किसान द्वारा PMKSY 2.0 बुहाना योजनान्तर्ग पिछले वर्ष बनाये गए टांका निर्माण कार्य से फलदार पौधे लगाकर पौधो व सरसो की फसल में टांके से सिंचाई की जा रही है
Watershed Development and Soil Conservation , District Jhunjhunu
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Watershed Development and Soil Conservation , District Jhunjhunu, Education, Khetri.
02/12/2025
झुन्झुनू जिले के बुहाना ब्लाॅक के ग्राम भीर्र में वाटरशेड महोत्सव का किया आयोजनः-
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग की ओर से दिनांक 02.12.2025 को प्रातः 09ः00 बजे ग्राम भीर्र में ’’वाटरशेड महोत्सव 2025’’ कार्यक्रम आयोजित किया किया गया। इस दौरान ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम रामसरिया कुआ के पास रिर्चाज साफ्ट निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया तदोपरान्त ग्रामीण जन, जन प्रतिनिधियों, अधिकरियों, CECOEDECON सेवा संस्थान के सहयोग से ग्राम पंचायत भवन के पास तालाब भीर्र में श्रमदान कार्य किया गया एवं खेल मैदान भीर्र में पौधारोपण भी करवाया गया। राजीविका एवं ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम भीर्र में धर्मकांटा पचेरी रोड से खेल मैदान भीर्र तक कलश यात्रा निकाली, कलश यात्रा में महिलाओं ने नाच-गाकर उत्साहपूर्वक हर्लोल्लास के साथ भाग लिया, कलश यात्रा एवं जन चेतना रैली के साथ आस-पास के ग्रामीणों ने रैली में जल बचाओ, जीवन बचाओ, जल, जंगल, जमीन इन सभी का संतुलन रखने का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने नाच-गाकर वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया।
सर्वप्रथम सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलित किया, श्री मनोज कुमार गौड अधीक्षण अभिंयन्ता जिला परिषद झुंझुनू ने जल संचय/जल संरक्षण के बारे में आमजन को विस्तार पूर्वक जानकारी देकर इसके उदेश्य के बारे में बताया एवं मुख्य अतिथियों एवं कार्यक्रम मे पधारे समस्त जन-प्रतिनिधियों, अन्य विभागो से पधारे जिला स्तरीय/ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामीणों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीमति संतोष अहलावत ने लोगो को जल संरक्षण के प्रति जागृत करने का आह्वान किया एवं जल संरक्षण शपथ दिलाई गई मुख्य समारोह के साथ जलग्रहण क्षेत्र में निर्मित वर्षा जल टांको/फार्म पौण्ड/तालाब का लोर्कापण किया गया श्रीमति शकुन्तला देवी यादव पंचायत समिति सदस्य बुहाना ने लोगो को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रदान की। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री हरिकृष्ण यादव प्रधान प0स0 बुहाना द्वारा धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में CECOEDECON सेवा संस्थान, राजीविका, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण, उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा स्टाल स्थापित की गई। इसके साथ ही मंच मे पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 एवं वाटरशेड महोत्सव के प्रतिक चिन्ह वाले टोपी,दुपट्टा एवं जीवित पौधे से सम्मानित किया गया। तथा राशि रूपयें 110.00 लाख के 80 कार्यो का लोकार्पण भी समस्त जन-प्रतिनिधियों, अन्य विभागो से पधारे जिला स्तरीय/ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया।
