Mission - 75%"

Mission - 75%" कबीरधाम मे शिक्षा के सार्विकरण के लिए

23/08/2025

मानव सेवा ही माधव सेवा है।

*प्राचार्य सहायक नोडल अधिकारी आर.टी.ई. व निजी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों का नवीन शिक्षा सत्र की पूर्व तैयारी के संबंध...
01/06/2024

*प्राचार्य सहायक नोडल अधिकारी आर.टी.ई. व निजी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों का नवीन शिक्षा सत्र की पूर्व तैयारी के संबंध मे बैठक सम्मन्न*

जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई. डी. साहु, सहायक संचालक श्री एम.के.गुप्ता, सहायक संचालक श्री डी.जी.पात्रा, एम.आई.एस., प्रशासक सतीश यदु, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस.एल पन्द्रो बोडला, एस.के.भास्कर स.लोहारा, संजय जायसवाल कवर्धा की उपस्थिति में समस्त नोडल प्राचार्य आर.टी.ई. एवं समस्त निजी विद्यालयों के स़स्था प्रमुखों की बैठक दिनांक 30 मई 2024 दिन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्गावती चौक कवर्धा के सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11.00 बजे से आयोजित की गई ।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाई. डी. साहु द्वारा‌ उपस्थित समस्त प्राचार्य, आर.टी.ई. नोडल अधिकारी को अपने क्षेत्र के निजी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर मान्यता संबंधी नियम व शर्तो की समुचित क्रियान्वयन का जांच करते हुए शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों का सत्यापन व गुणवत्ता परख की बात कही गई तथा राज्य कार्यालय द्वारा प्राप्त प्रपत्रो में निजी विद्यालय संस्था प्रमुखों से सत्र 2019-20 से 2023-24 तक आर.टी.ई के तहत् ड्रापआउट बच्चो की विगत पांच वर्षों की जानकारी, शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए आर.टी.ई. के तहत् चयनित बच्चो के प्रवेश एवं पोर्टल में आनलाईन अद्यतन किये जाने पर चर्चा, निजी स़स्था संचालन मान्यता नवीनीकरण फाईल सत्र 2024-25 के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए शाला प्रवेश उत्सव को धूमधाम से मनाने की बात कहते हुए तत्संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन व दिशा निर्देश दिया गया ।

सहायक संचालक एम.के.गुप्ता द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए विद्यालय के लिए आवश्यक बुनीयादी सुविधाएं, प्रकाश, पेयजल, प्रसाधन, स्कुल वाहन परिवहन निगम निर्देश, सुरक्षा के उपाय, सेनेटरी पेड वेडिंग मशीन, पालक शिक्षक बैठक, कक्षा समिति एवं अन्य विभिन्न समितियों का नियमित बैठक,पंजी संधारण व अद्यतन के साथ ही विद्यार्थी उपयोगी पाठ्यपुस्तक, अभ्यास‌ पुस्तिका, लेखन सामग्रियां, स्टेशनरी, यूनिफार्म आदि के लिए प्रतिष्ठान निर्धारित न हो के संबंध में हिदायत दी गई तथा इस आशय के संबंध में प्रमाण पत्र चाही गई।
सहायक संचालक श्री डी.जी.पात्रा द्वारा संवेदनशील बिन्दु बच्चों के विरूद्ध बढते लैंगिक अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष कानून "लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 पाक्सो के संदर्भ में चर्चा करते हुए प्रत्येक विद्यालय पाक्सो बाक्स संस्थापना, समिति गठन, बैठक व तत्संबधी पंजी संधारण की बात कहते हुए "सेफ टच - अनसेफ टच", शाला सुरक्षा के उपाय व बसृते के बोझ पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया !

बैठक के पूर्वार्ध में एम.आई.एस., प्रशासक सतीश यदु द्वारा विद्यालयों बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या अधिक प्राप्तांक वाले मेघावी विद्यार्थियों की सूची तथा छ.ग.मा.शि.मं. छ.ग. रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 परीक्षा परिणाम संबंधी राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्धारित 18 कालम की जानकारी अविलंब जिला कार्यालय के परीक्षा कक्ष प्रभारी को उपलब्ध कराने हेतु कहा गया।

 #कबीरधाम:  #परीक्षा_परिणाम राज्य के औसत परीक्षा परिणाम से कबीरधाम जिले का प्रदर्शन  बेहतर09 मई 2024 को छत्तीसगढ़ माध्यम...
16/05/2024

#कबीरधाम: #परीक्षा_परिणाम
राज्य के औसत परीक्षा परिणाम से कबीरधाम जिले का प्रदर्शन बेहतर

