27/11/2024
*बोर्ड परीक्षा के समय अपने बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए सुझाव!*
प्रिय पालकवर्ग ,
१०वीं और १२वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, और हम समझते हैं कि यह समय विद्यार्थियों और माता-पीताओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जहां पढ़ाई और तैयारी बहुत जरूरी है, वहीं बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मैं आपकेलिए कुछ सरल सुझाव लेकर आया हूं जो आपके बच्चे को तनावमुक्त और संतुलित रहने में मदद करेंगे:
*1. सकारात्मक दिनचर्या बनाएं*
सुनिश्चित करें कि बच्चा रोज़ 7-8 घंटे की नींद ले।
पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें ताकि थकावट न हो।
उन्हें व्यायाम (४० मिंटो का मॉर्निंग /इवनिंग वॉक) या योग के लिए प्रेरित करें जिससे उनका मन और शरीर स्वस्थ रहे।व्यायाम करने से शरीर में एड्रेलीन नाम का हार्मोन बढ़ता है, से तनाव कम होकर खुशी महसूस होती है।
*2. संतुलित आहार*
बच्चों को पौष्टिक भोजन दें जिसमें फल, सब्जियां और प्रोटीन शामिल हो। इससे दिमाग को जरूरी खुराक मिलता है।
चाय, कॉफी और जंक फूड को सीमित करें क्योंकि ये तनाव बढ़ा सकते हैं।
*3. सहायक माहौल बनाएं*
दूसरों से तुलना ना करें बलके उनके पढ़ाई या मानसिक या शारीरिक मुश्किलों को दूर करने में सहायता करें और उनके प्रयासों की सराहना करें।
एक शांत और आरामदायक पढ़ाई का माहौल तैयार करें।
बच्चों से बात करें और उनकी चिंताओं को समझकर उन्हें प्रोत्साहित करें।
*4. तनाव को कम करने के तरीके सिखाएं*
उन्हें गहरी सांस लेने या ध्यान लगाने जैसे साधारण तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करें। (१५ मि. अपने ब्रीदिंग पर ध्यान देने की कोशिश करें, इससे ऑटोमेटिक ब्रीदिंग पेटर्न स्टेबलाइज होता है, जिससे मन तनाव मुक्त होता है)
उन्हें सिखाएं कि वे एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें और परिणाम की चिंता न करें।
*5. यथार्थवादी उम्मीदें रखें*
बच्चों के साथ मिलकर छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें और उन्हें पूरा होने पर सराहें।
याद दिलाएं कि परीक्षा जरूरी है, लेकिन उनका मानसिक स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
*6. जरूरत होने पर मदद लें*
अगर बच्चा ज्यादा तनाव महसूस कर रहा है, तो स्कूल टीचर्स या इतर विशेषज्ञ से संपर्क करने में हिचकिचाएं नहीं।
ध्यान रखें, शांत और आत्मविश्वासी मन ही बेहतर प्रदर्शन कर पाता है। आइए, मिलकर इस परीक्षा के सफर को हमारे बच्चों के लिए आसान बनाएं।
हम हमेशा आपकी और आपके बच्चे की सहायता के लिए तैयार हैं। किसी भी तरह की मदद के लिए हमसे संपर्क करें।
आपका शैक्षणिक मित्र
विक्रांत शैलजा उल्हास देशमुख