08/10/2024
राजीव लोचनाचार्य महाविद्यालय में नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2024 को राजीव लोचनाचार्य महाविद्यालय में नवरात्रि के शुभ अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष, श्रीमती कमला नायक द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। बोर्ड डायरेक्टर परख नायक और वैष्णवी नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने समूह गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य और भारतीय परिधान पर आधारित रैंपवॉक की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। गरबा कार्यक्रम की मुख्य थीम 'महिलाओं की वर्तमान स्थिति' पर आधारित थी, जिसमें छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यक्ष श्रीमती कमला नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति की उपासना और प्रतिष्ठा हमें प्रेरित करती है कि हम अपने मन में नारी सम्मान को उच्च स्थान दें। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों में ऊर्जा का संचार किया।
श्री परख नायक ने विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को विजेता घोषित किया और उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. विजय चौहान ने सभी बोर्ड सदस्यों एवं कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त स्टाफ डॉ. ओ.पी.कॉशिक, डॉ. योगेश मिश्रा, दीपक जैन, प्राचार्य फार्मेसी, के.के. उपाध्याय, विकास साहू, काजल नामदेव, भारती ठाकुर, प्रतिभा चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ भी दीं।
मंच संचालन में आर.एम. श्रीवास्तव, संस्कृति जैन और राम बाबू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में फार्मेसी और अकादमिक विभाग से अवधि दुबे, प्रगति, मुस्कान, वैशाली, कुशल कुर्मी, अनुराग सोनी, महक लखेरा, प्रतीक्षा कुशवाहा, सत्यम, नंदनी विश्वकर्मा और अन्य विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।