09 मई 2024 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड में राज्य के औसत परीक्षा परिणाम से कबीरधाम जिले का प्रदर्शन 0.30% एवं बारहवीं परीक्षा में 1.59% बेहतर रहा है ।
===================================
कबीरधाम जिले का परीक्षा परिणाम की प्रतिशतता के दृष्टिकोण से राज्य में रैंकिंग दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड में क्रमशः इक्कीसवां व सोलहवां स्थान अर्जित किया है ।
===================================

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित बारहवीं की परीक्षा में दो छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान अर्जित किए हैं।
==================================

कबीरधाम हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम
कबीरधाम जिले से इस वर्ष कुल 12214 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिनमें से 3981 बालक तथा 5293 बालिकाएँ हैं, उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 9274 है, जो घोषित परीक्षाफल का 75.92 प्रतिशत है। जो विगत वर्ष की तुलना में 4.61% कमतर रहा है। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 3875 है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 4794 है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थी की संख्या 625 है।
===================================
कबीरधाम हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम

कबीरधाम जिले से इस वर्ष कुल 8860 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए गए, जिनमें से 3986 बालक तथा 48748 बालिकाएँ हैं, उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 7295 है जो कि घोषित परीक्षाफल का 82.33प्रतिशत है। जो विगत वर्ष की तुलना में 1.59% की वृद्धि हुई है। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2834 है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 4014 है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थी की संख्या 447 है।

*शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी बैठक* शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी हेतु दिना...
05/06/2023

*शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी बैठक*
शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी हेतु दिनांक 02 जून 2023 को अपराह्न तीन बजे से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी एम.के.गुप्ता द्वारा, डाईट प्राचार्य, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा विनोद श्रीवास्तव, सहायक संचालक द्वय यू.आर.चन्द्राकर, डी.जी.पात्रा एवं एम.आई.एस., प्रशासक सतीश यदु की उपस्थिति मे समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयकों एवं सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। विद्यार्थी हितग्राही शासन की महती योजनाओं पर समीक्षात्मक चर्चा कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई। विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना, नि:शुल्क गणवेश योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन), पोषण वाटिका, छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र, निवास व आय प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री जतन योजना के अंतर्गत स्वीकृत शालाओं में मरम्मत कार्य प्रगति संबंधी जानकारी के साथ ही विभागीय कार्यालय व विद्यालय भवनों में एन्टी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, इको-फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक, नेचुरल थर्मल इन्सुलेटर प्राकृतिक गोबर से निर्मित पेंट का उपयोग रंगरोगन के लिए करने पर चर्चा हुई । शाला प्रवेश उत्सव, यूडाईस पूर्णता, सुघ्घर पढ़वईया योजना, स्थानांतरण व पदोन्नति उपरांत विद्यालयों में शिक्षकों की अद्यतन पर चर्चा किया गया । बैठक के उत्तरार्ध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में जिले के समेकित उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए समस्त अधिकारियों, संस्था प्रमुख व शिक्षकों को बधाईयां देते हुए विकासखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर पालन प्रतिवेदन प्रेषित करने निर्देशित किया गया ।

शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी के लिए बैठक आयोजित -
जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थी, हितग्राही शासन की महती योजनाओं पर समीक्षात्मक चर्चा कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की

http://www.adildotcom.in/2023/06/big-breking-2023-24.html

10/05/2023

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड में राज्य के औसत परीक्षा परिणाम से कबीरधाम जिले का प्रदर्शन 5.50% एवं बारहवीं परीक्षा में 2% अधिक रहा है । इस उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए कबीरधाम के समस्त विद्यालय परिवार, विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को बधाईयां।
===================================
कबीरधाम जिले का परीक्षा परिणाम की प्रतिशतता के दृष्टिकोण से राज्य में रैंकिंग दसवीं बोर्ड के संदर्भ में बारहवां एवं बारहवीं बोर्ड के संदर्भ में सोलह स्थान दर्शित हो रहा है ।
===================================

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित कक्षा दसवीं में चार और बारहवीं की परीक्षा में एक परीक्षार्थी टॉप टेन में स्थान अर्जित करने वाले कबीरधाम के विद्यार्थियों को भी हेलीकॉप्टर इंज्वाय राइडिंग से होंगे लाभान्वित।
==================================

