Sri Parashuram College

Directions Website

Sri Parashuram College SPITR is an eminent name in Khandwa city for engineering and MBA. Together with modern infrastructure and an enviable list of faculty members

28/06/2025
21/06/2025

"श्री परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, खंडवा, म. प्र. में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया"

आज दिनांक 21 जून 2025, शनिवार को प्रातः 06:00 बजे से महाविद्यालय में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया, विद्यार्थीवृंद एवं स्टाफ सदस्यों के साथ निदेशक एवं प्राचार्य ने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का ऑनलाइन लाइव प्रसारण देखा, पश्चात महाविद्यालय की डायरेक्टर सह प्राचार्य ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना की, इस प्रकार कार्यक्रम का आरंभ करते हुए आज के कार्यक्रम की योग प्रशिक्षिका संस्था की निदेशक डॉ. (श्रीमती) अंजली जैन द्वारा सभी सभासद सदस्यों को योग आसान करवाएं गए, सभी आसनों की विस्तृत जानकारी के साथ अभ्यास कराया गया, डॉ. (श्रीमती) अंजली जैन के सानिध्य में सभी योगासन जैसे कपालभाति, प्राणायाम आदि विभिन्न आसनों का अभ्यास बड़ी ही सुगमता के साथ कराया गया, अंत में ध्यान प्राणायाम एवं मेडिटेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, सभी ने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का इस राष्ट्रव्यापी अन्तराष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन के लिए का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रमुख चित्र आपसे साझा किए जा रहे है।
Sri Parashuram Institute Of Technology And Research, Khandwa -M.P.

Address

Khandwa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri Parashuram College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share