Education for Everyone

Education for Everyone हमारा मकसद समाज मे शिक्षा का स्तर बेह?

13/04/2026

📚 शीर्षक: शिक्षा का गिरता स्तर और चमक-धमक का भ्रम ✨

आज के दौर में शिक्षा का असली अर्थ कहीं खोता जा रहा है… 😔
स्कूलों की ऊंची-ऊंची इमारतें, आकर्षक एक्टिविटीज और चमकदार माहौल देखकर हम अक्सर यह मान लेते हैं कि यही "अच्छी शिक्षा" की पहचान है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है?

🏫 सच यह है कि किसी भी स्कूल की असली ताकत उसकी बिल्डिंग नहीं, बल्कि उसके योग्य और ईमानदार शिक्षक होते हैं।
जहाँ पढ़ाने की क्षमता से ज्यादा “चापलूसी” को महत्व दिया जाता है, वहाँ शिक्षा धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

👨‍🏫 हर स्कूल में कुछ ऐसे शिक्षक होते हैं जो पूरी निष्ठा से बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं।
लेकिन जब ऐसे शिक्षकों को नजरअंदाज किया जाता है और दिखावे को बढ़ावा मिलता है, तो परिणाम होता है—
📉 गिरता हुआ शिक्षा स्तर
📉 बच्चों का पढ़ाई से भटकाव

⚠️ सबसे बड़ा सवाल:
क्या हम अपने बच्चों के लिए स्कूल का चुनाव सिर्फ बिल्डिंग और एक्टिविटीज देखकर कर रहे हैं?

📱 आज इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और फिजूल की गतिविधियों ने भी शिक्षा के मूल उद्देश्य को कमजोर किया है।
हमें खुद से पूछना होगा—
👉 क्या हम बच्चों को सिर्फ डिग्री दिला रहे हैं?
👉 या उन्हें सही मायनों में शिक्षित बना रहे हैं?

💡 समय आ गया है सोच बदलने का।
स्कूल का चयन करते समय उसकी चमक-धमक नहीं, बल्कि
✔️ शिक्षकों की गुणवत्ता
✔️ पढ़ाई का स्तर
✔️ बच्चों का वास्तविक विकास
इन बातों को प्राथमिकता दें।

📢 क्योंकि असली शिक्षा वही है, जो जीवन को दिशा दे… सिर्फ डिग्री नहीं।

11/04/2026

जिस तरह से politics प्राइवेट स्कूलों में चलती है,ऐसे तो bjp और congress में भी नहीं होती है...😂

09/04/2026

🌱 सही शिक्षा की पहचान…

बच्चों को ऊँची इमारतों से नहीं,
बल्कि अच्छे शिक्षकों और सकारात्मक माहौल से तरक्की मिलती है।

जहाँ उन्हें डांटा नहीं, समझा जाए…
जहाँ दबाव नहीं, बल्कि हौसला दिया जाए…

✨ वही जगह बच्चों के सपनों को उड़ान देती है।

📖 याद रखिए—
असली स्कूल वो नहीं जो दिखने में बड़ा हो,
बल्कि वो है जो बच्चों को बड़ा बनाता है।

08/04/2026

Dear Private Teachers
सम्मान सिर्फ एक दिन का नहीं होना चाहिए…
5 सितंबर को फूल देने से नहीं,
बल्कि हर दिन इज्जत देने से शिक्षक की असली वैल्यू बढ़ती है।
जब समाज में एक शिक्षक को
एक IAS या बैंक मैनेजर के बराबर
सम्मान और आर्थिक गरिमा मिलेगी,
तभी होगा असली “सम्मान का पुनर्जन्म” ✊
📚 Teacher सिर्फ पढ़ाता नहीं, भविष्य बनाता है।

08/04/2026

🏫 प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों की व्यथा 🖊️
प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की हालत आज 'धोबी के कुत्ते' जैसी हो गई है। 😟 एक तरफ मैनेजमेंट उनका शोषण करता है, तो दूसरी तरफ अभिभावकों (Parents) का गुस्सा भी उन्हें ही झेलना पड़ता है।
📍 दो पाटों के बीच पिसता शिक्षक: अभिभावक जानते हैं कि वे स्कूल मालिक या मैनेजमेंट का कुछ नहीं बिगाड़ सकते, जबकि स्कूल द्वारा उन्हें भी लूटा जाता है। ऐसे में वे अपना सारा गुस्सा इन बेचारों शिक्षकों पर उतारते हैं। 😤
⚠️ मैनेजमेंट का दबाव: बेचारे शिक्षकों को सख्त हिदायत होती है कि— "अभिभावक चाहे बदतमीजी करें या अपशब्द कहें, आपको चुपचाप सहना है।" अनुशासन के नाम पर उनकी गरिमा से समझौता किया जाता है। 🤐
💔 विडंबना देखिए: वही शिक्षक जब किसी अभिभावक की दुकान पर जाता है, तो उसे रियायत मिलना तो दूर, अक्सर दुगुने दाम वसूल लिए जाते हैं। दुकानदार (अभिभावक) को लगता है कि उसने आज स्कूल से अपना 'बदला' ले लिया। पर सच तो यह है कि आपने स्कूल को नहीं, एक मेहनत करने वाले गुरु को लूटा है। 🛒❌