कबीरधाम हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षा परिणाम
कबीरधाम जिले से इस वर्ष कुल 11526 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए गए, जिनमें से 5133 बालक तथा 6393 बालिकाएँ हैं, उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 9276 है, जो घोषित परीक्षाफल का 80.53प्रतिशत है। जो विगत वर्ष की तुलना में 10.26% की वृद्धि हुई है। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 4208 है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 4555 है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थी की संख्या 512 है। 01परीक्षार्थी को पास की श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी -संख्या 9276 है । कबीरधाम जिले से राज्य के मेरिट सूची में चार विद्यार्थियों ने मेरिट सूची मे स्थान अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है।
====================
कबीरधाम हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षा परिणाम

कबीरधाम जिले से इस वर्ष कुल 11049 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए गए, जिनमें से 4867 बालक तथा 6182 बालिकाएँ हैं, उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 9033 है, घोषित परीक्षाफल का 81.77प्रतिशत है। जो विगत वर्ष की तुलना में 3.60% की वृद्धि हुई है। घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 3178 है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5167 है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थी की संख्या 684 है। 04 परीक्षार्थी को पास की श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी -संख्या 9033 है । कबीरधाम जिले से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर कला विकासखंड बोडला से राज्य के मेरिट सूची में एक विद्यार्थी ने आठवां स्थान अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है।

 #नशा_मुक्ति_अभियान नशा नाश का मूल है।जिले मे रथ यात्रा से शिक्षकों द्वारा कला जत्था की प्रस्तुति प्रेरणास्पद गीत व नृत्...
04/10/2022

#नशा_मुक्ति_अभियान
नशा नाश का मूल है।
जिले मे रथ यात्रा से शिक्षकों द्वारा कला जत्था की प्रस्तुति प्रेरणास्पद गीत व नृत्य द्वारा जागरूकता जिले में अनुपम, अनूठा, अप्रतिम स्व पहली कार्यक्रम श्री बंसत डोरे व सहयोगी शिक्षक के माध्यम से ....

*शिक्षक सम्मान समारोह*शिक्षक दिवस 05 सितम्बर 2022 को कबीरधाम जिले मे शिक्षकों का गरिमामय सम्मान समारोह स्वामी आत्मानंद ग...
06/09/2022

*शिक्षक सम्मान समारोह*
शिक्षक दिवस 05 सितम्बर 2022 को कबीरधाम जिले मे शिक्षकों का गरिमामय सम्मान समारोह स्वामी आत्मानंद गवर्नमेन्ट इंग्लिश स्कूल कवर्धा के आडिटोरियम मे आयोजित किया गया । सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सम्माननीय श्री ऋषि शर्मा जी द्वारा अपने उद्बोधन मे वर्तमान परिस्थितियों मे शिक्षक की राष्ट्र निर्माण मे महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र मे हो रहे नित नवाचार का समुचित समावेश कर नवीन प्रविधि से अध्ययन अध्यापन की बात कही । स्वागत उद्बोधन सहा. संचा. श्री यू.आर.चन्द्राकर द्वारा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के गुप्ता द्वारा उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र मे सतत उत्कृष्ट कार्य करते हुए उन्नत शिक्षित समाज गढ़ने की बात कही ।
शिक्षा दूत एवं ज्ञान दीप मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2022 हेतु जिला स्तर पर चयन समिति के मूल्यांकन एवं कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरान्त कबीरधाम जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में सेवारत तीन शिक्षकों को ज्ञान दीप से अलंकृत कर सम्मानित करते हूए प्रत्येक शिक्षक को सात हजार रूपये का धनादेश व प्रशस्ति पत्र तथा जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों मे सेवारत सहायक शिक्षकों को प्रत्येक विकास खण्ड से तीन सहायक शिक्षकों तथा जिला से कुल बारह शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित करते हुए प्रत्येक शिक्षक को पांच हजार रूपये की धनादेश व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। तथा जिले के स्वामी आत्मानंद गवर्नमेन्ट इंग्लिश स्कूल कवर्धा मे आयोजित सम्मान समारोह मे ज्ञान दीप से सम्मानित होने वाले शिक्षक विकास खण्ड कवर्धा से प्रियंका बाजपेयी (शिक्षक) शा.पूर्व माध्य. शाला सिंघनपुरी, विकास खण्ड पण्डरिया से श्री महेश जायसवाल (शिक्षक) शास. पूर्व माध्य. शाला सोमनापुर नया एवं विकास खण्ड बोडला से श्री भानु प्रताप सिंह राजपूत (शिक्षक) शा.पू.मा.शाला रौचन तथा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत शिक्षादूत अलंकरण से पुरस्कृत सहायक शिक्षकों के नाम इस प्रकार है विकासखंड बोडला से श्री रघुनंदन वर्मा, शास. आदि बालक आश्रम बोडला, श्री धर्मेन्द्र कुमार कौशिक, शा.प्राथमिक शाला कापा, श्रीमती किरण शर्मा शास.प्राथमिक शाला हरिनछपरा सहसपुर लोहारा विकास खण्ड से श्रीमती आशिकाना मिर्जा शास.प्राथमिक शाला सुरजपुरा, श्री रमेश कुमार पाल, शास.प्राथमिक शाला गांगपुर, श्रीमती दानेश्वरी साहू, शास. प्राथमिक शाला जरहाटोला विकास खण्ड पण्डरिया से श्रीमती इन्द्राणी सत्यम, शास.प्राथमिक शाला महली, श्री नीलम कुमार धनकर, शास. प्राथमिक शाला रांपा, श्रीमती सुनीता शुक्ला, शास.प्राथमिक शाला माकरी तथा कवर्धा विकासखंड से श्री कुमार सिंह चंद्रवंशी, शास.प्राथमिक शाला राम्हेपुर, कु.अनूपा धुर्वे, शास..प्राथमिक शाला बिरकोना एवं श्री विरेंद्र चंद्रवंशी, शास. प्राथमिक शाला गेगड़ा ।
शिक्षक सम्मान समारोह 05 सितम्बर 2022 को कबीरधाम जिले मे अपनी सेवा समर्पित करते हुए सेवानिवृत्त हुए विगत शिक्षा सत्रों के 116 सेवानिवृत्ति शिक्षकों को मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा जी द्वारा शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ सुदीर्घ सुखी जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा समाज को शिक्षित करने मे महती योगदान को अविस्मरणीय बताया । शिक्षक सम्मान समारोह मे प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के.गुप्ता, श्री यू.आर.चन्द्राकर सहा.संचा., सतीश यदु एम.आई.एस.,प्रशासक, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ए.के सहारे, श्री एस.के.भास्कर, सेजेस कवर्धा प्रभारी प्राचार्य श्री राहुल प्रमुख एवं श्री रत्नेश गुप्ता व श्री नीरज चन्द्रवंशी रहे । अपने रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम संचालन श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव व श्रीमती मीरा देवांगन के द्वारा किया गया ।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम की ओर से सतीश यदु एम.आई.एस.,प्रशासक द्वारा समस्त अतिथियों, सम्मानित होने वाले शिक्षकों के लिए आभार प्रस्तुत किया गया ।

