05/03/2018
ग्रामीण विकास मन्च के सभी सदस्यों को नमस्कार 🙏🙏🙏
दोस्तों बहुत अच्छा लगा विकास मन्च की गाँव में दूसरी बैठक सम्पन्न हुई। मै भाई राजेश जी, हमारे मार्गदर्शक श्री महेश जोशी जी और युवा कर्मठ स्तम्भ श्री शेखर जोशी जी और पंकज जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
साथ ही आभार व्यक्त करता हूँ सेवा निवृत्त अध्यापक श्रीमान धनसिंह जी जो सदैव हमारे हौसला अफजाई और मार्ग दर्शन के लिए तत्पर रहते हैं।
हमने नन्हे मुन्ने बच्चो को प्रोत्साहन करने के साथ साथ ग्रामीण समस्याओं पर भी चर्चा की।
संस्था के महासचिव श्री राजेश जी की लगन और मेहनत अतुलनीय और अद्वितीय रही।
ग्राम सभा के बीडीसी मेम्बर और संस्था के सदस्य श्री नन्द किशोर आर्या जी पारिवारिक समस्याओं के चलते हमको वह व्यवस्था नहीं दे पाये जिसकी उनसे उम्मीद थी, इस बात से मुझे व्यक्ति गत तौर पर निराशा भी हुई , लेकिन भविष्य में उनसे बेहतर सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
ग्रामीण विकास मन्च के सभी सदस्यों को बधाई।
समस्याऐ कई है कुछ छोटी कुछ बड़ी, प्रधान जी खराब तबियत का हवाला देकर समस्याओं को सुनने से पहले ही सभा छोड़कर चले गये, हम उनके स्वास्थ्य में अति शीघ्र सूधार होने की कामना करते हैं।
कुछ कार्यों को ग्रामीण विकास मन्च के सदस्यों ने अपने स्तर पर सुलझाने का निर्णय लिया है और कुछ के लिए हमें जन प्रतिनिधियों की मदद की जरूरत है।