🙏 मेरी सभी अभिभावकों से गुजारिश 🙏
प्राइवेट टीचर पहले से ही मानसिक और आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है। 📉
• यदि आपको स्कूल की व्यवस्था या फीस से कोई शिकायत है...
• यदि आपको अपना गुस्सा निकालना है...
तो कृपया प्रिंसिपल या मैनेजमेंट को कॉल करें, उस शिक्षक को नहीं जो आपके बच्चे का भविष्य संवार रहा है। 📞🚫
"शिक्षक को बख्श दें, वह समाज की नींव है, कोई फुटबॉल नहीं।" 🕊️✨

07/04/2026

📚 प्राइवेट टीचर्स के नाम एक सच्ची बात ✍️

स्कूल की चमक-दमक से ज्यादा जरूरी है उन दीवारों के भीतर खड़े “शिक्षक” की खुशी 😊
अगर एक शिक्षक ही मानसिक रूप से परेशान और आर्थिक रूप से कमजोर रहेगा,
तो वो आने वाली पीढ़ी को आत्मविश्वास कैसे दे पाएगा?

💭 सोचिए…
हम बच्चों से बेहतर भविष्य की उम्मीद करते हैं,
लेकिन उनके गुरु को ही संघर्ष में छोड़ देते हैं… क्या ये सही है?

👉 मोटिवेशन खाली जेब से नहीं आता…
सम्मान, सहयोग और सही मेहनताना—यही असली हौसला है एक शिक्षक का।

🙏 आइए, शिक्षकों की कदर करें… क्योंकि वही हमारे कल को संवारते हैं।

04/04/2026

Dear private school teachers
स्कूल में बच्चों को इसलिए बुलाया जाता है ताकि उसका सर्वांगीण विकास हो सके, परन्तु वहीं पर एक पहलू ये भी है कि उसी स्कूल में जो टीचर्स उसको पढ़ाने आता है उसको विद्यालय के हिटलर शाही नियमों के विरुद्ध चुप रहने को बोला जाता है, अब जब टीचर्स ही स्वतंत्र नहीं है तो वो बच्चों को किस मुंह से सिखाएगा कि आप सभी बच्चे अपनी राय हर एक मुद्दे पर बेझिझक और बिना डरे दे सकते हो।
Moral - If teachers are not free to express ideas, how will they prepare the students.

13/03/2026

शिक्षण के अलावा अन्य कामों का बोझ:
एक शिक्षक का काम पढ़ना है, लेकिन निजी स्कूलों में उन्हें क्लर्क ,काउंसलर, इवेंट मैनेजर और यहां तक की एडमिशन एजेंट तक बना दिया जाता है। उनकी ऊर्जा बढ़ाने से ज्यादा स्कूल के दिखावे में खर्च होती है।
Moral Teacher do all the week except teaching

15/02/2026

Dear private school owner
वो जो बच्चों को सिर उठा के जीना सिखाता है,आज खुद मालिक के केबिन में सर झुकाए खड़ा है। डिग्रियां अलमारी में रोती है उसकी बे बसी पर, क्योंकि घर का चूल्हा उसकी बर्दाश्त से बड़ा है।
Moral - The teacher englighten thir students but they suffer thair own.

15/02/2026

Education for Everyone की तरफ से महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान Shiva की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
इस पावन अवसर पर Maha Shivaratri का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ज्ञान का प्रकाश लाए।
📚✨ शिक्षा ही सच्ची शक्ति है — आइए इस शिवरात्रि पर ज्ञान, अनुशासन और सदाचार का संकल्प लें।
हर घर में शिक्षा, हर दिल में विश्वास।
🔱 हर हर महादेव! 🔱

24/01/2026

Celebrating my 6th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

Address

Head Office/Chhapiya Chhitauna
Khalilabad
272170

Telephone

+19517648065

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Education for Everyone posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Education for Everyone:

Shortcuts

Share

Category