25/09/2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
कासगंज, 25 सितम्बर 2026। राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन के अमर मंत्र वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अमांपुर मार्ग, कासगंज में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रव्यापी आह्वान "नमामि भारतम् - वंदे मातरम्" के अंतर्गत देशभर के समस्त सरस्वती विद्या मंदिरों में ठीक प्रातः 11:00 बजे एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसी क्रम में श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी सभी छात्र-छात्राओं और आचार्य परिवार ने एक स्वर, एक लय और पूर्ण राष्ट्रभक्ति के साथ वंदे मातरम् का गायन किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुधीर कुमार रावत जी सह मंत्री भारतीय शिक्षा समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ब्रज प्रान्त विद्या भारतीय ने की व मुख्यवक्ता के रूप में श्री वेदराम जी वर्मा पूर्व प्रवक्ता शेरवानी इण्टर कॉलेज, नगरीय ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है । सन् 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित इस मंत्र ने स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों को नई ऊर्जा दी और आज भी यह गीत प्रत्येक भारतीय के हृदय में देशप्रेम का संचार करता है ।
इस गरिमामयी अवसर पर हमारे विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश गर्ग जी, प्रबंधक श्री संतोष कुमार माहेश्वरी जी, कोषाध्यक्ष श्री दीपराज जी एवं प्रधानाचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमार सिंह जी, संयोजक श्री विपिन कुमार. मीडिया प्रमुख श्री मनीष राणा व श्री रवि कुमार, श्री शशांक महेश्वरी, श्री हर्ष कुमार सिंह, एवं प्रिंट मीडिया पत्रकार सहित समस्त आचार्य/आचार्या/कर्मचारी बंधु उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्री हृदेश कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया ।
इसके अतिरिक्त -
विद्यालय द्वारा संचालित कुल 13 संस्कार केन्द्र-
1. रामवली कॉलोनी मोहल्ला सिटी कासगंज
2. ग्राम फतेहपुर कासगंज
3. ज्वालापुरी दौलतनगर कासगंज
4. ग्राम नगला भूड़ कासगंज
5. ग्राम नगला वाले चॉड़ी फाटक कासगंज
6. ग्राम बरकुला सोरों कासगंज
7. आवास विकास गिहार बस्ती के सामने कासगंज
8. नई बस्ती नगला वाले सहावर गेट कासगंज
9. ग्राम अथैया चौराहा कासगंज
10. मोहल्ला जय जय कासगंज
11. ग्राम नारायणी कासगंज
12. ग्राम बदनपुर कासगंज
13. ग्राम खैरपुर कासगंज
अन्य वित्तविहीन विद्यालय –
1. रानी अवन्तीबाई इण्टर कॉलेज नगला वैनी, कासगंज
2. श्री मानपाल सिंह इण्टर कॉलेज, महावर कासगंज
3. श्रीमती सूरज कुमारी इण्टर कॉलेज, नाथूपुर कासगंज
4. रामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर सोरों, कासगंज
5. कला इण्टर कॉलेज, बदरिया सोरों कासगंज
6. माँ कैलासवती इण्टर कॉलेज, नगला खितमई कासगंज
7. श्रीमती रूपवती वर्मा इण्टर कॉलेज, शेखूपुर नर्रइ कासगंज
8. देवेन्द्र सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरनाथपुर कासगंज
9. सर्वहितकारी इण्टर कॉलेज, जसूपुरा कासगंज
10. जनता उ०मा०विद्यालय, भनूपुरा कासगंज
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 10528 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, आचार्यों, कर्मचारियों, गणमान्यजनों एवं अन्य उपस्थित नागरिकों द्वारा एक स्वर, एक लय और एक भाव के साथ राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। समस्त कार्यक्रमों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमार सिंह जी ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आचार्य परिवार, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित गणमान्यजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।