DIET Sitapur

DIET Sitapur PRE SERVICE AND POST SERVICE TRAINING

74वां गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी का कार्यक्रमआज दिनांक 26.01.2023 को *जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद ,सीताप...
26/01/2023

74वां गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी का कार्यक्रम
आज दिनांक 26.01.2023 को *जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद ,सीतापुर* के ऑडिटोरियम में एवं *उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी* एवं *वरिष्ठ प्रवक्ता जी* के मार्गदर्शन में 74वां गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया। इसके उपरांत सभी प्रशिक्षुओं द्वारा राष्ट्रगान, झंडा गीत, राष्ट्र गीत और समूह गीत गाया गया एवं प्रवक्ता समाजकार्य सुश्री मोनिका गौतम द्वारा माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री के संदेश को तथा प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र श्रीमती रूचि सागर द्वारा निदेशक महोदया SCERT UP के संदेश को पढ़ा गया।

74वां गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी के अवसर पर संस्थान के ऑडिटोरियम में डी0एल0एड0 2021 एवं 2022 के प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डी0एल0एड0 2021 और 2022 के प्रशिक्षुओं द्वारा भाषण, कविता , नृत्य, लघु नाटक आदि कार्यक्रमों में सक्रिय प्रतिभाग किया गया ।
प्रवक्ता अंग्रेजी श्रीअमित कुमार, प्रवक्ता उर्दू श्री शाह खालिद एवं प्रवक्ता गणित श्रीमती मनीषा ने अपने गीतों एवं विचारों से कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। उपर्युक्त कार्यक्रम में समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में क्रमशः वरिष्ठ प्रवक्ता जी एवं उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी ने अपने उद्बोधनों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को देश के प्रति सकारात्मक रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं महापुरुषों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला।
उपर्युक्त कार्यक्रम को आयोजित कराने में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा श्री ईश महान शुक्ल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं डी0एल0एड0 2022 बैच के प्रशिक्षु अभिजीत शुक्ला, करीना परवीन और उम्में-अमन द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया।

कार्यक्रम का समापन उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी के ओजस्वी भाषण और उनके एक वक्तव्य "how's the Josh" के साथ हुआ।

अंत में संस्थान परिसर में ही प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा श्री ईश महान शुक्ल ने डी0एल0एड0 2021 एवं 2022के प्रशिक्षुओं के मध्य वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजक कर्ता
मनोज कुमार अहिरवार
उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,
खैराबाद, सीतापुर

सड़क सुरक्षा माह (5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक)आज दिनांक 21 जनवरी 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद स...
21/01/2023

सड़क सुरक्षा माह (5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक)
आज दिनांक 21 जनवरी 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में *उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी* के मार्गदर्शन में *सड़क सुरक्षा माह (5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक)* कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के सभागार में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय निम्नवत् है-
1) सार्वजनिक वाहन वर्सेस निजी वाहन।
2) सड़क सुरक्षा में दंड की प्रासंगिकता।
3) ट्रैफिक सिग्नल बाधा या सुगमता।
उपर्युक्त विषय पर डायट संस्थान के डी0एल0एड0 2022 के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः विनय वर्मा (वर्ग अ), सुष्मिता पाल (वर्ग ब) एवं सौम्य शुक्ला (वर्ग ब) ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जजों के रूप में श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती रुचि सागर एवं श्रीमती राजेश्वरी वर्मा ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री ईश महान शुक्ल ने मंच संचालन एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम में अपनी भूमिका निर्वहन किया।

अग्नि शमन कार्यशालाआज दिनांक 21 जनवरी 2023 को *जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद, सीतापुर* में उप शिक्षा निदेशक/...
21/01/2023

अग्नि शमन कार्यशाला
आज दिनांक 21 जनवरी 2023 को *जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद, सीतापुर* में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी के मार्गदर्शन में *आपदा प्रबंधन कार्यक्रम* के अंतर्गत *अग्नि शमन कार्यशाला* में डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं एवं समस्त प्रवक्तागणों तथा संस्थान के समस्त कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई‌ कार्यशाला के प्रारम्भ में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा ईश महान शुक्ल ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। तत्पश्चात आदरणीय उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जी ने कार्यशाला में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को अग्निशमन कार्यशाला की महत्ता एवं उपयोगिता से परिचित कराया। उपर्युक्त कार्यशाला के लिए आए हुए *अमर फायर सर्विस स्टेशन* के मास्टर ट्रेनर *श्री शिवलखन शर्मा* जी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को अग्निशमन यंत्र के प्रयोग से परिचित कराया एवं अग्नि आपदा के समय आने वाली कठिनाइयों से कैसे बचें इसका भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों द्वारा मास्टर से प्रश्न पूछे गए जिनका उन्होंने समाधान एवं निराकरण किया।

