Sure Success Coaching Centre, Murhu

Sure Success Coaching Centre, Murhu अनुशासन , स्वास्थ्य एवं शिक्षा

14 मार्च से होगी जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा जैक ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल 3 अप्रैल को मैट्रिक और 5 को खत...
06/01/2023

14 मार्च से होगी जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा जैक ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल 3 अप्रैल को मैट्रिक और 5 को खत्म होगी इंटर की परीक्षा..... संस्थान की ओर से सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं💐

04/06/2021

आज Lagatar Media  के शो में शामिल हो कर संस्थान के निदेशक सह शिक्षक सकलदीप भगत ने जैक बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन पर अपन...
04/06/2021

आज Lagatar Media के शो में शामिल हो कर संस्थान के निदेशक सह शिक्षक सकलदीप भगत ने जैक बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन पर अपना मंतव्य रखा। लगातार न्यूज नेटवर्क का तहे दिल से शुक्रिया और इस मुद्दे को उठाने के लिए अनेकानेक बधाई। जाहिर है कि खूंटी जैसे जिले में जहां ज्यादातर बच्चे ग्रामीण आबादी का हिस्सा हैं, यहां लॉकडाउन में शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर परीक्षा कराना किसी तरह से उचित नहीं प्रतीत होता है। आप सब भी अपने विचार जरूर साझा करें।

अब JAC BOARD EXAM का क्या होगा?

अंक प्रतिभा की कसौटी का मापदंड नहींबुधवार को को जारी होने वाले जैक बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट के मद्देनजर मुरहू ...
08/07/2020

अंक प्रतिभा की कसौटी का मापदंड नहीं

बुधवार को को जारी होने वाले जैक बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट के मद्देनजर मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर के निदेशक सह शिक्षक सकलदीप भगत ने परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनका हौसला अफजाई किया और विशेष तौर पर बच्चों को कहा कि अंको से खुद की प्रतिभा को ना आंके। क्योंकि कोरोनावायरस के कारण संस्थान बंद है तो बच्चों की काउंसलिंग ऑनलाइन की गई। अभिभावकों के लिए सकलदीप भगत ने कहा कि वह बच्चों पर सर्वश्रेष्ठ होने का दबाव ना बनाएं हर एक छात्र में उसकी अपनी प्रतिभा छिपी होती है जिसे रिजल्ट के कागज से तौला जाना सही नही होगा। बच्चे पहले से ही तनाव में है इस तनाव में बच्‍चा कोई गलत कदम न उठा लें, इसे लेकर माता-पिता व अभिभावकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चे पास फैल फर्स्ट सेकंड डिविजन और अभिभावक या गली मोहल्ले के लोगों की प्रतिक्रिया की चिंता कतई ना करें। खुद पर विश्वास रखें मैट्रिक एक दहलीज मात्र है जरूरी नहीं कि उसे पहले प्रयास में ही लांघा जाए। उन्होंने कहा कि यह जिंदगी का ना तो पहला रिजल्ट है ना आखरी अगर बच्चों को किसी भी प्रकार का तनाव महसूस हो रिजल्ट से पहले या रिजल्ट के बाद भी तो एक शिक्षक के तौर पर मैं हमेशा उनके साथ हूं। मुझे प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है,अंक प्रतिभा की कसौटी का मापदंड नहीं है। ज्ञात हो कि कल दिन बुधवार को झारखंड अधिविध परिषद द्वारा मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा इसी के मद्देनजर संस्थान के द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग की गई

Online mother's Day celebration..@ 2020
11/05/2020

Online mother's Day celebration..@ 2020

25/01/2020

Address

Khunti
835216

Telephone

+18709001779

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sure Success Coaching Centre, Murhu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category