Media Wizard

Media Wizard

Share

News & Views

08/03/2026

देवांश बेटा आपको जन्मदिन की बहुत - बहुत शुभकामनायें

07/03/2026
07/03/2026

सभी युवाओं को शुभकामनायें

22/02/2026

करनाल
हरियाणा सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी, कुलगुरु चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। यह परिषद हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल एक्ट-2018 के अंतर्गत गठित एक महत्वपूर्ण वैधानिक निकाय है, जिसका उद्देश्य राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है।

परिषद राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को सुव्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य हैं। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता बनाए रखने और शैक्षणिक मानकों की निरंतर समीक्षा भी परिषद की जिम्मेदारियों में शामिल है।

प्रो. सैनी इससे पूर्व विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के पूर्व महासचिव, एडिड कॉलेज प्राचार्य संगठन हरियाणा के उपाध्यक्ष तथा हरियाणा साहित्य एवं शोध संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। भारत और इंडो-अमेरिका शिक्षा सोसाइटी सहित कई संस्थानों में वे शैक्षणिक सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

एक शिक्षाविद् होने के साथ-साथ प्रो. सैनी साहित्य, संस्कृति और हरियाणवी परंपराओं के संरक्षण से भी जुड़े रहे हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें परिषद का सदस्य नियुक्त किया है।

हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। उनके नेतृत्व में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और प्रदेश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में अपनी पहचान बना रहा है।

शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Want your school to be the top-listed School/college in Karnal?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Karnal