 #कबीरधाम_जिले_का_गौरवराज्य मे  #द्वितीय - आशिफा शाह 589/600 -98.17होलीक्रास हाई स्कूल कवर्धाराज्य मे  #सातवां - पंकज सा...
15/05/2022

#कबीरधाम_जिले_का_गौरव

राज्य मे #द्वितीय - आशिफा शाह 589/600 -98.17
होलीक्रास हाई स्कूल कवर्धा

राज्य मे #सातवां - पंकज साहु 584/600 -97.33
शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया

राज्य मे #दसवां - इन्दु चन्द्रवंशी 581/600 -96.83
सरस्वती शिशु मंदिर पाण्डातराई

शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड  परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण दशरंगपुर में उड़नदस्ता दलों के साथ पहुंचे जिलाशिक्षा अधिकारी...
27/03/2022

शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण दशरंगपुर में उड़नदस्ता दलों के साथ पहुंचे जिलाशिक्षा अधिकारी https://public.app/s/TU1fU

बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए जिला स्तरीय उड़नदस्ते की टीम ने बोड़ला विकासखंड के वनांचल के स्कूलों का किया निरीक्षण https://public.app/s/V19jr

जिले में 10वीं और12वीं की बोर्ड परीक्षायें शुरू, उड़नदस्ता की टीम ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा https://link.public.app/ssas

नवा छत्तीसगढ़ : क्विज कांटेस्ट कबीरधाम न्यूज़ कव्हरेज १९वे मिनट से ...
17/12/2021

नवा छत्तीसगढ़ : क्विज कांटेस्ट
कबीरधाम न्यूज़ कव्हरेज १९वे मिनट से ...

IBC24, Nava Chhattisgarh Quiz Contest 2021, किसमें कितना है दम? Narayanpur में किसने मारी बाजी, Dhamtari और Kawardha में नंबर-1 कौन? ...

 #शिक्षा_गुणवत्ता_समुन्नयन_संदर्भ
12/12/2021

#शिक्षा_गुणवत्ता_समुन्नयन_संदर्भ

Address

Kawardha
Kawardha
491995

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mission - 75%" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Mission - 75%":

Shortcuts

Share

Category