*उत्कृष्ट शिक्षकों की कार्यशाला का हुआ आयोजन* ➖➖➖➖➖➖ दिनांक 20 जनवरी 2023 को बीते दो सत्रों(2021,2022) में सम्मानित उत्क...
20/01/2023

*उत्कृष्ट शिक्षकों की कार्यशाला का हुआ आयोजन*
➖➖➖➖➖➖

दिनांक 20 जनवरी 2023 को बीते दो सत्रों(2021,2022) में सम्मानित उत्कृष्ट शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन ऑनलाईन माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य श्री मनोज कुमार अहिरवार जी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को अपना विद्यालय निपुण बनाकर उदाहरण प्रस्तुत करने की अपील की। कार्यशाला में जनपदीय समीक्षा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा निपुण बनाने सम्बन्धी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों को जनपदीय/विद्यालयी निपुण कार्य योजना का परिचय देते हुए संदर्शिका आधारित शिक्षण,संरचनात्मक शिक्षण,गतिविधि आधारित शिक्षण(TLM/PRM/किट प्रयोग),दीक्षा, निपुण लक्ष्य,रीड एलांग का प्रयोग,समय प्रबंधन,छात्र उपस्थिति में वृद्धि के उपाय आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।कार्यशाला में वक्ता की भूमिका में SRG टीम के सदस्य श्री करुणेश जी,श्री आलोक जी,श्री मदनेश जी,ए आर पी परसेंडी श्री राजेश जी,डायट प्रवक्ता श्री अमित जी,श्रीमती स्नेहलता जी आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यशाला का संचालन ए आर पी श्री विवेक जी द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर मीराबेहड़ की हेड टीचर सुनीता यादव जी द्वारा निपुण भारत मिशन सम्बन्धी स्वरचित कविता का पाठ भी किया गया।अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट करते पुनः समय समय ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन की बात डायट प्राचार्य द्वारा कही गई। अप्रैल 2023 में पुनः सभी उत्कृष्ट शिक्षकों की कार्यशाला का प्रस्ताव भी रखा गया।

*उपशिक्षा निदेशक/ प्राचार्य*
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
सीतापुर

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में *उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य जी*  के मार...
17/01/2023

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में *उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य जी* के मार्गदर्शन एवं प्रवक्ता शरीरिक शिक्षा ईश महान शुक्ल के सहयोग से *वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चेस,कैरम, बैडमिंटन,वाॅलीबाल ,टेबल टेनिस एवं क्रिकेट खेलों का आयोजन आगामी दिनों में किया जाना है। इसी क्रम में आज दिनांक 17-01-2023 को डी0एल0एड0 बैच 2021 एवं 2022 के प्रशिक्षुओं के मध्य *चेस प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डी0एल0एड 2021 बैच में बालक वर्ग में मुकुल राठौर (वर्ग अ) एवं बालिका वर्ग में नैन्सी ( वर्ग ब) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं डी0एल0एड 2022 बैच में बालक वर्ग में अनुज कुमार (वर्ग अ) एवं बालिका वर्ग में अर्चना (वर्ग अ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निपुण विद्यार्थी चयन हेतु ओरियंटेशन कार्यक्रमआज दिनांक:- 16.01.2023 को *जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद-सीताप...
16/01/2023

निपुण विद्यार्थी चयन हेतु ओरियंटेशन कार्यक्रम
आज दिनांक:- 16.01.2023 को *जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद-सीतापुर* के सभागार में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य के मार्गदर्शन में डी०एल०एड०- 2021 बैच के प्रशिक्षुओं का *निपुण विद्यार्थी चयन हेतु निपुण लक्ष्य एप द्वारा असेसमेंट के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी अमित कुमार, प्रवक्ता (अंग्रेजी) द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद सीतापुर के विद्यालयों में कक्षा:- 1, 2 & 3 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भाषा एवं गणित में आकलन हेतु कार्य योजना को विस्तार से स्पष्ट किया गया एवं साथ ही निपुण एसेसमेंट में आने वाली समस्याओं का समाधान भी कराया गया। डीएलएड-2021 के समस्त कक्षा अध्यापकों द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप असेसमेंट पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इसकी मॉनिटरिंग की भी योजना बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में *उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य* ने समस्त प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए निपुण लक्ष्य ऐप एसेसमेंट की आवश्यकता और प्रशिक्षुओं की इसमें भूमिका पर बल दिया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में समस्त प्रशिक्षुओं को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया साथ ही अवगत कराया कि उक्त कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद-सीतापुर

