RSETI,Khunti

RSETI,Khunti Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RSETI,Khunti, Education, At Bagdu, Karra Road, Khunti.

बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में खूंटी के विभिन्न प्रखंडों से आये 35 प्रशिक्षुओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण 16-07-2023 से 25...
26/07/2023

बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में खूंटी के विभिन्न प्रखंडों से आये 35 प्रशिक्षुओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण 16-07-2023 से 25-07-2023 तक चला, जिसका समापन दिनांक 25-07-2023 को किया गया I सिमडेगा से आए प्रशिक्षक श्री निकोलस बरजो ने प्रशिक्षण दी जहाँ उन्होंने खेती बागवानी से संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया I इस दौरान दिनांक 22-07-2023 को प्रशिक्षुओं को ICAR,प्लांडू का क्षेत्र भ्रमण कराया गया जहाँ पर उन्नत खेती करने के तरीके बताये गए तथा पौधारोपण और सब्जियों को रोपने का सही तरीका एवं सही समय के बारे में; ड्रिप इरीगेशन; इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया I
प्रशिक्षण के दौरान खेती सम्बंधी जानकारी मुख्यत: उन्नत बीजों और खाद के बारे में, खेती में कीटनाशक के इस्तमाल के बारे में; कम्पोस्ट खाद निर्माण तथा मौसमी प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी I प्रशिक्षण के अंत में सम्पूर्ण प्रशिक्षण का नेशनल अकादेमी ऑफ़ रुडसेटी से आये श्री उमेश प्रकाश सिन्हा और श्री अशोक कुमार द्वारा मूल्यांकन और प्रमाणीकरण भी किया गया जिसमें उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली गयी I इस दौरान प्रशिक्षक संकाय श्री सुशील कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से भी जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया I
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ़ इंडिया, रांची अंचल के आंचलिक प्रबन्धक श्री संजीव कुमार सिंह उपस्थित थे I समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक,खूंटी श्री सनत कुमार दुबे; आर.सेटी. श्री निदेशक जशन कुजूर; निदेशक श्री मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे I समापन समारोह के दौरान बैंक ऑफ़ इंडिया के जिले के सभी बैंक कोरेस्पोंडेंट (बी.सी.) की भी बैठक आंचलिक प्रबंधक की अध्यक्षता में की गयी I इसके अलावा समारोह के दौरान जिले के बैंक ऑफ़ इंडिया के सभी शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे तथा उनके उपस्थिति के दौरान लोन मेला का भी आयोजन भी किया गया और ऋण स्वीकृति पत्र मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया गया जहाँ पर बैंक के विभिन्न लाभुकों को कुल रुपये 1 करोड़ 73 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र बांटे गए I
अंत में मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं को वर्तमान बैंकिंग सुविधाओं एवं योजनाओं से अवगत कराया तथा प्रशिक्षुओं से आर.सेटी. में उनके अनुभवों को जाना और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली I उन्होंने आगे प्रशिक्षुओं से कहा कि वे खुद खूंटी जिला में बैंकर के रूप में काम कर चुके हैं और वे जानते हैं कि यहाँ के लोग बहुत ही इमानदार और मेहनती होते हैं और यदि उनको समयानुरूप वित्तपोषण किया जाये तो काफी आगे बढ़ सकते हैं और जिले के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं I साथ ही उन्होंने हौसला अफजाई करते हुए उनको व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिये सभी ने प्रोत्साहित किया एवम्‌ सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया I प्रशिक्षण तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; संकाय श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक श्री निर्मल कु० हेमरोम तथा परिचर श्री जितेन्द्र महतो ने अहम् योगदान दी I

बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में खूंटी के विभिन्न प्रखंडों से आये 34 प्रशिक्षुओं का 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वेर्मी ...
22/07/2023

बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में खूंटी के विभिन्न प्रखंडों से आये 34 प्रशिक्षुओं का 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वेर्मी कम्पोस्ट निर्माण प्रशिक्षण 13-07-2023 से 22-07-2023 तक चला, जिसका समापन आज दिनांक 22-07-2023 को किया गया I प्रतापपुर से आए प्रशिक्षक श्री प्रदीप पासवान ने प्रशिक्षण दी जहाँ उन्होंने डेयरी फार्मिंग एंड वेर्मी कम्पोस्ट निर्माण से संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया I इस दौरान प्रशिक्षुओं को खूंटी के तजना नदी स्थित उन्नत गौ-पालकों तथा नर्सरी का क्षेत्र भ्रमण कराया गया जहाँ पर गाय एवं भैंसों तथा उनके बारे में ; कम्पोस्ट बनाने का सही तरीके,इत्यादि के बारे में बताया गया I
प्रशिक्षण के दौरान गाय और भैसों के विभिन्न प्रजातियों के बारे में ; उनसे सम्बन्धी रोगों तथा उपचार के बारे में; उनके रख-रखाव के बारे में; दूध उत्पादन एवं उनके विपणन के बारे में; कम्पोस्ट खाद निर्माण तथा उनके भी विपणन के बारे में ;विस्तार से जानकारी दी गयी I साथ ही सभी को बैंकिंग सम्बन्धी जानकारी भी विस्तार से दिया गया I प्रशिक्षण के अंत में सम्पूर्ण प्रशिक्षण का नेशनल अकादेमी ऑफ़ रुडसेटी से आये श्री सुरेन्द्र सिंह और श्री अशोक कुमार द्वारा मूल्यांकन और प्रमाणीकरण भी किया गया जिसमें उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली गयी I इस दौरान प्रशिक्षक संकाय श्री सुशील कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से भी जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया I
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ़ इंडिया,खूंटी शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अनुराग कुमार ;आर.सेटी.निदेशक,श्री जशन कुजूर; निदेशक श्री मिथिलेश कुमार उपस्थित थे I मुख्य अतिथि ने सभी ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि डेयरी फार्मिंग के इस व्यापार को समूह के रूप में कीजिये और ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाइए I बैंक से ऋण लेकर अपने को उद्यमी के रूप में स्थापित करें तथा स्वावलंबी बने I प्रशिक्षण में मिले शिक्षा का इस्तेमाल कर अपने और अपने परिवार तथा जिले के विकास के लिए काम कीजिये I साथ ही उन्होंने हौसला अफजाई करते हुए उनको व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिये सभी ने प्रोत्साहित किया एवम्‌ सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया I प्रशिक्षण तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; संकाय श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक श्री निर्मल कु० हेमरोम तथा परिचर श्री जितेन्द्र महतो ने अहम् योगदान दी I

आज दिनांक 19-06-2023 को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंड से सहभागी हुए 29 प्रशिक्षणार्थियों का 13 दिवसीय बेकरी बनाने का प्रश...
19/06/2023

आज दिनांक 19-06-2023 को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंड से सहभागी हुए 29 प्रशिक्षणार्थियों का 13 दिवसीय बेकरी बनाने का प्रशिक्षण का समापन बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में किया गया I इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक श्री रोशन लाल गंझू ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बेकरी से सम्बंधित विभिन्न व्यंजन बनाने की विधियों को विस्तार से बताया, जिसमें उन्होंने क्रीम केक,कप केक, डोनट, पेस्ट्रीज, ब्रेड,बिस्किट,बेक्ड केक, इत्यादि की बनाने की विधि बताई I संस्थान के संकाय सदस्य श्री सुशील कुमार ने प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया जिनमें प्रमुख्त: एक सफल उद्यमी बनने के गुण,बाजार प्रबंधन, समस्या समाधान,प्रबंधन, बैंकिंग,विभिन्न सरकारी बैंक संबंधी योजनाओं और कौशल विकास इत्यादि से संबंधित थी I प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण नेशनल अकादमी ऑफ़ रुडसेटी,रांची से आये श्री सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया I इस दौरान उन्होंने एक एक प्रशिक्षणार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में विधिवत जानकारी ली I

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी जिला परिषद्,अध्यक्ष श्री मसीह गुड़िया; अग्रणी जिला प्रबंधक,खूंटी श्री सनत कुमार दुबे; प्रशिक्षक श्री रोशन लाल गंझू; प्रबंधक श्री विकास पूर्ती उपस्थित थे I मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए कहा कि बेकरी उत्पादों की मांग जिले में पिछले दिनों में तेजी से बढ़ी है और यदि सभी प्रशिक्षु इसे व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाते हैं तो निश्चित रूप से आमदनी में वृद्धि को देखने पाएंगे I उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि इस कार्य को बिलकुल आगे बढ़ाये और आत्मनिर्भर बन खुद स्वरोजगार से जुड़े I समारोह में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि आर.सेटी. का मुख्य उद्देश्य यहाँ के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने है और इस हेतु भारत सरकार के द्वारा प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का प्रावधान है I प्रशिक्षु स्वरोजगार से जुड़कर स्वावलंबी बने तथा अपने परिवार में सम्पन्नता लायें और जिले के विकास में भी सहभागी बनें I उन्होंने आगे कहा कि आर.सेटी. में इस तरह का पहला प्रशिक्षण था और काफी अच्छा प्रशिक्षण रहा I उन्होंने प्रशिक्षुओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के व्यवसाय के लिए न बाज़ार की कमी है न ही खरीदार की कमी है, ऐसे स्थिति में थोड़ी सी मेहनत से इस व्यवसाय में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकता है I प्रशिक्षण को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; संकाय श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक निर्मल हेमरोम तथा जितेंद्र महतो ने भी अहम् भूमिका निभाई I कार्यक्रम का अंत निदेशक,आर.सेटी. श्री जशन कुजूर के धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त किया गया I

