12/03/2021
1 हफ्ते में विष्णु के खाते में आई 5 लाख से अधिक की राशि, सरकार ने नहीं करी कोई मदद
ललितपुर: झूठे एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में आजीवन कारावास व रेप के जुर्म में 20 वर्षो बाद रिहा हुए विष्णु तिवारी को सरकार से कुछ खास मदद नहीं मिली है। 600 रुपयों के साथ जेल से रिहा हुए विष्णु को न तो प्रशासन द्वारा घर भेजे जाने का इंतजाम किया गया था और न ही उनके जीवन यापन के लिए कोई खास व्यवस्था की गई है। विष्णु ने हमें बातचीत में बताया कि यह 600 रूपए भी उनकी मेहनत की कमाई के है जिन्हे उन्होंने प्रतिदिन 10 रूपए की दर से मेहनत कर कमाए है
1 हफ्ते में आई 5 लाख से अधिक की आर्थिक मदद
सीधे खाते में विष्णु तिवारी को अब तक 5 लाख से अधिक की आर्थिक मदद मिल चुकी है। मदद आने का सिलसिला अभी भी जारी है। कई लोगो ने विष्णु को उसके हाथो में कुछ एक हज़ार कैश भी थमाए है। हालाँकि सरकार की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं आई है।
विष्णु गौ पालन कर करना चाहते है जीवन यापन
विष्णु ने हमें बताया कि वह इन पैसे से 4 से 5 गाय खरीद कर जीवन यापन करने की सोच रहे है। उन्होंने बताया कि पूरी जवानी जेल में बर्बाद करने के बाद अब उनमे इतनी शक्ति नहीं बची है कि वह मजदूरी कर सके। एक पक्का बनाने की भी विष्णु की इच्छा है। जिसे ग्रामीणों द्वारा आवास योजना के अंतर्गत बनाये जाने का सुझाव दिया गया है।
20 सालो में सब कुछ बदल गया, लगा मैं नई दुनिया में आया हूँ
20 वर्षो से लगातार जेल में रहे विष्णु को इस दौरान एक बार भी बेल नहीं मिली थी। जिसके बाद एकाएक बाहर आने पर उन्हें लग रहा है वह नई दुनिया में आये है। स्मार्ट फ़ोन, लैपटॉप, रेलवे स्टेशन, गाड़िया व सड़के देख कर उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है कि वह कहां आ गए है। विष्णु ने आगे बताया कि दुनिया में पहले के मुकाबले कई हज़ार गुना चकाचौंध फ़ैल चुकी है।