02/04/2025
Jn vidyavrat raison
JNVSS is a school located in Raison (karnal) which is serving the people of this area by providing good education and moral values to their wards.
02/04/2025
Jn vidyavrat raison
15/02/2025
जे.एन. विद्याव्रत शिक्षण संस्थान( रायसन) करनाल मे आज कुकिंग चैम्पियनसिप का आयोजन किया गया।
स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य श्री रोहताश राणा जी के द्वारा प्र प्रतियोगिता के महत्व को बताते हुए इस कार्यक्रम का सुभआरंभ किया तथा विद्यालय मे शिक्षा गतिविधियो के साथ -साथ अन्य गतिविधियो को मध्य नजर रखते हुए प्रधानाचार्य जी दवारा बच्चों का निरीक्षण करने हेतु कुकिंगचैम्पियनसिप का आयोजन करवाया गया।
कार्यक्रम की मंच संचालक राखी शर्मा तथा प्रिया राणा रहे।इस अवसर पर विद्यालय मे से बहुत बच्चों की भागीदारी रही तथा बच्चों ने उत्साह के साथ बढ- चढ कर भाग लिया। तथा अलग- अलग खाने कि वस्तुए बनाई। इस comptetion मे कुछ विशेष नियम रखे गए थे।
👉 जैसे कि खाना बिना आग का इस्तेमाल के बिना बनाना था।
तथा खाना बनाने का समय 40min.
का रखा गया तथा खाना बनाते समय साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखा गया।
कुकिंग comptetion के साथ- साथ कुछ game भी रहे,जिसमे कक्षा नर्सरी से कक्षा 12th तक के बच्चे रहें। तथा
इस प्रतियोगिता मे 11teams बनाई गई परिणाम की घोषणा लविश सर द्वारा कि गई।
तथा प्रधानाचार्य जी द्वारा पुरस्कार वितरण कर बच्चों के होसले को बढ़ावा दिया।
प्रथम स्थान पर class 11th तथा 9th class रही। पपड़ी चाट, कॉल्ड कॉफी, जल जीरा, चना दाल चाट, चिरकुट जैसी खाद्य सामग्री बनाई,
दूसरे स्थान पर class 8th रही।, बर्गर, सैडविच, जल जीरा, आदि खादय सामग्री इन दोनों कक्षाओं द्वारा बनाई गई।
तथा तीसरा स्थान class 7th तथा
6th, 4th class ने हासिल किया। सैडविच,fruit chat,पानी-पुरी इन दोनों कक्षाओं द्वारा बनाई गई।
प्रतियोगिता संयोजक नैना,नितिन तथा प्रिया रहे।
तथा इस अवसर पर रमेश राणा, मेवा लविश चौधरी, रानी, राखी शर्मा, नैना, नितिन, नीलम, सविता, प्रतिभा, उषा, प्रिया, नीलम, प्रिया, सीमा,सालू, पिंकी सपना, आदि स्टाफ सदस्य मौजुद रहे।
21/09/2024
जे. एन. विद्याव्रत शिक्षण संस्थान रायसन में शैक्षणिक सत्र 2024-25 सितंबर मास में आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं ।उच्च स्तरीय एवं सुव्यवस्थित परीक्षाओं के आयोजन के लिए अलग-अलग विभागों में अलग-अलग अध्यापकों को विभिन्न कर्तव्यों के अनुसार नियुक्त किया गया । विद्यालय में प्राइमरी कक्षाओं में परीक्षा संचालक के रूप में अध्यापिका नैना व राखी रहें व उच्च कक्षाओं में इस भूमिका में अध्यापिका सविता देवी व मेवा चौधरी रही ।
प्राइमरी कक्षाओ में मौखिक परीक्षाओ का आंकलन भी वार्षिक परीक्षाओ की तर्ज पर सीनियर अध्यापकों द्वारा किया गया ।
विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज़ पर बैठक व्यवस्था(sitting plan) की उचित व्यवस्था व देख रेख अध्यापक लविश चौधरी द्वारा की गई ।
बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं की तरह रोल नंबर वितरित किए व बैठक व्यवस्था(sitting plan)भी बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज़ पर की गई ताकि बच्चे बोर्ड परीक्षाओ के अनुरूप स्वयं को अनुकूलित कर सके ।
प्रधानाचार्य एवं स्कूल संचालक रोहताश राणा ने बताया कि बच्चों को परीक्षाओं के दौरान चिंतामुक्त होकर पढ़ाई करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वे समय के हिसाब से तैयारी करें। पढ़ाई के लिए समयसारिणी बनाएं तथा उसी के अनुरूप परीक्षा की तैयारी करें।
बेवजह चिंतित होंगे तो पढ़ाई पर असर पड़ेगा। मनोवैज्ञानिक डर परीक्षा परिणाम पर गहरा असर डालता है। परीक्षा से पूर्व संबंधित विषय का प्रभावशाली अध्ययन करना चाहिए।
चिंता बच्चों की सफलता पर कुप्रभाव डालती है।विशेषतौर पर बच्चों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
अलग कक्षाओं में ज़िम्मेवार अध्यापक /अध्यापिका के रूप में रमेश राणा,लविश चौधरी,प्रिया,नैना,उषा,नितिन ,नीरू,राखी शालू,प्रतिभा ,सविता देवी ,पिंकी ,नीलम सीमा आदि स्टाफ मेम्बर उपस्थित रहे।
धन्यवाद !
18/07/2024
जे.एन.विद्याव्रत शिक्षण संस्थान रायसन(करनाल)
विद्यालय में प्राइमरी विभाग में स्वच्छ बैग प्रतियोगिता व उच्च विभाग में हिन्दी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इसमें बच्चों के बैग, टाइम टेबल मुताबिक कापी-किताबों की सफाई व पैन-पैंसिल भी चेक किए गए। बच्चे घर से पूरी तैयारी से आए थे। उनके बैग साफ और किताबें भी सही तरीके से रखी हुई थीं।बैग प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चो के बैग में शिक्षा संबधित सभी अवश्यक सामग्री पूर्ण करवाना था ।
उच्च कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हिदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।लेखन प्रतियोगिता के विषय पर्यावरण प्रदूषण, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, भ्रष्टाचार की समस्या व समाधान, जनसंख्या नियंत्रण, स्वच्छ भारत आदि रहे।बच्चों ने सुंदर -सुंदर अक्षरों की बनावट को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिदी लिखाई की महत्ता को समझते हुए अक्षरों की बनावट को सीखा।
स्कूल प्रधानाचार्य श्री रोहताश राणा ने प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय की ओर से प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।