आज दिनांक 02-06-2023 को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 34 प्रशिक्षणार्थियों का एक माह का महिला दर्जी का प्रशिक्षण...
03/06/2023

आज दिनांक 02-06-2023 को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 34 प्रशिक्षणार्थियों का एक माह का महिला दर्जी का प्रशिक्षण का समापन बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में किया गया I इस प्रशिक्षण के दौरान जमशेदपुर से आयी प्रशिक्षिका श्रीमती अंजना देवी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार के वस्त्रों के कटिंग एवं सिलाई के बारे में विस्तार से बताया, जहाँ पर उन्होंने शर्ट,पैंट,कुर्ता,पायजामा,ब्लाउज,नाईटी,पेटीकोट,फ़्रोक आदि के विभिन्न प्रकार के डिसाइन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया I पूरा प्रशिक्षण निशुल्क और आवासीय था और सभी प्रशिक्षुओं ने अपना भरपूर समय प्रशिक्षण में दिया I इस बीच क्षेत्र भ्रमण के लिए सभी प्रशिक्षुओं को जे.एस.एल.पी.एस. से जुड़े प्रशिक्षण संस्थान साही एक्सपोर्ट्स, कांठीटांड, रांची ले जाया गया जहाँ पर सभी ने उस संस्था में चल रहे वस्त्रों के कटिंग एवं सिलाई का व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया I प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षण का मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण श्री पी.के.सिंह देव एवं श्रीमती विद्या रानी शुक्ला के द्वारा किया गया जहाँ पर उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण के बारे में व्यवहारिक ज्ञान की जानकारी ली I पाठ्यक्रम समन्वयक श्री संजय कुमार ने प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया जिनमें प्रमुख्त: एक सफल उद्यमी बनने के गुण,बाजार प्रबंधन, समस्या समाधान,बैंकिंग,विभिन्न सरकारी बैंक संबंधी योजनाओं और कौशल विकास इत्यादि से संबंधित थी I
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी,खूंटी श्रीमती युनिका शर्मा; निदेशक,आर.सेटी.खूंटी श्री जशन कुजूर; DPM जे.एस.एल.पी.एस. श्री गौरव जायसवाल; श्रीमती बिनीता बरला उपस्थित थे I
मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान बने विभिन्न प्रकार के वस्त्रों को देख कर कहा कि ये बहुत ही अच्छा प्रशिक्षण था और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत मददगार साबित होगा I DPM, जे.एस.एल.पी.एस ने कहा कि ये प्रशिक्षण लेने के बाद अपने काम को भी आगे भी बढ़ाना है और खुद स्वावलंबी भी बनना है I उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि ऐसे उत्पादों को न सिर्फ स्थानीय बाज़ार में बल्कि खूंटी जिले के हर प्रखंड में स्थापित “पलाश मार्ट” में भी वे अपने उत्पाद की बिक्री कर सकते हैं I निदेशक,आर.सेटी.खूंटी ने कहा कि यदि इस प्रशिक्षण के बाद किसी को ऋण की जरुरत है उन्हें बैंक के द्वारा ऋण भी प्रदान कराने का आर.सेटी.खूंटी पहल करेगा I
प्रशिक्षण को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; संकाय श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक निर्मल हेमरोम तथा जितेंद्र महतो ने भी अहम् भूमिका निभाई I कार्यक्रम का अंत निदेशक,आर.सेटी. श्री जशन कुजूर के धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त किया गया I

आज दिनांक 01-05-2023 को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंड से सहभागी हुए 26 प्रशिक्षणार्थियों का 10 दिवसीय फास्ट फ़ूड स्टाल उद्...
07/05/2023