**राष्ट्रीय युवा दिवस पर  सीतापुर को निपुण जनपद बनाने के लिए हुआ  भव्य जन जागरुकता रैली का आयोजन* स्वामी विवेकानंद जयंती...
13/01/2023

**राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीतापुर को निपुण जनपद बनाने के लिए हुआ भव्य जन जागरुकता रैली का आयोजन*
स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , खैराबाद सीतापुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत 6 किमी. लंबी भव्य रैली निकालकर किया गया।रैली में संस्थान के 371 प्रशिक्षु, संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता गण और समस्त प्रवक्ता के साथ-साथ, जनपद के एस. आर. जी., ए. आर. पी., तथा विभिन्न शिक्षकों द्वारा प्राचार्य महोदय के कुशल नेतृत्व में प्रतिभाग किया गया । रैली में प्रशिक्षु शिक्षकों के द्वारा हाथों में जागरूकता परक नारों का प्रदर्शन करते हुए डायट प्रांगण से प्रारंभ होकर , नवोदय विद्यालय, मौलाना फजले हक चौराहा से होकर बीआरसी खैराबाद , नई बाजार से होकर बीसीएम हॉस्पिटल से होते हुए पुनः डायट में आकर प्राचार्य महोदय के जोशपूर्ण नारे के साथ समापन किया गया. इसके पश्चात डायट के सभागार में सभा को संबोधित करते हुए उप शिक्षा निदेशक महोदय मनोज कुमार ने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताते हुए समस्त युवा पीढ़ी को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने जनपद को शत प्रतिशत निपुण बनाने की ओर अग्रसर करना है और जनपद सीतापुर के वृहत्तर जन आंदोलन के माध्यम से सभी को जागरूक करते हुए निपुण बनाने के लिए प्रेरित करना भी है।प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ,ओम प्रकाश यादव, के साथ साथ समस्त प्रवक्ता गण,एस आर जी, ए आर पी, जमैयतपुर के शिक्षक योगेन्द्र पाण्डेय, विभिन्न शिक्षक एवं प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित रहे।

तनाव प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिताआज दिनांक 13/01/2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद ...
13/01/2023

तनाव प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता
आज दिनांक 13/01/2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में *उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य* जी के मार्गदर्शन में तनाव प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता, राज्य संदर्भदाता (एस0आर0जी0), एवं अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ए0आर0पी0) ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य जी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग ने सिंगल्स तथा पुरुष वर्ग ने डबल्स मैच में प्रतिभाग किया गया। सिंगल्स पुरुष वर्ग के विजेता श्री ईश महान शुक्ल (प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा)एवं उपविजेता श्री पंकज कुमार राजवंशी(ए0आर0पी0 परसेंडी) तथा सिंगल्स महिला वर्ग की विजेता श्रीमती रुचि सागर (प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र) तथा उपविजेता सुश्री मोनिका गौतम(प्रवक्ता समाज कार्य) रही तथा डबल्स के पुरुष वर्ग में विजेता श्री पंकज कुमार राजवंशी(ए0आर0पी0 परसेंडी)/श्री नवीन शुक्ला (ए0आर0पी0 मिश्रिख) एवं उपविजेता श्री अरविंद वर्मा(ए0आर0पी0 खैराबाद)/ श्री राजीव मिश्रा(ए0आर0पी0 हरगांव) रहे। कार्यक्रम के अंत में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में शोध कक्ष का उद्घाटन किया गया l शोध कक्ष ...
07/01/2023

आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में शोध कक्ष का उद्घाटन किया गया l शोध कक्ष का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक श्री मनोज कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अखंड प्रताप सिंह , श्री ओम प्रकाश यादव एवं प्रवक्ता डॉ. मीनाक्षी शर्मा उपस्थित रहे। शोध कक्ष उद्घाटन के साथ संस्थान में शोध और नवाचार करने के लिए एक नयी ऊर्जा का संचार होगा । डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं में समस्या समाधान एवं उच्च स्तरीय चिंतन कौशल का विकास होगा । शोध का मुख्य कार्यक्षेत्र बेसिक शिक्षा से जुड़ी समस्याओं की पहचान करके उन समस्याओं का समाधान खोजना होगा । समारोह में संस्थान के समस्त प्रवक्तागण मौजूद रहे एवं तकनीकी सहायक के रूप में श्री शशांक तिवारी का योगदान रहा ।

Address

Sitapur
Khairabad
261131

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIET Sitapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share