15/07/2020
*अभ्युदय* की पहली ही बैच ने फहराया परचम
हाईस्कूल में दिया श्रेष्ठ परिणाम
खरगोन। खरगोन के पहले डे-बोर्डिंग स्कूल अभ्युदय विद्यास्थली की हाईस्कूल की पहली बैच ने सफलता का जबर्दस्त परचम फहराया है। परीक्षा परिणाम में 90 व इससे ज्यादा प्रतिशत अंक लाकर तीन विद्यार्थियों - भूमि गुप्ता (93%), मुस्कान तोमर (93%) और आस्था यादव (90%) ने बाजी मारी है। इसी प्रकार 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाकर अंशिका मंडलोई, प्रज्ञा पाटीदार, पूर्वा जायसवाल, सुधांशु आर्य, पुनीत दुबे, सुनिधि महाजन और पूर्वा पटेल ने नाम रोशन किया है। इसके अलावा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं विद्यार्थियों में शिव यादव, अनुष्का सत्या, राज पाटीदार, हिमांशु कर्मा, चंदन सोलंकी इशांत वर्मा, कौशल यादव, राघव जोशी, कृष्णा पाटीदार, अरीन अलावे, मृत्युंजय बड़ोले, सुमुख गुजराथी, बुलबुल जायसवाल, हर्षिता पटेल, प्रकाश चौहान, अभिनव राठौड़ और ईशान अग्रवाल। स्कूल का परीक्षा परिणाम 98% रहा। इसमें कुल 28 छात्रों में से 25 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए। ज्ञातव्य है कि अभ्युदय जिले का पहला स्कूल है जिसके विद्यार्थी अन्यत्र कोचिंग नहीं जाते बल्कि स्कूल में ही विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उत्कृष्ट पढ़ाई करवाई जाती हैं। स्कूल की सफलता पर प्राचार्य श्री चंद्रकांत शर्मा, डायरेक्टर्स सर्वश्री डॉ. संजय पाटीदार, तरुण धनोते, इंजीनियर विजय पाटीदार, दिनेश बापना, श्रीमती सरिता बापना, राहुल पूरे, दीपक सोनी, अंशुल पाटीदार और समस्त टीचर्स एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।