आज दिनांक 01-05-2023 को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंड से सहभागी हुए 26 प्रशिक्षणार्थियों का 10 दिवसीय फास्ट फ़ूड स्टाल उद्यमी प्रशिक्षण का समापन बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में किया गया I इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिका श्रीमती रंजु देवी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को फास्ट फ़ूड से सम्बंधित विभिन्न व्यंजन बनाने की विधियों को विस्तार से बताया, जिसमें उन्होंने चौमिन, समोसा,फ्राइड राइस, जीरा राइस,कर्ड-राइस,वेज-पुलाव,वेज-मंचूरियन,पानी पूड़ी,भेल पूड़ी, सेव-पूड़ी, दही-पूड़ी,पावभाजी इत्यादि की बनाने की विधि बताई I संस्थान के संकाय सदस्य श्री सुशील कुमार ने प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया जिनमें प्रमुख्त: एक सफल उद्यमी बनने के गुण,बाजार प्रबंधन, समस्या समाधान,प्रबंधन, बैंकिंग,विभिन्न सरकारी बैंक संबंधी योजनाओं और कौशल विकास इत्यादि से संबंधित थी I प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण श्री पी.की.सिंह देव और श्रीमती लक्ष्मी देवी द्वारा किया गया I इस दौरान उन्होंने एक एक प्रशिक्षणार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में विधिवत जानकारी ली I उन्होंने संस्थान प्रांगण में ही फास्ट फ़ूड स्टाल उद्यमी से सम्बंधित प्रशिक्षुओं का व्यवहारिक ज्ञान की भी परीक्षा ली I
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक,खूंटी श्री बिनय कुजूर उपस्थित थे I मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए कहा कि फास्ट फ़ूड व्यवसाय आज बहुत ही आकर्षक व्यवसाय है और इसमें बहुत ही कम लागत में अधिक मुनाफा है I यह आज फलता फूलता व्यवसाय है और बाज़ार में काफी मांग है I उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि इस कार्य को बिलकुल आगे बढ़ाये और आत्मनिर्भर बन खुद स्वरोजगार से जुड़े I समारोह में उपस्थित निदेशक,आर.सेटी. ने कहा कि आर.सेटी. का मुख्य उद्देश्य यहाँ के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने है और इस हेतु भारत सरकार के द्वारा प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का प्रावधान है I प्रशिक्षु स्वरोजगार से जुड़कर स्वावलंबी बने तथा अपने परिवार में सम्पन्नता लायें और जिले के विकास में भी सहभागी बनें I उन्होंने प्रशिक्षुओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के व्यवसाय के लिए न बाज़ार की कमी है न ही खरीदार की कमी है, ऐसे स्थिति में थोड़ी सी मेहनत से इस व्यवसाय में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकता है I प्रशिक्षण को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; संकाय श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक निर्मल हेमरोम तथा जितेंद्र महतो ने भी अहम् भूमिका निभाई I कार्यक्रम का अंत निदेशक,आर.सेटी. श्री जशन कुजूर के धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त किया गया I

दिनांक 25-03-2023 को खूंटी और मुरहू  प्रखंड से आये 19 प्रशिक्षणार्थियों का 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का समापन सम...
19/04/2023

दिनांक 25-03-2023 को खूंटी और मुरहू प्रखंड से आये 19 प्रशिक्षणार्थियों का 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का समापन समारोह बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में किया गया I प्रशिक्षण प्रशिक्षिक श्री बालकिशुन बड़ाईक द्वारा प्रशिक्षण दी गयी I इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने मधुमक्खियों की प्रजातियों, मधुमक्खी पालन के व्यवसायिक पहलुओं,शहद निकासी प्रक्रिया, मधुमक्खी बॉक्स के रख-रखाव के बारे में के बारे में विस्तार से जानकारी दी I प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को क्षेत्र भ्रमण के लिए जोन्हा ग्राम ले जाया गया जहाँ प्रशिक्षुओं ने व्यवहारिक ज्ञान भी लिया I
प्रशिक्षण के अंत में नेशनल अकादमी ऑफ़ रुड्सेटी,रांची से आये निरीक्षक श्री सी.बी.पाण्डेय और श्री बिरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा प्रशिक्षण का मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण भी किया गया, जहाँ पर वे सभी प्रशिक्षुओं से व्यक्तिगत ररूप में दी गयी प्रशिक्षण की जानकारी ली I प्रशिक्षण के दौरान उद्यमी के गुणों के बारे में तथा बैंकिंग प्रणाली से जुड़े विभिन्न बातों को भी प्रशिक्षुओं को बताया गया I
समापन समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक आर.सेटी.श्री जशन कुजूर उपस्थित थे I मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मधुमक्खी पालन व्यवसाय काफी कम पूँजी से शुरू किया जा सकता है और नियमित रूप से यदि निगरानी की जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है I उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन कृषि क्षेत्र में व्यवसाय का एक महत्वपूर्ण अंग है और थोडा जानकारी, लगन और अनुभव से इस व्यवसाय में काफी लाभ कमाया जा सकता है I
इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया है I प्रशिक्षण को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; संकाय श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक निर्मल हेमरोम तथा जितेंद्र महतो ने भी अहम् भूमिका निभाई I समारोह का अंत निदेशक के धन्यवाद ज्ञापन के बाद किया गया जहाँ पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि यदि किसी को पूँजी की कमी है तो ऋण की सुविधा मुहैया कराने को भी आर.सेटी. तत्पर है I

