Pt Chiranjii Lal Sharma GC Sec-14 karnal

Pt Chiranjii Lal Sharma GC Sec-14 karnal

Share

This group is created for all information for all students

18/10/2022
Photos from Pt Chiranjii Lal Sharma GC Sec-14 karnal's post 09/10/2022

प्रतिभा खोज कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों ने मोह लिया मन
-पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 करनाल में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन
-मुख्यमंत्री मनोहरलाल के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर
-गायन, नृत्य, वाद्ययंत्र वादन, मिमिक्री व मोनो एक्टिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुति करके विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
करनाल 30 सिंतबर (एस एन)पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-14 में शुक्रवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, वाद्ययंत्र वादन, मिमिक्री व मोनो एक्टिंग की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांध दिया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या डॉ सरिता कुमार ने मुख्यातिथि जगमोहन आनंद का महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभा खोज कार्यक्रम के आयोजन के लिए महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह बागी व डॉ सुरेन्द्र कुमार नागिया एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रांगण में वर्ष भर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. सरिता कुमार ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि इस बार पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के करनाल जोन के युवा महोत्सव की मेजबानी का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रांगण में आगामी 18,19 और 20 अक्टूबर को युवा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रतिभा खोज कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने प्रतिभा खोज कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा मंच का संचालन डॉ. नवीन कुमार बत्रा ने किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करता है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की असली ताकत है और देश को आगे बढ़ाने में युवाओं का अहम योगदान है।
डॉ सरिता कुमार ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में मोहम्मद सादिर ने पहला स्थान, शिवम ने दूसरा व साया ने तीसरा स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में सुवर्षी पहले स्थान पर, लक्ष्मण दूसरे स्थान पर और ध्रुव प्रताप तीसरे स्थान पर रहा। वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता में विशाल पहले स्थान पर, सोनू दूसरे व राहुल तीसरे स्थान पर रहा। मिमिक्री प्रतियोगिता में मोहम्मद ऑलिस पहले स्थान पर, विशाल दूसरे व अंजली तीसरे स्थान पर रही। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में कोमल पहले स्थान पर, रघुवंश दूसरे व छवि तीसरे स्थान पर रही।
गायन प्रतियोगिता में डॉ. नूतन गर्ग, डॉ. सुरेश दुग्गल व डॉ. सुरेंद्रपाल सिंह, नृत्य प्रतियोगिता में प्राध्यापिका सुनीता चोपड़ा, डॉ. उपेंद्र सेठी और डॉ. नीरजा मान और मोनो एक्टिंग व मिमिक्री प्रतियोगिता में डॉ. सुरेश तुर्का, डॉ. सुनील दत्त व प्राध्यापिका रश्मि तुली ने निर्णयाक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ रेखा त्यागी, डॉ रश्मि सिंह, डॉ जे एस छिल्लर, डॉ विनोद चहल, डॉ राजेश मेहरा, प्रोफेसर चंचल रानी, डॉ रामधन भारद्वाज, डॉ सुरेश दुग्गल, बलबीर सिंह कम्बोज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Photos from Pt Chiranjii Lal Sharma GC Sec-14 karnal's post 10/11/2021

All SC candidate Update Aadhar ..and submit conformation to Dr. KanwarBhan

Want your school to be the top-listed School/college in Karnal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Sec/14
Karnal
132001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm