ये कैसा उल्टा-पुल्टा हो गया है !
समर्थक तेली-तमोली जैसी गाली दे रहे हैं और आलोचक मन ही मन जयकारे। 😃
D P Yadav सन्त कबीर नगर
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from D P Yadav सन्त कबीर नगर, Tutor/Teacher, Khalilabad.
देश में "अंग्रेजों भारत छोड़ो" की अब कैसी मुहिम चल रही है ?
अब 'अंग्रेज' कौन हैं ?
22/01/2025
शुभकामनाएं।💐💐💐
अपने पुराने जुझारू तेवर के साथ जन-जन के बीच पहुंचकर समाजवादी विचारधारा को पहुँचाकर, अपनों के सुख-दुख में शामिल होकर छुपी व खोई प्रतिभाओं में नवऊर्जा का संचार करते हुए समाज के उच्चतम लक्ष्य को पूर्ण करने में बिना कोई कोर कसर छोड़े सकुशल 2 वर्ष पूर्ण होने पर आपको व आपके साथ चलने वाले उन तमाम लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं जिन्होंने अपना सर्वस्व समर्पित कर आदरणीय नेता जी के हौसले व सम्मान को बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।
आदरणीय नेता श्री रामवृक्ष यादव जी को आज जेल से आये हुए 2 वर्ष पूर्ण हुए, इन 2 वर्षों में आपने अपने जीवन के मिशन के अनुरूप खोया कुछ नहीं अपितु व सब कुछ पाया है जिसका एक लम्बे अरसे से आपको ही नहीं बल्कि पूरी लोकसभा वासियों को इंतज़ार था। आपके मिशन के साथी तमाम लोग थे जिन्हे आपकी ताकत मिलने से और ताकतवर महसूस किये, जो कई सार्थक परिणाम भी दिये। राजनीति में पद न मिलने के बाद भी बिना निराश हुए निःस्वार्थ भाव से अल्प संसाधनों में ही लगातार अपनों के बीच समर्पित रहना ही आपको लोकप्रियता में सर्वोच्च स्थान पर खड़ा कर देता है यही आपके कद को बढ़ाता है।
आपको इससे भी ज्यादा ताकत से जनता के बीच जाकर उनके सुख दुख में शामिल होने की ईश्वर ताकत दें, जिससे आप सम्मान के उच्चतम शिखर को सुशोभित करें। हम सभी की शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
आदरणीय नेता जी आपको सादर नमन। 🙏💐💐💐
देश व समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 💐💐💐
07/05/2024
रात के दरिया का, किनारा भी कभी आयेगा !
वक्त का क्या है, हमारा भी कभी आयेगा ।
मेरे हिस्से में, कभी आया था कोई अच्छा दिन,
पूछना ये था कि दुबारा भी कभी आयेगा...!
चेहरे की ये मुस्कान सदैव आबाद रहे!!
01/04/2024
नबाबों के शहर में बादशाहों के नगर से हज़रतगंज तक पूर्ववर्ती सरकार की विशेष कृति मेट्रो में सफ़र का आनंद लेते हुए।
06/03/2024
सूफी संत कबीर की की धरती के अति पिछड़े इलाके द्वाबा व दियारा क्षेत्र में माँ सरयू के आँचल में बसे छोटे से गाँव करनपुर-तिघरा से निकलकर संतकबीरनगर, बस्ती ही नहीं पूर्वांचल सहित प्रदेश की राजधानी तक अपने नेतृत्व की कुशलता से एक अलग पहचान बनाने की क्षमता ही द्वाबा के लाल आदरणीय नेता श्री रामवृक्ष यादव जी को श्रद्धेय नेता स्व. मुलायम सिंह यादव जी के बहुत करीब ला दिया। गरीबों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों के सम्मान व हक़ की जोरदार लड़ाई लड़ने के जुनून ने ही कम उम्र में ही जनता में लोकप्रिय बना दिया। सामंतवाद व सामंतवादी विचारधारा के खिलाफ लड़कर समाजवाद स्थापित करने की बुलंद सोच ने आपको जननेता बना दिया। ये स्व. मुलायम सिंह यादव जी की दूरदर्शी सोच थी कि आपकी योग्यता व समाज के लिए लड़ने की क्षमता को भांपते हुए व कबीर नगर के भविष्य को देखते हुए आपको जिले में नेता के तौर पर स्थापित करने का फैसला किया। आपने नेता जी