आज दिनांक 14-01-2023 (शनिवार) को बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी तीन बैचों का समापन समारोह किया गया I खूंटी जिला के विभिन्न...
15/01/2023

आज दिनांक 14-01-2023 (शनिवार) को बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी तीन बैचों का समापन समारोह किया गया I खूंटी जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लगभग 70 प्रशिक्षुओं को बकरी पालन का प्रशिक्षण और 28 प्रशिक्षुओं को मशरुम खेती का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जोकि 05-01-2023 से 14-01-2023 तक चली I बकरी पालन का प्रशिक्षण प्रशिक्षक श्री जयदेव कुमार वर्मा और श्री अशोक कुमार ने दी तथा मशरुम खेती का प्रशिक्षण श्री मनोहर कुमार प्रभाकर द्वारा दिया गया I प्रशिक्षुओं को पशुपालन से जुड़ी सभी जानकारियाँ साझा की गयी तथा इसे व्यवसायिक तौर पर भी करने के लिए प्रशिक्षण दिया I प्रशिक्षण के दौरान बकरी पालन के बैचों को क्षेत्र भ्रमण के लिए कर्रा प्रखंड के चिद्दी गाँव तथा मुरहू प्रखंड के बुरजू गाँव ले जाया जाया गया जहाँ वे बकरियों के विभिन्न नस्लों के बारे में जानकारी ली और टीकाकरण कर व्यवहारिक ज्ञान भी हासिल किया I मशरुम खेती में ओएस्टर और बटन मशरुम खेती के बारे में विस्तार से बताया गया जहाँ कम्पोस्ट और स्पान बनाने की प्रक्रिया बतायी गयी और मशरुम खेती करने के लिए उचित तापमान के बारे विस्तार से बताया गया और व्यवहारिक ज्ञान के लिए मशरुम बैग भी बनाया गया I उन्हें मशरुम को व्यवसायिक तरीके से करने के लिए प्रक्रिया भी बतायी गयी और साथ ही उन्हें क्षेत्र भ्रमण के लिए दिनांक 13-01-2023 को रामकृष्णा मिशन,रांची ले जाया गया जहाँ पर मशरुम खेती के बारे में व्यवहारिक ज्ञान भी दिया गया I प्रशिक्षण के अंत में सम्पूर्ण प्रशिक्षण का नेशनल अकादेमी ऑफ़ रुडसेटी से आये श्री सुरेन्द्र सिंह, श्रीमती पिंकी देवी, श्री पी.के.सिंह देव और श्री अशोक कुमार द्वारा द्वारा मूल्यांकन और प्रमाणीकरण भी किया गया जिसमें उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली गयी I प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी प्रशिक्षुओं को बकरी पालन के बारे में पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाना था, ताकि वे अपने अपने कार्य क्षेत्रों में जाकर अपने अनुभव साझा करे और सेवा प्रदान कर सके तथा खुद व्यवसाय से जुड़ सके I प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न नस्ल की बकरियों, क्रॉस ब्रीडिंग, बकरी पालन से जुड़े व्यवसायिक लाभ तथा उनसे जुड़ी बीमारियाँ, उनका निवारण, दवा का सही उपयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी गयी I संस्थान के संकाय सदस्य श्री सुशील कुमार ने प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया जिनमें प्रमुख्त: एक सफल उद्यमी बनने के गुण,बाजार प्रबंधन, समस्या समाधान,प्रबंधन, बैंकिंग,विभिन्न सरकारी बैंक संबंधी योजनाओं और कौशल विकास इत्यादि से संबंधित थी I
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी जिला परिषद् अध्यक्ष श्री मसीह गुड़िया उपस्थित थे I मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसका सदुपयोग करें और प्रशिक्षण के अच्छे पहलुओं का प्रचार करें I साथ ही उन्होंने बताया कि महिलायें आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और जिले की विकास में अग्रिम भूमिका निभा रही है I उन्होंने सभी को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया I कार्यक्रम का अंत निदेशक,आर.सेटी. श्री जशन कुजूर के धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त किया गया I प्रशिक्षण तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक श्री निर्मल कु० हेमरोम तथा परिचर श्री जितेन्द्र महतो ने अहम् योगदान दी I

