Arihant Convent School Khategaon

Arihant Convent School Khategaon 1. E - learning interactive multimedia classroom
2. Efficient and qualified teachers
3. Special parti

मंज़िले मिलेगी यकीनन परिंदों को……बोलते हैं फैले हुए उनके पर….अक्सर खामोश रहते हैं वो लोग…..जमाने मे जिनके हुनर बोलते हीअर...
19/04/2026

मंज़िले मिलेगी यकीनन परिंदों को……

बोलते हैं फैले हुए उनके पर….

अक्सर खामोश रहते हैं वो लोग…..

जमाने मे जिनके हुनर बोलते ही

अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल के 10 एवं 12 बोर्ड के परीक्षा विद्यार्थियों के निवास पर जाकर संस्था के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षको द्वारा पुष्पहारों से सम्मान किया गया। साथ ही साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी अरिहंत कान्वेंट स्कूल पर विश्वास जताने पर बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
बोर्ड परीक्षा में खातेगांव नगर में सर्वाधिक अंक अर्जित कर माता पिता , शिक्षक एवं नगर का गौरव बढ़ाया।

आप सभी कृपया इन बच्चो को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भवीष्य की कामना करें।

कृपया बच्चो की इन उपलाबधियो को ज्यादा से ज्यादा like , share और subscribe करे

19/04/2026
19/04/2026

दान दिए धन ना घटे, जो सहाय रघुवीर।
तुलसी पंछी के पिए, घटे न सरिता नीर।।

10वी बोर्ड परीक्षा में 95.2% अंक अर्जित कर माता पिता , समाज एवं नगर को गौरवान्वित किया । जिले की प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
साथ ही अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल के द्वारा अजनास निवासी छात्र चित्रांश हरियाले जिसके पिता पैरालाइज्ड है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत गंभीर है, उसे न सिर्फ निःशुल्क अध्यापन कराया बल्कि उसकी बोर्ड परीक्षा की फीस और अन्य शैक्षणिक खर्च भी अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य श्री सुदीप जैन ने वहन किए जिसका प्रतिफल छात्र चित्रांश ने 10 बोर्ड परीक्षा में 91% अंक अर्जित कर दिया ।
लक्ष्य जैन और चित्रांश जैसे विद्यार्थी ही आने वाले समय में हमारे नगर,राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे।
अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल के सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई

बधाई बधाई

अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल खातेगांव के विद्यार्थी लक्ष्य जैन ने रचा इतिहास।10वी बोर्ड परीक्षा में 95.2% अंक अर्जित कर माता पि...
17/04/2026

अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल खातेगांव के विद्यार्थी लक्ष्य जैन ने रचा इतिहास।

10वी बोर्ड परीक्षा में 95.2% अंक अर्जित कर माता पिता , समाज एवं नगर को गौरवान्वित किया । जिले की प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
खातेगाॅव नगर में Arihant Convent school ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में class 12th में अपनी श्रेष्ठतम परिणाम देने की परम्परा को जारी रखते हुए गणित संकाय मे दिव्यांशी शेखावत ने 89•4% अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंजली तिवारी ने 85•6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, राजेश्वरी तोमर 82•6% अंक प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान पर रही।बायो संकाय मे अशनिया बेग 84% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, योगेश गुर्जर ने 78% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कोमल सेन 76•6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही इसी प्रकार कामर्स संकाय मे कृतिका विश्वकर्मा ने 83% अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, अर्चिता राठौड़ ने 79•8% अंक प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, ईशिका मीणा 79•2% अंक प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान पर रही। मध्यप्रदेश शासन द्वारा लेपटोप योजना में 18 छात्र छात्राओ ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया । इसी प्रकार कक्षा 10वी मे लक्ष्य पिता मनोज जैन ने 95%अंक प्राप्त कर नगर मे प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए देवास जिले की मेरिट लिस्ट मे अपना नाम दर्ज किया, प्रांजली निरंजन मीणा ने 93•8% अंक प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, गुनगुन राजेश व्यास 91•8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार एक गरीब परिवार के बालक चित्रांश हरियाले जिसे विद्यालय कक्षा 9वी से ही निशुल्क अध्यापन करा रहा है उसने भी 91% अंक प्राप्त करते हुए माता, पिता, गुरूजनो एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। बालक की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षको द्वारा उसके निवास स्थान पर पहुंच कर बालक एवं माता, पिता का पुष्पहारो से एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया कक्षा 10वी की परीक्षा मे 95 बच्चे सम्मिलित हुए जिसमे 74 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए 12 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए ।शेष तृतीय श्रेणी मे रहे। इसी कक्षा 12वी मे 62 विद्यार्थी परीक्षा मे सम्मिलित हुए जिसमे 47 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए, 9 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए। शेष सभी विद्यार्थी तृतीय श्रेणी मे रहे।विद्यार्थियो की इस सफलता पर विद्यालय के संचालक प्रकाशचंद्र जैन, प्राचार्य सुदीप कुमार जैन,समस्त स्टाफ एवं मेनेजमेंट सदस्यो ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र/छात्राओ को शुभकामनाऐ दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बधाई बधाई