द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए जनता के दिलों में जननेता के रूप में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई। आपकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। लेकिन समय के कुचक्र नें जिले के एक उभरते सितारे को राजनीतिज्ञों के राजनीति का शिकार बना दिया जिसके दोनों पक्षों का दर्द सभी को है। यातना के 17 वर्षों की जेल वापसी के बाद भी आपकी सत्ता के विभिन्न प्रलोभनों व लाभों को दरकिनार कर समाजवादी झण्डे को बुलंद करने की प्रबल सोच ने ही कबीर की धरती को सिर्फ चारागाह समझकर मैदान खाली समझने वाले अवसरवादियों को पीछे करना व आपकी लोकप्रियता ही उनके लिए अपच हो गई । इन 17 वर्षों में राजनीतिक धुरंधरों में वह कूबत व लोकप्रियता नहीं थी कि जिले के सम्मान को बचा सके, लेकिन आज जो भी लोग मैदान में हैं उनमे से ज्यादा लोग अपने आप से ही कहते होंगे कि मैं उस लायक नहीं हूँ। राजनीति में अर्थ को नज़रंदाज नहीं किया जा सकता, यह सर्वविदित है कि आदरणीय नेता जी के पास अर्थ की कमी है लेकिन कबीर की धरती की देवतुल्य जनता बड़े-बड़े धनबलियों व बाहुबलियों को अस्वीकार कर ये सबूत पेश किया है कि जिसके साथ जनता व उसके हौसले हैं वहाँ अर्थ गौण हो जाता है । ध्यान रहे! गदहे को काबूल भेज देने से वह काबूली घोड़ा नहीं हो जाता। आप जबसे आये हैं तबसे लगभग 13 महीने में जनता के बीच सुखो-दुःखों में इतना शामिल हुए है कि कुछ लोग जीवनपर्यंत इतना नहीं चले होंगे ।
आपने लोगों को चलना सिखा दिया, आपकी पहली विजय यही है। जो लोग दशकों से अपना राजनीतिक जाल बिछा रहे है आपने उन सबको पिछले पायदान पर खड़ा कर दिया ये आपकी दूसरी विजय है। वास्तव में ये जनता की आवाज़ है जिसे कोई दबा नहीं सकता। जो भी लोग टिकट के रेस में हैं उन सभी लोगों को भगवान ने कम से कम एक बार संवैधानिक पदों पर आसीन होने का मौका दिया है,जनता में लोकप्रियता के हिसाब से आजीवन समाजवाद का चोला पहनकर ईमानदारी,समर्पण व वफादारी निभाने वाले नेता श्री रामवृक्ष यादव जी का भी एक बार लड़ने का हक भी बनता है। आप लोग अपनी अति महत्वाकांक्षा में रास्ता रोकने का प्रयास करें ये अलग बात है, लेकिन एक बार भोली-भाली निर्दोष जनता का चेहरा भी इमान से अपनी निगाह से देखिये कि आखिर आपकी गंदी सोच ने उनकी आशा व विश्वास को बार-बार तोड़ने का कार्य किया है। शायद स्व. मुलायम सिंह यादव जी रहते तो आपसे आपकी इच्छा ज़रूर पूछते, लेकिन अफसोस है कि समाजवाद के संस्थापक द्वारा जिले में पैदा किये नेता को ही आज एक टिकट के लिए मारा-मारा फिरना पड़ रहा है। आपको जनता ने तो संरक्षित रखा है लेकिन देखना ये है कि श्रद्धेय नेता जी की विरासत को संभालने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व जिले के लोग जिले में उनकी विरासत को संभालने के लिए क्या उपाय करते हैं।
जिले में विभिन्न ध्रुवों में बँटे हुए नेता लोग समाजवाद के प्रति कितने समर्पित हैं कि वे सही व सच्ची बात उपर तक पहुंचाने को भी जोखिम समझते हैं कि कहीं कोई नाराज न हो जाए। आपका सोचना भी जायज है क्योंकि आप राजनीति समाजवाद की कम, अपने फायदे की ज्यादा करते हैं। दल व दल का उत्थान जाए भाड़ में, आपको तो विधानसभा लड़ना है, ब्लॉक प्रमुखी लड़ना है, जिला पंचायत आदि पदों की तैयारी आपकी आज से ही है। लेकिन सनद रहे कि जब तक लोकसभा का पद आपकी गंदी राजनीति का