01/10/2020
मेहराब v/s मिहराब
एक मूवी आयी थी कुछ समय पहले
चक दे इंडिया
एक संवाद याद रह गया
उत्तरप्रदेश और बिहार की दो लड़कियां हॉकी ट्रायल में जाती हैं तो रिसेप्शन पर महाशय उनको बोलते ह कि up और बिहार में फर्क ही कितना ह!
लड़कियों का प्रतिउत्तर सुनने लायक था
श्रीमान दोनों में उतना ही अंतर ह जितना तमिल और तेलुगु में।
खैर ,,
मिहराब -- मस्जिद की दीवार में एक ताक या आला
जो किबला की दिशा बताता है कि इस दिशा में मुह करके नमाज अदा की जाए
मेहराब -- इसको english word "arch" से आसानी से समझ जा सकता ह। हिंदी में "चाप"
स्थापत्य कला से संबंधित ह ।