Stem Edge Academy

Stem Edge Academy

Share

Stem Edge Academy, IIT-JEE and NEET Foundation Course Prepration from Junior High School

28/10/2023

STEM Edge Academy, Semariyawan, Sant Kabir Nagar

IIT-JEE/NEET में कामयाबी: फाउंडेशन क्लासेज से मिलते प्रभावशाली परिणाम और भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी

IIT-JEE/NEET में सफलता प्राप्त करना लंबे समय से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का सपना रहा है। पहले हाईस्कूल /इंटर परीक्षा पास करने के बाद छात्र-छात्राएं मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी शुरु करते थे। जैसे-जैसे परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी तो परीक्षा का कठिनाई स्तर भी बढ़ता गया। बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में फाउंडेशन क्लासेज का माडल डेवेलप हुआ है। इस माडल के अंतर्गत IIT-JEE/NEET की तैयारी जूनियर हाईस्कूल स्तर से ही शुरू कर दी जाती है। इन फाउंडेशन क्लासेज से पढ़ाई करके पिछले कुछ वर्षों से काफी बड़ी संख्या में बच्चों ने सफलता हासिल किया है।

एक तरफ़ जहाँ मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा के कठिनाई स्तर में जबरदस्त उछाल आया है, वहीं दूसरी तरफ़ बोर्ड अपनी परीक्षाओं का सिलेबस और मार्किंग सिस्टम लगातार लिबरल करते जा रहे हैं। केवल बोर्ड पाठ्यक्रम पर आधारित पारंपरिक स्कूली शिक्षा प्रणाली, IIT-JEE/NEET जैसी अपेक्षाकृत कठिन परीक्षाओं के लिए जरुरी स्किल डेवेलप करने में विफल रही है। कक्षा 10 तक का बोर्ड का पाठ्यक्रम प्रत्येक विषय की सामान्य समझ पैदा करने के लिए ही बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा की कठिनाई का स्तर लगातार कम होने के परिणामस्वरूप, 10वीं कक्षा की परीक्षा में लाखों छात्रों का 90% से अधिक नंबर आने लगा है। जब छात्र 11वीं कक्षा में एडमिशन लेता है तो पाठ्यक्रम में पिछली कक्षाओं के मुकाबले अचानक भारी बदलाव आ जाता है। गणित और विज्ञान के सिलेबस में यह बदलाव कुछ ज्यादा ही होता है। इस स्तर पर, IIT-JEE या NEET क्रैक करने का लक्ष्य रखने वाले छात्रों को और अधिक कठिनाई होती है।

कई वर्षों से कोटा के कोचिंग संस्थानों में तैयारी कर के हजारों छात्रों को विभिन्न IITs और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिला है। परिणामस्वरूप, IIT-JEE/ NEET परीक्षा में सफल होने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। हालाँकि वहाँ भी उन छात्रों के सफलता की संभावना अधिक होती है, जिनकी फाउंडेशन मजबूत होती है। अक्सर देखने में आता है कि 10वीं कक्षा तक की बोर्ड सिलेबस पर आधारित सामान्य शिक्षा पाने वाले ज्यादातर छात्र कोटा जाकर स्ट्रगल करते हैं। आमतौर पर वहाँ स्थित संस्थाओं के बेस्ट टीचर्स केवल टॉपर बच्चों पर आधारित दो या तीन बैच में ही पढ़ाते हैं, जबकि शेष बैचों में सामान्य शिक्षक ही पढ़ाते हैं। ऐसी परिस्थिति में कोटा जाने के बावजूद छात्रों को क्वालिटी एजूकेशन (quality education) नहीं मिल पाती जिसका सीधा असर उनके IIT-JEE/NEET के रिजल्ट पर पड़ता है। इन समस्याओं से सीख लेते हुए दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में पिछले कुछ वर्षों से फाउंडेशन कोचिंग क्लासेज की शुरुआत हुई है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में स्थित फाउंडेशन कोचिंग क्लासेज में IIT-JEE/NEET की तैयारी 7वीं कक्षा से ही शुरू करने वाले इन्हीं बच्चों ने विगत कुछ वर्षों में इंटर मीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद प्रतिष्ठित IITs और सरकारी मेडिकल कॉलेजेज में बड़ी संख्या में प्रवेश प्राप्त किया है। फाउंडेशन कोचिंग क्लासेज के इस मॉडल की सफलता ने देश के शिक्षाविदों का ध्यान आकर्षित किया है। IIT-JEE/NEET में प्रवेश के लिए प्रारंभिक कक्षाओं में की गई यह शुरुआत छात्रों में जटिल विषयों की समझ के साथ उनकी योग्यता को बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है। कम उम्र में तैयारी शुरू करने से छात्र-छात्राओं की गणित और विज्ञान पर पकड़ काफी मजबूत हो जाती है जिससे प्रतियोगिता के समय उन्हें सामान्य शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले छात्र-छात्राओं से स्पष्ट रुप से बढ़त मिल जाती है। परिणामस्वरूप, सामान्य स्कूली बैकग्राउंड के छात्रों को अक्सर उन बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा करना काफी मुश्किल हो जाता है।

हमारे क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही समय पर बेहतरीन शिक्षकों के मार्गदर्शन में शिक्षा देकर हम आसानी से IIT-JEE/NEET जैसी परीक्षाओं में सफलता दिला सकते हैं। इसी सोच के साथ,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मॉडलों से प्रेरणा लेते हुए, हमने सेमरियावां में STEM Edge Academy की शक्ल में एक कोचिंग सेंटर की स्थापना किया है। इस एकेडमी का लक्ष्य IIT-JEE और NEET की तैयारी की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए एक मजबूत नींव तैयार करना है। इसके लिए हमने IIT-JEE /NEET फाउंडेशन की पुस्तकों को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। हम STEM Edge Academy में कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों के लिए IIT-JEE और NEET फाउंडेशन की बेहतरीन कोचिंग प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। कोचिंग सेंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स के एक्सपर्ट टीचर्स पढ़ाते हैं। यहां पढ़ाने वाले सभी टीचर्स ने AMU, JMI, JNU जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त की है। सभी शिक्षकों के पास उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षण कार्य का प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड है।

Join STEM Edge Academy to Start IIT-JEE and NEET Preparation from Junior High School
Address: STEM Academy, Semariyawan : Mobile Number - 6307441128

Stem Edge Academy Stem Edge Academy, IIT-JEE and NEET Foundation Course Prepration from Junior High School

24/10/2023

To Gain a Competitive Edge, Go Beyond the School and Board Syllabus Join STEM Edge Academy to start IIT-JEE and NEET Foundation Course Prepration from Junior High School.

Want your school to be the top-listed School/college in Khalilabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Semriyawa Bazar, Sant Kabir Nagar
Khalilabad
272126