’’वाटरशेड महोत्सव 2025’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शीशराम, सरपंच ग्राम पंचायत भीर्र एवं मुख्य अतिथि श्रीमति संतोष अहलाव पूर्व सांसद जिला झुंझुनू तथा विशिष्ठ आमंत्रित अतिथि श्री कैलाशचन्द यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, झुंझुनू, श्री दषरथ सिंह पूर्व चैयरमैन न0पा0 बुहाना, श्री राजपाल सिंह पूर्व उप प्रधान प0स0 बुहाना, श्री कृष्ण कुमार यादव सामाजिक कार्यकर्ता। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् सदस्य कें साथ-साथ विभागीय अधिकारी सन्दीप गोठवाल सहायक अभियन्ता , श्री बिजेन्द्र सिंह ढाका अधि0अभि0 जि0प0 झुंझुनू, श्री सुभाष जी अधि0अभि0, श्री अरूण कुमार स0अभि0 चिडावा श्री , श्री अषोक कुमार विकास अधिकारी प0स0 बुहाना, श्री अरविन्द मान श्री सुनील कुमार राजीविका, श्री घनष्यामदास पारिक लेखाधिकारी एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी व गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का सुभारम्भ राष्ट्रीय गीत एवं समापन्न राष्ट्रीय गान से किया गया। इसी के साथ श्री मनोज कुमार गौड अधीक्षण अभिंयन्ता , जिला परिषद झुंझुनू ने अवगत कराया की दिनांक 04 दिसम्बर 2025 को ग्राम लाम्बा गोठडा, पंचायत समिति चिडावा ,09 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत दलेलपुरा पंचायत समिति खेतडी एवं 11 दिसम्बर 2025 को ग्राम पिलानी खूर्द पंचायत समिति मण्डावा में ’’वाटरशेड महोत्सव 2025’’ कार्यक्रम का आयोजन होना है।
Inspection of works by SE sb in block Buhana
18/11/2025
Watershed Mahotsav 2025 के तहत आयोजित Social Media Photography & Reel Contest में हिस्सा लें और अपनी क्रिएटिविटी से जल संरक्षण की कहानी पूरे राजस्थान तक पहुँचाएँ!
अपने कैमरे और लेंस के माध्यम से चेकडैम, एनिकट, परकोलेशन टैंक, कंटूर ट्रेंच, रिचार्ज स्ट्रक्चर सहित विभिन्न जल-संरचनाओं की प्रभावशाली तस्वीरें और Reels बनाएं। इन संरचनाओं के before–after, उनका impact, पानी का भराव, हरियाली, और समुदाय की सहभागिता को दर्शाती आपकी बेहतरीन प्रस्तुति प्रतियोगिता में आपको शानदार पुरस्कार दिला सकती है।
📸 Photography Prize: ₹1,000
🎬 Reel Prize: ₹50,000
आपकी एक फोटो या Reel भी जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Frame • Capture • Create • Conserve • Win
14/11/2025
राज्य स्तरीय प्रोग्राम "वाटरशेड महोत्सव 2025 " पंचायत समिति खैराबाद , जिला कोटा में दिनांक 13-11-2025 को आयोजित किया गया जिसके मुख्यअथिति माननीय श्री मदन दिलावर जी पंचायतीराज मंत्री राजस्थान सरकार थे । कार्यक्रम में फरवरी से मई 2025 तक चले वाटरशेड कप अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए कार्यालय अधिशासी अभियंता पंचायत समिति बुहाना जलग्रहण के अधिशासी अभियंता श्री मनोज कुमार गौड़ , सहायक अभियंता संदीप गोठवाल को प्रशस्ति पत्र व सार्वजनिक कार्यो करने के लिए 20.00 लाख की अतिरिक्त राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया
.0
11/11/2025
वाटरशेड महोत्सव–2025, 4 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जल संरक्षण, श्रमदान, पौधारोपण और जलग्रहण परिसंपत्तियों के पुनरुत्थान जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–2.0 के अंतर्गत चल रहा यह व्यापक अभियान जल सुरक्षा, कृषि विकास और सामुदायिक सहभागिता को नई दिशा देने वाला है।
आइए, आप भी इस महोत्सव का हिस्सा बनें और जल संरक्षण की इस राज्यव्यापी पहल को और प्रभावशाली बनाने में अपना योगदान दें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Khetri
333502