16/09/2026
* Student Council Election 2026: मतदान के बाद परिणाम घोषित, विद्यार्थियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ
बरगदवा कला, संत कबीर नगर।*
मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इण्टर कॉलेज में Student Council Election 2026 का मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम के अनुसार *हेड बॉय के पद पर मोहम्मद शाकिब तथा वाइस हेड बॉय के पद पर अंकित प्रजापति का चयन हुआ।* वहीं हेड गर्ल के पद पर रुकय्या खातून तथा वाइस हेड गर्ल के पद पर रोशनी निर्वाचित हुईं।
विद्यालय में अनुशासन एवं स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से *डिसिप्लिन कैप्टन के पद पर असमा खातून तथा क्लीनलिनेस कैप्टन के पद पर उमैमा का चयन किया गया।*
इसके साथ ही विद्यालय की सभी कक्षाओं में दो-दो मॉनिटर भी नियुक्त किए गए, जिन्हें कक्षा में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों की सहायता करने तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई।
प्रधानाचार्य रिजवान अहमद ने सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि Student Council केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना विकसित करने का अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी विद्यार्थियों की भागीदारी विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती है। सभी निर्वाचित पदाधिकारी अपने साथियों के लिए उदाहरण बनें और विद्यालय को बेहतर बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
चुनाव के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया