26/05/2026
आप सभी को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि
अकबर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज द्वारा बच्चों को
25/05/2026 को ब्लू वर्ल्ड थीम वाटर पार्क का शैक्षिक टूर
कराया गया।
हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि बच्चे किताबों के
साथ-साथ बाहर की दुनिया को भी देखें, समझें और नई
चीजों से सीखें। ऐसे टूर बच्चों में आत्मविश्वास, नई सोच और
सीखने का उत्साह बढ़ाते हैं।
विद्यालय लगातार कोशिश कर रहा है कि बच्चों के उज्जवल
भविष्य के साथ-साथ अभिभावकों को भी शिक्षा से जुड़ी हर
गतिविधि में सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।
इस सफल आयोजन के लिए मैं विद्यालय के सभी स्टाफ
सदस्यों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, जो हर कार्य को
पूरी मेहनत और लगन से सफल बनाते हैं।
हमें पूरा विश्वास है कि अकबर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज
हमेशा आपकी उम्मीदों पर पूरा उतरने का प्रयास करता
रहेगा।
आपके सहयोग और विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद। 🌸