01/11/2025
आवश्यक सूचना। भरगैन के हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय में 6 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेले आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 500 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी मूल दस्तावेज सहित हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई पास शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति लेकर रोजगार मेले में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पहले रोजगार मेले की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों ही रोजगार मेले भी प्रतिभाग कर सकते हैं।