Young youth India Career knowlege by Sanjay Soni

Young youth India Career knowlege by Sanjay Soni exam education pen teacher

Permanently closed.
गणित संकाय में ब्लॉक में प्रथममेरी बेटी हर्षिता सोनी ने 12 वी maths एडिशनलमे 90.80 बेटी को बहुत बहुत बधाईAbha Verma Vina...
24/04/2024

गणित संकाय में ब्लॉक में प्रथम
मेरी बेटी हर्षिता सोनी ने 12 वी maths एडिशनल
मे 90.80
बेटी को बहुत बहुत बधाई
Abha Verma Vinayak Bhujade Anku Bhujade Sanjay Ghule Soni

15/02/2024
02/01/2024

पुराने साल में यदि मेरी पोस्ट से किसी की
भावना को ठेस लगी हो तो..?
मैं उसकी भावना को कहना चाहता हूं कि...😂😂😂...
"भावना"....i am sorry

02/01/2024

पंचायतों को 10 घनमीटर रेत के उपयोग का अधिकार रहेगा

एसडीएम की निगरानी में होगा खदानों/ घाटों का सीमांकन

रेत उत्खनन में पर्यावरण बचाव के लिए विधायक एक मत

बालाघाट 1 जनवरी 24/ कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विधायकों व अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई हुई। बैठक में रेत उत्खनन, भंडारण, परिवहन और रेत उत्खनन से होने वाले नुकसानों को रोकने जैसे गंभीर विषयों पर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान ऐसे जनहितैषी मसलों पर मौजूद सभी विधायकों में अपनी सहमति जताई गई। विस्तृत चर्चा के बाद कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने सम्बंधित विभागों जैसे- पंचायत,खनिज, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभागों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में लगातार पीएम आवास, स्कूल निर्माण, पुल पुलिया, सीसी रोड जैसे आने कार्य प्रचलित है। इन निर्माण कार्यो को समय पर पूर्ण कराने के लिए पंचायतों को ही 10 घनमीटर तक रेत का उपयोग करने के निर्देश दिए है। इस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति भी जताई थी। वहीं रेत का उत्खनन उचित स्थानों से ही निर्धारित समय सीमा में ही हो इसके लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि खदानों व घाटों का सीमांकन किया जाए। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय सीमा एक सप्ताह निर्धारित की गई है। साथ ही टॉस्क फोर्स में अब वह विभाग को भी शामिल किया जाएगा। रेत या अन्य संसाधन परिवहन के करते समय सावधानी बरतनी होगी। कोई भी डंपर या वाहन अत्यधिक स्पीड या मोटर अधिनियम का उल्लंघन करते पाया गया तो कठोर वैधानिक कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। साथ ही परिवहन व पुलिस व राजस्व अधिकारियों से कहा कि कही भी चक्का जाम न हो और अति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बंद न हो। जिससे लॉ एंड ऑर्डर का उल्लंघन न हो ऐसा अगर किसी के द्वारा होता है तो कड़ी कार्यवाही करने को भी कहा गया है। एसपी श्री समीर सौरभ ने सीमांकन मामले में कहा कि घाटों व खदानों के सीमांकन के दौरान सम्बंधित थाना प्रभारी बल के साथ उपस्थित रहेंगे।

विधायकों ने रखे अपने अपने बिंदु

कलेक्टर सभागृह में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, कटंगी विधायक गौरव पारधी, वारासिवनी विधायक विक्की पटेल, परसवाड़ा विधायक मधुभगत सभी ने अपने अपने विचार प्रशासन के समक्ष रेत के अवैध उत्खनन को लेकर एक रायसुमारी के लिए अपना पक्ष रखते हुये सभी अधिकारियों के बीच अपनी बात कहीं। सभी विधायकों ने इसमें मिट्टी, मुरुम की अवैध ट्रेक्टयर व घाटों की जानकारी मांगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भंडारण भी टाइम लिमिट करवाये। जिले के बाहर रेत न जाये। विभिन्न परिस्थितियों को देखते हुये रायल्टी में 500 रुपये कम किये जाये। खदानों का सीमांकन कराये जाने के लिए मत रखें। भंडारण की जगह चिन्हांनकित करके मापदंडो के आधार पर भंडारण किया जाये जिलों में जो सभी खदानों का भौतिक सत्यांपन कराया जाये। वहीं प्रशासन को सख्ती बरतते हुये अवैध उत्खनन को रोकने का प्रयास करना जरूरी है। ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से निकाली गई रेत पाये जाने पर कार्यवाही वहीं ठेकेदारों के अंडर में काम करने वाले लोगो का वेरिफिकेशन करवाकर आईडेंडी प्रोवाइड करवाने का विचार रखें। जिले की उन नदियों को चिन्हित किया जाये जहां पर रेत के टीले के कारण नदियॉ अपनी दिशा बदल रही हो उन्हें चिन्हित कर वहां से रेत निकाला जाये ताकि नदियॉ अपनी दिशा न बदले। बैठक में एडीएम श्री ओपी सनोडिया, एएसपी विजय डावर, खनिज अधिकारी श्री आरके खातरकर, परिवहन अधिकारी अनिमेष गढपाले व एसडीएम राहुल नायक सहित अन्य एसडीएम एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

01/01/2024

अपने आस पास देख लीजिए सब आ गए 2024 में कोई रह तो नही गया 2023 में !

