Baijnath Bhardwaj Saraswati Vidya Mandir Inter College Karwi Chitrakoot

  • Home
  • India
  • Karwi
  • Baijnath Bhardwaj Saraswati Vidya Mandir Inter College Karwi Chitrakoot

Baijnath Bhardwaj Saraswati Vidya Mandir Inter College Karwi Chitrakoot Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Baijnath Bhardwaj Saraswati Vidya Mandir Inter College Karwi Chitrakoot, High School, BEDI PULIYA, Karwi.

18/05/2026
SUMMER CAMP SESSION FROM 21 MAY TO 25 MAY 2026
18/05/2026

SUMMER CAMP SESSION FROM 21 MAY TO 25 MAY 2026

बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कर्वी चित्रकूट में प्रथम मासिक परीक्षा 2026 आयोजित हुई।बैजनाथ भारद्वाज स...
16/05/2026

बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कर्वी चित्रकूट में प्रथम मासिक परीक्षा 2026 आयोजित हुई।

बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कर्वी चित्रकूट में प्रथम मासिक परीक्षा 2026 का शुभारम्भ दिनांक 14 मई 2026 से हो गया है, जो आज दिनांक 16 मई 2026 तक संचालित थी। विद्यालय परिसर में परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विशेष व्यवस्थाएँ की गई थी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राघवेन्द्र पाण्डेय जी के मार्गदर्शन एवं परीक्षा प्रमुख श्री हर्ष श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा भैया बहनों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था, समयबद्ध संचालन तथा निष्पक्ष परीक्षा वातावरण सुनिश्चित किया गया था।
विद्यालय के भैया बहनें उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में प्रतिभाग किये। समस्त आचार्य बंधु/भगिनी द्वारा भी परीक्षा संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हुई।
प्रधानाचार्य श्री राघवेन्द्र पाण्डेय जी ने भैया बहनों को मेहनत, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के महत्व को बताते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा प्रमुख श्री हर्ष श्रीवास्तव जी ने कहा कि मासिक परीक्षाएँ छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जिससे छात्राओं को अपनी तैयारी का सही आकलन करने में सहायता मिलती है।
परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रमुख सहित श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, श्री प्रदीप सिंह, श्री विश्वास पाण्डेय जी सचल दस्ते में सक्रिय रहे।
प्रधानाचार्य सहित विद्यालय परिवार ने सभी भैया बहनों के उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता की शुभकामनाएँ दी हैं।

📢 कर्वी (चित्रकूट)हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नारद जयंतीकर्वी स्थित बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर, बेड़ीपुलिया में ...
03/05/2026

📢 कर्वी (चित्रकूट)
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नारद जयंती
कर्वी स्थित बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर, बेड़ीपुलिया में रविवार, 3 मई 2026 को नारद जयंती का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के अध्यक्ष श्री कमलाकांत उपाध्याय, प्रबंधक श्री श्याम सुंदर मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद, जिला कार्यवाह अतुल जी, हमीरपुर जनपद के प्रचार प्रमुख राजेश शुक्ला, मौदहा विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य व जिला प्रचार प्रमुख भारत सिंह जी, महोबा जनपद के प्रचार प्रमुख पवन जी, चित्रकूट प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश द्विवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री राघवेन्द्र पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देवर्षि नारद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, जिनमें हेमराज कश्यप, अनूप दुबे, विवेक, हेमराज चन्देल, रतन पटेल, पवन जी सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष ने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। वहीं हमीरपुर से आए प्रचार प्रमुख राजेश शुक्ला ने संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रकाश डाला।
इसके उपरांत उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में विद्यालय को प्राप्त उत्कृष्ट सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा समस्त आचार्य-आचार्या बंधु-भगिनियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री शिवनायक जी, प्रशांत कुमार द्विवेदी जी, दादूराम जी, धीरेन्द्र बाजपेई जी, रवि जी, जानकी शरण मिश्रा जी, हर्ष श्रीवास्तव जी, सुशील श्रीवास्तव जी, प्रमोद कुमार पाण्डेय जी, शिवप्रकाश त्रिपाठी जी, शिवसागर यादव जी, विश्वास पाण्डेय जी, बासुदेव जी, अरुण त्रिपाठी जी, प्रदीप जी, सुधाकर जी, रावेन्द्र जी, सुशील कुमार जी, शिवप्रकाश पाण्डेय जी, गिरिजा शंकर जी, त्रिभुवन जी, राममनोज जी, लवलेश जी, विद्या सागर जी, रामनारायण जी, अमित जी, शिवम जी, गंगा प्रसाद जी, श्रीमती रागिनी जी, श्रीमती ज्योति जी, श्रीमती आराधना जी सहित समस्त आचार्य-आचार्या कार्यालय प्रमुख श्री गोरेलाल एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन गरिमामय वातावरण में किया गया ।

कर्वी-चित्रकूट में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकर्वी (चित्रकूट), 30 अप्रैल 2026।आरोग्य भारती, चित्रकूट के त...
30/04/2026

कर्वी-चित्रकूट में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कर्वी (चित्रकूट), 30 अप्रैल 2026।
आरोग्य भारती, चित्रकूट के तत्वावधान में “किशोर एवं किशोरी स्वास्थ्य प्रबोधन” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बेड़ी पुलिया, कर्वी में गुरुवार प्रातः 11:00 बजे किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती) रहे। उन्होंने किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, स्वच्छता, योग तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही विद्यार्थियों को मोबाइल एवं इंटरनेट के दुष्प्रभावों से बचने तथा समय प्रबंधन के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विपुल प्रताप सिंह (अध्यक्ष, आरोग्य भारती चित्रकूट) ने की, जबकि संचालन एवं आयोजन में संगठन के सचिव बैजनाथ पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री कमलाकांत उपाध्याय, डॉ. एस.पी. त्रिपाठी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्यगण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। अंत में विद्यालय के अनुशासन प्रभारी श्री प्रशांत कुमार द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

27/04/2026
27/04/2026

Pure joy and creativity! 📸 Our students immersed in their paper craft activity today."🍫

आज विद्यालय के दोनों होनहारों को माननीय जिलाधिकारी महोदय श्री मान पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार सिंह जी एवं...
25/04/2026

आज विद्यालय के दोनों होनहारों को माननीय जिलाधिकारी महोदय श्री मान पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार सिंह जी एवं प्रभारी मंत्री श्री मुन्नू कुरील जी द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रदेश एवं जिला में श्रेष्ठ मुकाम हासिल करने पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक जी तथा जिला शिक्षा अधिकारी जी का उत्साह वर्धन के लिए समस्त विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनन्दन।

Address

BEDI PULIYA
Karwi
210205

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+918299265856

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baijnath Bhardwaj Saraswati Vidya Mandir Inter College Karwi Chitrakoot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Baijnath Bhardwaj Saraswati Vidya Mandir Inter College Karwi Chitrakoot:

Shortcuts

Share

Category