31/05/2026
औरा कुजं विद्यालय की बालिकाओं द्वारा निमाड़ के प्रमुख पर्व गणगौर की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर गणगौर पर्व की संस्कृति, श्रद्धा एवं लोक परंपराओं को सुंदर नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। बालिकाओं के उत्साह, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रदर्शन ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय परिवार को अपनी छात्राओं पर गर्व है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। 🌸✨