01/01/2024

साल तो बदलते रहते हैं।
एक बार हिम्मत है तो "साला" बदल कर दिखाओ .! 😜

01/01/2024

शासकीय कार्य तो पूरे अंग्रेजी कैलेंडर से ही होना है तो फिर हैपी न्यू ईयर तो बनता हैं
Happy new year 2024

31/12/2023

मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को, 13 से 20 जनवरी तक विशेष शिविरों का आयोजन

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली स्टैंडिंग समिति की बैठक

बालाघाट 30 दिसम्बर 23/ जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारियों के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ स्टैंडिंग समिति की बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा निर्वाचन के सम्बन्ध में जानकारिया दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा। राजनीतिक दलों को 6 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली सभी गतिविधियोँ की जानकारियां दी गई। जबकि 13 से 20 जनवरी तक विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। 2 फरवरी को दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। नामावली के हैल्थ पैरामीटर की जांच के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 6 फरवरी तक डेटाबेस अपडेट कर परिवर्तनों को मुद्रित कर 8 फरवरी को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदाता प्रतिशत अधिक

जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ. मिश्रा ने राजनीतिक दलों से कहा कि जिले में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का अधिक प्रतिशत है। जबकि ईपी रेसियों 70.44 प्रतिशत है। आयोग को मतदान केंद्रों को मतदान केंद्रों की जानकारी भेजी गई है। जिसमें किसी भी प्रकार से परिवर्तन नही किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ओपी सनोडिया, जिपं सीईओ श्री डीएस रणदा, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री केसी ठाकुर व अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे।

29/12/2023

पैसे से सिर्फ किताबें खरीदी जा सकतीं हैं
ज्ञान के लिए आपको
मेरी पोस्ट पढ़नी ही पड़ेगी 😜

28/12/2023

श्रमिकों के बच्‍चों के लिये उपलब्‍ध है श्रमोदय विद्यालय

चार संभागों में संचालित है विद्यालय

जिला श्रम पदाधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि आयुक्‍त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा श्रमिकों के बच्‍चों के लिये श्रमोद्याल उपलब्‍ध है। यह विद्यालय राज्‍य के चार संभाग भोपाल, इंदौर, जबलपुर व ग्‍वालियर में संचालित है। इन विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रत्‍येक विद्यालय से 160 तथा कुल 640 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। विद्यालय में छात्र छात्राओं को सुविधाएँ भी उपलब्‍ध की गई है।

विद्यालय में मिलने वाली सुविधाऍ

इन विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित अध्यापन कार्य कराया जाता है, छात्र-छात्राओं के लिए उच्च कोटि की और पृथक-पृथक आवास व्यवस्था होती है, इनमें छात्रों के लिए पुरुष वार्डन एवं छात्राओं के लिए महिला वार्डन होते हैं, छात्र-छात्राओं का पृथक-पृथक मेस होता है इनमें निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वादिष्ट एवं गुणवत्ता युक्त नाश्ता भोजन प्रदाय किया जाता है। विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य की देखभाल के लिये पृथक-पृथक महिला एवं पुरुष चिकित्सक की व्यवस्था होती है एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है जिसके लिये विद्यालयों को स्वास्थ्य सेवा प्रदायकर्ता चिकित्सालय से विधिवत अनुबंध किया जाता है। विद्यालयों द्वारा निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं निशुल्क गणवेश प्रदाय किया जाता है। संपूर्ण विद्यालय की सफाई एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से सुनिश्चित की जाती है एवं सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्‍ध कराये गए है। पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जाता है एवं गुणवत्ता युक्त कम्प्यूटर एवं अन्य प्रयोगशालाएँ भी उपलब्‍ध करायी गई है। उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालयों में कार्य योजना बनाकर निदानात्मक गतिविधियों एवं रात्रि कालीन कक्षाएँ संचालित होती है। 10 छात्र-छात्राओं के प्रगति प्रतिवेदन के लिए समय-समय पर पालक शिक्षक सगोष्ठी का आयोजन किया जाता है तथा ठण्ड के मौसम में छात्र-छात्राओं को सोलर पैनल्स के माध्यम से गर्म पानी भी प्रदाय किया जाता है।

Address

Tumsar Road
Katangi
481445

Telephone

+917000290228

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Young youth India Career knowlege by Sanjay Soni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Young youth India Career knowlege by Sanjay Soni:

Shortcuts

Share