शिकार होता रहेगा तब तक आपको कोई भी पद नसीब नहीं होगा। सिर्फ अपने सपनों की दीवार तैयार करते रहिये लेकिन ये झूठी दीवार धारासाई निश्चित होगी, इसी तरह अपना व अपने दल का पतन भी देखते रहिये। बाहरी आयेंगें खेत की हरियाली चर कर चले जायेंगे, फिर चुनाव के समय ही दिखाई देंगे और हम सभी हाथ मलते रह जायेंगे। जो भी छोटे से लेकर बड़े पदों पर जिम्मेदार लोग आसीन हैं वे लोग यदि सदैव अपने लाभ के चक्कर में राष्ट्रीय नेतृत्व को सत्यता से अवगत नहीं कराएंगे तो राजनैतिक व्यापारी आपको धूल चटाने की तैयारी में बैठे हुए हैं । विपक्षी तो इस दल में बैठे दलालों को वित्तपोषण कर डमी कैंडिडेट उतारने का खेल नगर पंचायत से लेकर विगत विधानसभाओं तक खूब किये हैं, लेकिन ये खेल कब तक चलेगा,आखिर निर्दोष जनता आपके गलत फैसले में कब तक पीसती रहेगी। आखिर सच्चे समाजवाद के लिए आपका ज़मीर कब जिंदा होगा? एक ही जीवन है आप कितनी बार मरोगे ? आपका समर्पण, आपकी वफादारी व आपका स्वाभिमान कब जागेगा ? आखिर परजीवी की तरह पेरोल पर चलकर इनाम के चक्कर में कब तक अपना ईमान बेचते रहेंगे ?कुछ भी हासिल कर लीजिये, लेकिन याद रखिये जब मरेंगे तो सम्पूर्ण समाज से की गई ये धोखेबाज़ी आपकी पीठ पर सदियों तक आपकी पीढ़ियों को भी शर्म से डूबोती रहेगी। क्रास वोटिंग ने ये बता दिया है कि इस समय समर्पित व वफादार सच्चे समाजवादी विचारधारा के लोगों की जरूरत कितनी महत्वपूर्ण है, आप चंद सिक्कों के खातिर विभिन्न घाटों का पानी पीकर आये अवसरवादी लोगों की वित्तपोषित झूठी पैरवी कर ईमान बेचते रहिये फिर ये प्रश्न बनेगा कि आखिर आजीवन सच्चे व वफादार समाजवादी विचारधारा वाले लोगों को सम्मान व इनाम कब मिलेगा, मुझे उम्मीद है कि आज तमाशा मे शामिल लोगों को इन अवसरवादियों से भविष्य में नुकसान भी अवश्य होगा।
हम धिक्कारने के काबिल नहीं हैं नहीं तो कुछ इमानदार व वफादार नेताओं को छोड़कर ऐसे बुझदिल राजनीतिकारों व रणनितिकारों की लोलुपतापूर्ण व निम्न स्तर की स्वार्थी राजनीति के लिए धिक्कारते ज़रूर !
हम ये नहीं कहते कि आप सभी आदरणीय नेता श्री रामवृक्ष यादव जी की ही पैरवी करिये, लेकिन अपने दिल पर हाथ रखकर इमानदारी से जो सच व उचित हो उसे मुख्य पटल पर अवश्य रखिये अन्यथा दल के साथ ही उभरते नेताओं व आम जनता का भविष्य भी खतरे में होगा। फिर कबीर नगर के लोग व उभरते भविष्य आप जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं करेंगे। आपका जिम्मेदारीपूर्ण निर्णय कबीरनगर का भविष्य बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। एक बार दिल से व ईमान से विचार अवश्य करें, कम दिन शेष हैं। भविष्य आपका भी दाँव पर लगा है। इस बार कुछ ऐसा करिये जो ऐतिहासिक व बेनजीर हो।
इस पोस्ट से कोई आहत हो तो क्षमा प्रार्थी हूँ। 🙏
सधन्यवाद !
D P Yadav
आप सभी को 75 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
देश है तो हम हैं।
जनता के बीच अपना जीवन समर्पित करने वाले नेता
श्री रामवृक्ष यादव
जिंदाबाद !
मणिपुर घटना पर अभी तक धार्मिक ठेकेदारों का खून नहीं खौला।
यदि हिंदू का होता तो अब तक खौल चुका होता।
मामला st का है।
सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास, पाखंड एवं धर्म के नाम पर ठगी के विरुद्ध समाज को जागरूक करना भी सबसे बड़ा धर्म है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Website
Address
Khalilabad