दिनांक 10-11-2022 को आर.सेटी. के राष्ट्रीय निदेशक श्री बिपुल चंद्र साहा (NACER) का एक दिवसीय भ्रमण बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेट...
11/11/2022

दिनांक 10-11-2022 को आर.सेटी. के राष्ट्रीय निदेशक श्री बिपुल चंद्र साहा (NACER) का एक दिवसीय भ्रमण बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में हुआ। राज्य निदेशक,आर.सेटी. झारखंड श्री शशि भूषण मिश्रा ने भी अपनी उपस्थिति दी। इस दौरान राष्ट्रीय निदेशक ने आर सेटी भवन का दौरा किया और आर.सेटी,खूंटी निदेशक को भवन के रख रखाव संबंधी उचित दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उस समय चल रहे बकरी पालन के प्रशिक्षुओं को संबोधित किया और प्रशिक्षण के पश्चात स्वरोजगार में आगे कैसे बढ़ा जाए इसके लिए उन्हें जानकारी दी और प्रेरित किया। इस मौके पर उनके द्वारा पौधारोपण का कार्य भी संपन्न किया गया। सभी सुनिश्चित कार्यों के उपरांत उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु का भी दौरा किया। सारे कार्यक्रम के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक, खूंटी श्री बिनय कुजूर भी मौजूद रहे।

दिनांक 22-10-2022 को अखिल भारतीय बैंक ऑफ इंडिया एस सी एसटी ओबीसी कर्मचारी संघ के झारखंड इकाई द्वारा खूंटी जिले के आरसेटी...
10/11/2022

दिनांक 22-10-2022 को अखिल भारतीय बैंक ऑफ इंडिया एस सी एसटी ओबीसी कर्मचारी संघ के झारखंड इकाई द्वारा खूंटी जिले के आरसेटी खूंटी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के महासचिव अरुण जाॅन प्रबाल ने कहा कि पर्यावरण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए इसी को ध्यान में रखकर वृक्षारोपण किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष सुनील लकड़ा ने कहा कि नियमित रूप से संघ द्वारा राज्यभर में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजित किए जाते हैं और आगे भी किए जाएंगे। मौके पर महिल विंग की प्रमुख संतोषी केरकेट्टा, राज्य इकाई के उपाध्यक्ष प्रकाश उरांव, राँची के सहायक महासचिव भरत लाल ठाकुर,निदेशक जशन कुजूर, मनीष मिंज,सुरेश भगत,निशीथ जायसवाल,अजीत बरला,अजित कुमार, राखी कच्छप, सुशील कुमार, सतनाम कंडूलना, निर्मल हेमरोम, जितेंद्र महतो एंव अन्य उपस्थित थे।

आर.सेटी.खूंटी : बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बी.सी. सखियों का छः दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह  *प्रशिक्षण से सम्बंधित और जा...
20/10/2022

आर.सेटी.खूंटी : बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बी.सी. सखियों का छः दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह

*प्रशिक्षण से सम्बंधित और जानकारी के लिए संपर्क करे : 9973825565; 9771971379; 8969992135; 7541842352.

निदेशक,आर.सेटी. : “ खूंटी की 16 बी.सी.सखी IIBF की परीक्षा में उत्तीर्ण”

