24/04/2026
आज यूपी बोर्ड के करीब 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार समाप्त हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आज 23 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए गए हैं।
इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है-
✅ 10वीं (हाईस्कूल): 90.4% विद्यार्थी सफल रहे।
✅ 12वीं (इंटरमीडिएट): 80.32% विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया।
परीक्षा में सफल होने वाले आप सभी ऊर्जावान विद्यार्थियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और लगन का फल आज आपके सामने है। सादर आभार उन अभिभावकों और गुरुजनों का भी, जिन्होंने कदम-कदम पर आपका मार्गदर्शन किया। 🙏
एक छोटी सी बात उन बच्चों के लिए जिनके अंक कम आए हैं या जो सफल नहीं हो पाए, आप याद रखियेगा यह परीक्षा परिणाम महज एक कागज का टुकड़ा है, यह आपकी पूरी योग्यता या आपके भविष्य की दिशा तय नहीं कर सकता। जीवन संभावनाओं से भरा है। निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानें और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करें। याद रखिए, गिरकर संभलने वाले को ही बाजीगर कहते हैं।
इस पेज से जुड़े हुए 10वीं और 12वीं के जो भी बच्चे या अभिभावक हैं, यदि आप चाहें तो अपनी खुशी हमारे साथ साझा कर सकते हैं। आप अपने प्रतिशत (Percentage) कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हमें आपकी सफलता जानकर बेहद प्रसन्नता होगी। 😊
सभी को पुनः बहुत-बहुत बधाई।
#डॉहेमेंद्रवर्मा