My voice is My happiness

My voice is My happiness मै मुस्कान बच्चों की 💖💖

✍️✍️इंतज़ार कीजिए जनाब हम चमकेंगेऔर हमारी चमक इतनी होगी किसफर मे साथ देने वाले भी चमकेंगे...!!
07/08/2026

✍️✍️इंतज़ार कीजिए जनाब हम चमकेंगे
और हमारी चमक इतनी होगी कि
सफर मे साथ देने वाले भी चमकेंगे...!!

01/08/2026

मेरा सपना सच हो गया....
बहुत अच्छा लगा जब मै ट्रेनिंग से आयी और बच्चे अपनी होंठों पर एक प्यारी सी मुस्कान लिए स्वागत ताली से मेरा स्वागत किये। ❣️🥰💯
💞 ✨💫

"सीखने की हर नई पहल, बेहतर भविष्य की ओर एक नया कदम। आज जिला स्तरीय प्रशिक्षण In-Service (3-5)में सहभागिता का अवसर मिला।"...
27/07/2026

"सीखने की हर नई पहल, बेहतर भविष्य की ओर एक नया कदम। आज जिला स्तरीय प्रशिक्षण In-Service (3-5)में सहभागिता का अवसर मिला।"

प्रखंड एवं जिला स्तर की एफएलएन मॉनिटरिंग टीम के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ माननीय डीपीओ रजनीश सर की गरिमामयी बैठक में स...
26/07/2026

प्रखंड एवं जिला स्तर की एफएलएन मॉनिटरिंग टीम के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ माननीय डीपीओ रजनीश सर की गरिमामयी बैठक में सहभागी बनने का अवसर मिला।
बैठक के दौरान डीपीओ सर का मार्गदर्शन अत्यंत प्रेरणादायक, व्यावहारिक एवं दूरदर्शी रहा।
उनके विचारों ने यह स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनके अनुभव, सुझाव और सकारात्मक सोच ने हम सभी को नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

माननीय डीपीओ सर का हार्दिक आभार,🙏🙏 जिनके प्रेरक मार्गदर्शन से एफएलएन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की प्रेरणा मिली।

"श्रेष्ठ मार्गदर्शन ही श्रेष्ठ परिणामों की नींव होता है।"

21/07/2026

"बैगलेस सैटरडे के सांस्कृतिक मंच पर हमारी छात्रा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। प्रतिभा तभी निखरती है, जब उसे अवसर मिलता है। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और आत्मविश्वास का भी सुंदर संगम है। हमारी होनहार बेटी पर गर्व है। 🌸🎭👏

हर रिश्ता जन्म से नहीं मिलता, कुछ रिश्ते कर्म, विश्वास और प्रेम से बनते हैं। शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता भी ऐसा ही एक...
19/07/2026

हर रिश्ता जन्म से नहीं मिलता, कुछ रिश्ते कर्म, विश्वास और प्रेम से बनते हैं। शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता भी ऐसा ही एक पवित्र रिश्ता है।एक शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक नहीं पढ़ाता, बल्कि अपने विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देना, उनके भीतर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना भी सिखाता है। वहीं विद्यार्थी अपने शिक्षक के स्नेह, मार्गदर्शन और संस्कारों को जीवनभर अपने हृदय में संजोए रखता है।जब वर्षों बाद कोई विद्यार्थी मुस्कुराते हुए कहता है, "मैम, आज मैं जो भी हूँ, आपकी वजह से हूँ," तो वही पल एक शिक्षक की सबसे बड़ी कमाई बन जाता है।यह रिश्ता किसी खून के बंधन से नहीं, बल्कि सम्मान, विश्वास, अपनापन और दिलों के अटूट जुड़ाव से बनता है। यही रिश्ता आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाता है।

सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को समर्पित। ❤️🌸

💫💫 ❤✨

19/07/2026

"सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में घायल व्यक्ति को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाने का प्रशिक्षण।
#सुरक्षित_शनिवार #बच्चों_की_सुरक्षा

सुंदरता की कमी को अच्छा स्वभाव पूरा कर सकता है, लेकिन स्वभाव की कमी को सुंदरता कभी पूरा नहीं कर सकती।मनुष्य की असली पहचा...
17/07/2026

सुंदरता की कमी को अच्छा स्वभाव पूरा कर सकता है, लेकिन स्वभाव की कमी को सुंदरता कभी पूरा नहीं कर सकती।
मनुष्य की असली पहचान उसके चेहरे की सुंदरता से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, संस्कार और स्वभाव से होती है। बाहरी सुंदरता समय के साथ बदल सकती है, लेकिन अच्छा स्वभाव जीवनभर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखता है। मधुर वाणी, विनम्रता, ईमानदारी और दूसरों के प्रति सम्मान का भाव किसी भी व्यक्ति को वास्तव में आकर्षक बनाता है।

जो व्यक्ति अपने व्यवहार से लोगों का विश्वास जीत लेता है, उसकी साधारण-सी छवि भी सबके लिए विशेष बन जाती है। वहीं यदि किसी का स्वभाव अहंकारी, कठोर या स्वार्थी हो, तो उसकी बाहरी सुंदरता भी लोगों को अधिक समय तक प्रभावित नहीं कर पाती। इसलिए जीवन में केवल सुंदर दिखने से अधिक आवश्यक है सुंदर विचार, अच्छा चरित्र और श्रेष्ठ आचरण।

हमें हमेशा अपने स्वभाव को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि यही हमारी सबसे बड़ी पहचान और सबसे अमूल्य संपत्ति है। चेहरे की सुंदरता कुछ समय के लिए आकर्षित करती है, लेकिन अच्छे संस्कार और मधुर स्वभाव जीवनभर सम्मान, प्रेम और अपनापन दिलाते हैं।
#नेक_दिल❤🌸 #व्यवहार_कुशल #अच्छा_स्वभाव✨✨ ゚ ❤💫 #मानवीय_मूल्य

17/07/2026

आज विद्यालय समय में वर्षा होने के कारण अनेक बच्चे भीगते हुए विद्यालय पहुँचे। मेरी कक्षा की एक छात्रा, मौसम कुमारी, को भीगने के कारण तेज़ बुखार आ गया। यह देखकर अन्य बच्चे तुरंत मुझे बुलाने आए। जब मैं कक्षा में पहुँची, तो उस छात्रा के प्रति उसके सहपाठियों का स्नेह, चिंता और अपनापन देखकर मेरा हृदय भावुक हो उठा।
यही तो शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है—केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर संवेदना, सहयोग और मानवीय मूल्यों का विकास करना।
"जहाँ बच्चों के मन में एक-दूसरे के लिए प्रेम और संवेदना हो, वहीं सच्चे अर्थों में शिक्षा जीवंत होती है।"
#भावनात्मक_विकास
#जीवन_शिक्षा
#मूल्यपरक_शिक्षा
#संवेदनशील_बच्चे
#अपनापन
#सहानुभूति
#प्रेरणादायक_शिक्षा
#संस्कार
#मानवीय_मूल्य
#शिक्षक_की_भूमिका
#बच्चों_का_सर्वांगीण_विकास
#सीखने_का_सच्चा_अर्थ

Eat well, Smile more, Enjoy Sunday.🌸✨
12/07/2026

Eat well, Smile more, Enjoy Sunday.🌸✨

Address

Karghar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My voice is My happiness posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category