27/01/2026

" खातेगांव क्षेत्र के विधायक श्री आशीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न"

खातेगांव।
नगर में अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पी. सी. जैन ने की। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री आशीष जी शर्मा, विधायक खातेगांव विधानसभा रहे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री ललित जी गुर्जर (भाजपा मंडल अध्यक्ष), श्री नरेंद्र चौधरी (विधायक प्रतिनिधि एवं दयोदय गौशाला अध्यक्ष), डॉ. कोठारी जी (कन्नौद), श्री सुनील जी यादव (नगर कांग्रेस अध्यक्ष), श्री निलेश जी जोशी (पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष), श्री मनोज बज (व्यवसायी संगठन प्रतिनिधि), श्री योगेश खंडेलवाल एवं श्री प्रमोद बहोरे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदीप जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 40 वर्ष पूर्ण होने पर अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक श्री अर्पित शर्मा ने संस्था की विगत वर्षों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की योजनाओं का रोड मैप भी प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री आशीष जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में संस्था के संचालक, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को देश के वीर सपूतों के बलिदान एवं शौर्य के विषय में प्रेरणादायक जानकारी दी। विद्यार्थियों के विशेष आग्रह पर विधायक जी ने एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शौर्य और वीरता पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन किया गया, जिसे प्रवीण सर एवं संजीदा मैडम द्वारा तैयार किया गया था। इस नाटिका को दर्शकों एवं अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ भी दीं।
इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के लगभग 485 विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साथ ही श्री संजय सोनी, सालेहा मैडम, माही मैडम, श्री अर्पित शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा एवं रचना प्रजापत मैडम को शिक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथि श्री ललित जी गुर्जर ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान के अनुरूप जीवन जीना ही एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम का संचालन कु. महक जैन एवं दर्शन जैन ने कुशलता एवं प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह के उपरांत सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री संजय सोनी द्वारा किया गया।
समारोह की सफलता में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।

🎉 Convocation of Excellence 🇮🇳Republic Day Celebration | Prize Distribution Ceremony | Alumni Meet 2026Arihant Convent H...
22/01/2026

🎉 Convocation of Excellence 🇮🇳
Republic Day Celebration | Prize Distribution Ceremony | Alumni Meet 2026

Arihant Convent H.S. School cordially invites you to join us for a day of pride, celebration, and togetherness as we celebrate Republic Day, honor achievers, and reconnect with our esteemed alumni.

📅 Date: 26 January 2026
⏰ Time: 08:00 AM
📍 Venue: Arihant School Auditorium

✨ Programme Highlights:
• Republic Day Celebration
• Prize Distribution Ceremony
• Alumni Meet 2026

🍽 Lunch:
Lunch will be provided for all registered alumni.

📝 Alumni Registration Details:
• Registration Fee: ₹50 only
• Prior registration is mandatory for entry to the Alumni Meet
• Please scan the QR code provided for registration

Let us come together to celebrate achievements, relive memories, and strengthen our bond with the Arihant family.