आज दिनांक 18-10-2022 (मंगलवार) को बैंक ऑफ़ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में बी.सी. सखियों का छः दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया I इस दौरान प्रशिक्षण के अंत में Indian Institute of Banking (IIBF) की परीक्षा भी हुई जिसमें सभी बी.सी. सखी उतीर्ण हुई I प्रशिक्षण की शुरुआत 12-07-2022 को किया गया I प्रशिक्षण के दौरान, जे.एस.एल.पी.एस. के श्री ललित कुमार तथा श्री अनंत कुमार ने महिला समूह एवं बी.सी.सखी के कार्यों के बारे में उन्हें विस्तार से बताया I प्रशिक्षण के दौरान बैंक ऑफ़ इंडिया,बिरदा शाखा के शाखा प्रबंधक श्री अनुराग कुमार ने भी बैंक संबंधी अनेक जानकारियाँ बी.सी.सखियों के बीच साझा किया और निदेशक,आर.सेटी. ने अपने प्रशिक्षण संस्थान के बारे प्रशिक्षुओं को बताया I खूंटी जिले में कार्यरत बी.सी. श्रीमती लक्ष्मी पूर्वा तथा श्री दानिश खान ने बी.सी. सखियों के कार्यों से जुड़े व्यवहारिक बातों को कक्षा में कर के दिखाया I एफ.एल.सी. श्री उत्तम कुमार चैल ने बी.सी.सखियों को बैंक से जुड़े बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी दी I प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को शाखा भ्रमण के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया,खूंटी शाखा ले जाया गया जहाँ पर सभी प्रशिक्षुओं को बैंक के कार्य- प्रणाली से अवगत कराया गया और बताया कि कैसे वे शाखा प्रबंधक के साथ समन्वय बनाकर वित्तीय समावेशन के कार्य को सुनिश्चित कर सकते हैं I
समापन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक,खूंटी श्री बिनय कुजूर; श्री अनंत शर्मा उपस्थित थे I अध्यक्ष ने बताया कि बी.सी.सखी का कार्य चुनौतियों और जिम्मेदारी से भरा कार्य है जहाँ वे बैंकिंग सुविधा को सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, जहाँ तक अभी तक बैंकिंग सुविधा अभी तक नहीं पहुँच पाई है I बी.सी. के तौर पर उत्कृष्ट कार्य करें तथा अपने तथा जिले के लिए नाम कमाए I प्रशिक्षण को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; संकाय श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक निर्मल हेमरोम तथा जितेंद्र महतो ने भी अहम् भूमिका निभाई I कार्यक्रम का अंत निदेशक,आर.सेटी. श्री जशन कुजूर के धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त किया गया I

दिनांक 30-09-2022 को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंड से सहभागी हुए 20 प्रशिक्षणार्थियों जो खुद मत्स्य मित्र है का 10 दिवसीय...
01/10/2022

दिनांक 30-09-2022 को खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंड से सहभागी हुए 20 प्रशिक्षणार्थियों जो खुद मत्स्य मित्र है का 10 दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण का समापन बैंक ऑफ इंडिया,आर.सेटी.खूंटी में किया गया I इस प्रशिक्षण के दौरान सिमडेगा से आये श्री प्रशिक्षक अतुल कीडो ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य पालन से सम्बंधित मछलियों के प्रकार और उनका प्रजनन पद्धति, तालाब निर्माण,सजावटी मछली संस्कृति, मछली पोषण एवं चारा प्रौद्योगिकी,मछली सम्बन्धी रोग,कैनिंग पैकेजिंग,टेबल फिश उत्पादन इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया I प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र,धुर्वा ले जाया गया जहाँ उन्हें मत्स्य पालन के बारे में व्यवहारिक ज्ञान दिया गया I प्रशिक्षण दौरान निदेशक आर.सेटी. ने बैंकिंग सम्बन्धी विभिन्न जानकारियाँ प्रशिक्षुओं को दी I संस्थान के संकाय सदस्य श्री सुशील कुमार ने प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया जिनमें प्रमुख्त: एक सफल उद्यमी बनने के गुण,बाजार प्रबंधन, समस्या समाधान,प्रबंधन, बैंकिंग,विभिन्न सरकारी बैंक संबंधी योजनाओं और कौशल विकास इत्यादि से संबंधित थी I प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन एवं प्रमाणीकरण श्री पी.के.सिंह देव और डा०अरुण कुमार द्वारा किया गया I इस दौरान उन्होंने एक एक प्रशिक्षणार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में विधिवत जानकारी ली I
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी प्रखंड के प्रमुख श्री छोटराय मुण्डा; मुरहू प्रखंड के उप-प्रमुख श्री अरुण साबू; अग्रणी जिला प्रबंधक,खूंटी श्री बिनय कुजूर; पंचायत समिति सदस्य,बिरहू श्री दिनेश कुमार उपस्थित थे I मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए प्रशिक्षुओं से कहा कि आप अपने लिए गए प्रशिक्षण का लाभ उठाइए और बीना ढिलाई बरतते हुए स्वावलंबी बनकर परिवार का भरण पोषण कीजिये I मुरहू प्रखंड के उप-प्रमुख श्री अरुण साबू ने प्रशिक्षुओं से कहा कि आपने जो प्रशिक्षण लिया है वो आपके लिए जीविका का साधन बन सकता है बशर्ते आप इसके लिए बाज़ार ढूँढिये और पूरे लगन के साथ के व्यापार कीजिये I समारोह में उपस्थित निदेशक,आर.सेटी. ने कहा कि आर.सेटी. का मुख्य उद्देश्य यहाँ के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने है और इस हेतु भारत सरकार के द्वारा प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का प्रावधान है I प्रशिक्षु स्वरोजगार से जुड़कर स्वावलंबी बने तथा अपने परिवार में सम्पन्नता लायें और जिले के विकास में भी सहभागी बनें I उन्होंने आगे कहा कि आर.सेटी. में मत्स्य पालन का पहला प्रशिक्षण था और काफी अच्छा प्रशिक्षण रहा I प्रशिक्षण को सफल बनाने में संकाय श्री सुशील कुमार; संकाय श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक निर्मल हेमरोम तथा जितेंद्र महतो ने भी अहम् भूमिका निभाई I कार्यक्रम का अंत निदेशक,आर.सेटी. श्री जशन कुजूर के धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त किया गया I

