree College Arniya Khurza Bulandshahr posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Government Model Degree College Arniya Khurza Bulandshahr:

Shortcuts

Share

Category