We look forward to your gracious presence! 🌟

Regards
Arihant Convent Higher Secondary School

30/11/2025

अरिहंत कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में खातेगांव थाना प्रभारी महोदय श्री विक्रांत झाँझोट सर द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम से सुरक्षा एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में कानून की जानकारी का महत्व और विद्यार्थी जीवन कौशल के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से सतर्क रहकर हम साइबर क्राइम से न सिर्फ स्वयं को बल्कि अपने परिवार के सदस्यों का भी बचाव कर सकते है। ट्रैफिक नियमों का पालन की आवश्यकता और उपयोगिता को जानकर उनका पालन करने से हम दुर्घटनाओं से बच सकते है।
उन्होंने कहा कि नियमों और निर्देशों का अनुसरण करके ही हम एक अच्छे नागरिक के रूप में देश की महानता को सर्वोच्च शिखर तक ले जा सकते है।
अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल परिवार उनका आभार व्यक्त करता है।

अरिहंत कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खातेगांव की पूर्व होनहार छात्र बनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बड़े हर्षोल्लास के साथ मन...
21/09/2025

अरिहंत कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खातेगांव की पूर्व होनहार छात्र बनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी
बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सम्मान समारोह।

संपूर्ण देवास जिले में प्रतिष्ठित एवं सम्मानित शैक्षणिक संस्था अरिहंत कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खातेगांव के विद्यार्थियों ने बड़ी उपलब्धियां अर्जित कर माता-पिता का शिक्षकों का एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है अरिहंत कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खातेगांव क्षेत्र में 1986 से निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विद्यार्थियों की उपलब्धियां से प्रख्यात रहा है । यहां के विद्यार्थी देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रहे हैं ।इसी क्रम में अश्विनी सदासुख विश्नोई और मीतांशी प्रदीप व्यास को विद्यालय में समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति में एवं संस्था के संचालक श्री पी सी जैन तथा प्राचार्य श्रीमती सरोज जैन की गरिमा में उपस्थिति में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजन अर्चना से हुआ।
अश्विनी पिता सदसुख जी विश्नोई जो कि कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक अरिहंत कॉन्वेंट स्कूल की होनहार छात्रा रही है। जिन्होंने सब ग्रुप 1 की एग्जाम में चयनित होकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर नियुक्ति होकर संपूर्ण खातेगांव क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है ।
प्राचार्य श्रीमती सरोज जैन ने अश्विनी को पुष्प हारो से सम्मानित किया । अश्विनी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिविल सेवा में आने का लक्ष्य कक्षा सातवीं में ही तय कर लिया था। इसके पश्चात मीतांशी व्यास जिन्हें भी प्राचार्य द्वारा पुष्पहारों से सम्मानित किया उन्होंने भी अपने सफलता के लिए पूर्ण रूप से माता-पिता और विद्यालय परिवार को ही श्रेय दिया। साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को अपने करियर के प्रति सतर्क रहने और मोबाइल फोन के लिमिटेड उपयोग की बात कही। वर्तमान में मीतांशी व्यास एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है उन्होंने कहा कि अरिहंत कान्वेंट स्कूल के संचालक श्री पी सी जैन और यहां के शिक्षकों के द्वारा सिखाई गई कम्युनिकेशन स्किल एवं लीडरशिप कैपेबिलिटी का उनको बहुत अधिक लाभ मिला ।
दोनों ही चयनित एवं सम्मानित विद्यार्थियों ने संचालक महोदय श्री पीसी जैन का हृदय से धन्यवाद किया कि उन्होंने और उनके शिक्षकों ने उन्हें इस योग्य बनाया कि वह जीवन में इन उपलब्धियां को हासिल कर पाए।
आयोजन के समापन में प्राचार्य महोदय ने सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संचालन का कार्य श्री संजय सोनी ने किया।

Address

5/2, Narmada Marg, Kanaud Road
Khategaon
455336

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919993301470

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arihant Convent School Khategaon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Arihant Convent School Khategaon:

Shortcuts

Share

Category