दिनांक 21-09-2022 को खूंटी के विभिन्न प्रखंडों से आये 23 प्रशिक्षुओं को बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया I प्रशिक्ष...
24/09/2022

दिनांक 21-09-2022 को खूंटी के विभिन्न प्रखंडों से आये 23 प्रशिक्षुओं को बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया I प्रशिक्षण की अवधि 10 दिनों की थी जोकि 12-09-2022 से 21-09-2022 तक चली I
बकरी पालन का प्रशिक्षण हजारीबाग से आये प्रशिक्षक श्री नीरज गुप्ता ने दी और प्रशिक्षुओं को पशुपालन से जुड़ी सभी जानकारियाँ साझा की तथा इसे व्यवसायिक तौर पर भी करने के लिए प्रशिक्षण दिया I प्रशिक्षण के दौरान बकरी पालन बैच को क्षेत्र भ्रमण के लिए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय,कांके ले जाया गया जहाँ वे बकरियों के विभिन्न नस्लों के बारे में जानकारी ली I प्रशिक्षण के अंत में सम्पूर्ण प्रशिक्षण का नेशनल अकादेमी ऑफ़ रुडसेटी से आये श्री पी.के.सिंह देव और श्री डा०एम.एस.प्रकाश द्वारा मूल्यांकन और प्रमाणीकरण भी किया गया जिसमें उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली गयी I
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी प्रशिक्षुओं को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाना था, ताकि वे अपने अपने कार्य क्षेत्रों में जाकर अपने अनुभव साझा करे और सेवा प्रदान कर सके तथा खुद व्यवसाय से जुड़ सके I प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न नस्ल की बकरियों, क्रॉस ब्रीडिंग, बकरी पालन से जुड़े व्यवसायिक लाभ तथा उनसे जुड़ी बीमारियाँ, उनका निवारण, दवा का सही उपयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी गयी I संस्थान के संकाय सदस्य श्री सुशील कुमार ने प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया जिनमें प्रमुख्त: एक सफल उद्यमी बनने के गुण,बाजार प्रबंधन, समस्या समाधान,प्रबंधन, बैंकिंग,विभिन्न सरकारी बैंक संबंधी योजनाओं और कौशल विकास इत्यादि से संबंधित थी I
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फुदी पंचायत की मुखिया श्रीमती अनिमा कच्छप; वार्ड रजनी धनवार उपस्थित थे I मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और हौसला अफजाई करते हुए सभी को व्यवसायिक रूप से रोजगार से जुड़ने को प्रेरित किया I साथ ही उन्होंने बताया कि झारखण्ड प्रदेश पशुपालन के लिए बहुत ही उपयुक्त जगह है और इसमें रोजगार की काफी संभावनाएं हैं तथा इसमें सरकार की बहुत सारी जन लाभकारी योजनायें उपलब्ध है I कार्यक्रम का अंत निदेशक,आर.सेटी. श्री जशन कुजूर के धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त किया गया I प्रशिक्षण तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय श्री सुशिल कुमार; श्री संजय कुमार; सहायक श्री सतनाम कंडूलना; सहायक श्री निर्मल कु० हेमरोम तथा परिचर श्री जितेन्द्र महतो ने अहम् योगदान दी I

Address

At Bagdu, Karra Road
Khunti
835210

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RSETI,Khunti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to RSETI,Khunti:

Shortcuts

Share

Category