10/05/2026
न मातुः परदैवतम्।
त्याग, वात्सल्य और ममता की प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मां द्वारा प्रदत्त स्नेह, संस्कार और ममता मानव जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य धरोहर हैं। उनका वात्सल्य प्रत्येक परिस्थिति में संबल, आत्मविश्वास और सही मार्ग का प्रकाश प्रदान करता है।
मातृशक्ति का सम्मान एवं आदर ही संस्कारित और सशक्त समाज की वास्तविक आधारशिला है।
01/05/2026
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और सत्य के संदेश ने युगों से मानवता को दिशा प्रदान किया है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, शांति और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
भगवान बुद्ध का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में सुख, शांति एवं कल्याण लेकर आए।
22/04/2026
ॐ पृथ्वी त्वया धृता लोका देवी त्वम् विष्णुना धृता।
त्वम् च धारय मां देवी पवित्रं कुरु चासनम्।।
समस्त देश व प्रदेश वासियों को 'विश्व पृथ्वी दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
आइए, हम धरती माता के संरक्षण का दायित्व निभाएं, प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करें और हरित, स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
02/04/2026
प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।
प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें।
श्रीहनुमते नमः
27/03/2026
विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर रंगमंच से जुड़े सभी कलाकारों एवं कला साधकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
रंगमंच मनोरंजन का माध्यम होने के साथ-साथ समाज का दर्पण है जो विचार और संवेदना को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता है।
27/03/2026
रामो विग्रहवान् धर्मस्साधुस्सत्यपराक्रमः।
राजा सर्वस्य लोकस्य देवानां मघवानिव।।
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की कृपा आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय श्रीराम! 🚩
27/03/2026
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
जगद्धात्री माँ भगवती की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस पर माँ सिद्धिदात्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
माँ सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों को सिद्धि, ज्ञान और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माँ सिद्धिदात्री!
26/03/2026
“ज्ञान ही नहीं, संस्कार भी सिखाते हैं!”
26/03/2026
पूर्णन्दु निभां गौरी सोमचक्रस्थितां अष्टमं महागौरी त्रिनेत्राम्।
वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्॥
जगद्धात्री माँ भगवती की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के अष्टम दिवस पर माँ महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
माँ महागौरी से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों को सुख, सौभाग्य और मंगलमयता का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माँ महागौरी!
25/03/2026
Proud Moment for Our School Rising Star International School
Our brilliant students have secured 1st position in the Hindustan Olympiad, bringing great honor to our institution. Their hard work, dedication, and excellence truly shine bright. Congratulations to our young achievers and the mentors who guided them towards success!
Success is earned through effort, and today our students have made us all proud!⭐🎊🥳🎉