Shri Ganesh Bal Mandir karera

Shri Ganesh Bal Mandir karera SGBM is an institution committed to excellence in education. www.sgbmkarera.in Our founder members have been in the field of education for 19 years.

We are an offshoot of the renowned educational institute “SGBM” which has been in constant service of KARERA for the last 13 years. Having drawn on their rich experience, new philosophies and an indepth study of the changing educational needs of society they have strived to create a learning community where the best from tradition meets the new methods in education. We are located in New tehsil su

rrounded by lush green fields stretching up till the beautiful hilly outline of Karera town. Away from noise and pollution of the highway, the school is spread on 02 acres land with a constructed area of about 3 thousands square feet providing state of the art facilities to its students

05/08/2023

श्री गणेश बाल मन्दिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा में प्रति शनिवार रामायण और महाभारत का अध्यापन कराया जाता है। बच्चों को अपने देश की संस्कृति से परिचित कराना हर विद्यालय और शिक्षक का कर्तव्य है। विद्यालय में महाभारत देखते बच्चे।

मोमोज आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगा!!आजकल गली मोहल्लो नुक्कड़ मार्केट पर सिल्वर के स्ट्रीमर में उबलते हुए मोमोज तीखी लाल मि...
19/07/2023

मोमोज आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगा!!
आजकल गली मोहल्लो नुक्कड़ मार्केट पर सिल्वर के स्ट्रीमर में उबलते हुए मोमोज तीखी लाल मिर्च की चटनी के साथ खाते हुए युवा किशोर आपको भारी संख्या में दिख जाऐंगे।
अक्सर शाम के समय मासूम युवा किशोर नहीं जानते वह मोमोज खा कर अपने स्वास्थ्य चरित्र को किस हद तक बर्बाद कर रहे हैं।
Momoz मैदा के बने हुए होते हैं मैदा गेहूं का एक उत्पाद है जिसमें से प्रोटीन व फाइबर निकाल लिया जाता है मृत starch ही शेष रहता है।
उसे और अधिक चमकाने के लिए बेंजोयल पराक्साइड मिला दिया जाता है जो एक रासायनिक बिलीचर है।
जी हां वही ब्लीचर्स जिससे चेहरे की सफाई की जाती है।यह ब्लीचर शरीर में जाकर किडनी को नुकसान पहुंचाता है।
मैदे के प्रोटीन रहित होने से इसकी प्रकृति एसिडिक हो जाती है यह शरीर में जाकर हड्डियों के कैल्शियम को सोख लेता है तीखी लाल मिर्च की चटनी उत्तेजक होती है, जिससे यौन रोग धातु रोग नपुंसकता जैसी महा भयंकर बीमारियां देश के किशोर व युवा को खोखला कर रही है।
इस में ऐसे कैमीकलों को मिलाया जाता है जो बच्चों के दिमाग में चले जाते हैं।
जिससे बच्चों का मन बार बार खाने को करता है।
यह कैमीकल बच्चीयों में बांझपन और लड़कों को नपुंसकता पैदा करते है।
जिसकी खाने वालों को भनक भी नहीं लगती।
यह खाना आपकी आंतों में जाकर चिपक जाता है।
आंतों का सत्यानाश कर देता है।
जिससे बच्चों में नया खून बनना बंद हो जाता है और शरीर का विकास रूक जाता है।
जीभ के स्वाद में आकर अपने स्वास्थ्य को युवा किशोर खराब कर रहे हैं।
Momoz पूर्वी एशियाई देशों चीन तिब्बत का खाना है वहां की जलवायु के यह अनुकूल वहां है भारत की गर्म जलवायु के यह अनुकूल नहीं है।
आज ही शुभ संकल्प लें इस स्वास्थ्य नाशक रोग प्रधान आहार को कभी नहीं खाऐंगे ना ही किसी को खाने दिजिए !!
साभार।

अपने बच्चों क़े चहुमुखी विकास क़े लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक प्रवेश दिलाएं।श्री गणेश बाल मन्दिर प्राथमिक माध्यमिक विद्...
23/06/2023

अपने बच्चों क़े चहुमुखी विकास क़े लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक प्रवेश दिलाएं।
श्री गणेश बाल मन्दिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा नई तहशील क़े सामने करैरा

09/06/2023

*📍 कुछ माता-पिता बड़े समझदार होते हैं !*

वे अपने बच्चों को किसी की भी मंगनी, विवाह, लगन, शवयात्रा, उठावना, तेरहवीं (पगड़ी) जैसे अवसरों पर नहीं भेजते,
इसलिए की उनकी पढ़ाई में बाधा न हो!

उनके बच्चे किसी रिश्तेदार के यहां आते-जाते नहीं, न ही किसी का घर आना-जाना पसंद करते हैं।

वे हर उस काम से उन्हें से बचाते हैं . .
जहां उनका समय नष्ट होता हो !"

उनके माता-पिता उनके करियर और व्यक्तित्व निर्माण को लेकर बहुत सजग रहते हैं !

वे बच्चे सख्त पाबंदी मे जीते हैं!दिन भर पढ़ाई करते हैं,

महंगी कोचिंग जाते हैं, अनहेल्दी फूड नहीं खाते,

नींद तोड़कर सुबह जल्दी साइकिलिंग या स्विमिंग को जाते हैं, महंगी कारें, गैजेट्स और क्लोदिंग सीख जाते हैं, क्योंकि देर-सवेर उन्हें अमीरों की लाइफ स्टाइल जीना है !

फिर वे बच्चे औसत प्रतिभा के हों या होशियार, उनका अच्छा करियर बन ही जाता है, क्योंकि स्कूल से निकलते ही उन्हें बड़े शहरों के महंगे कॉलेजों में भेज दिया जाता है,जहां जैसे-तैसे उनकी पढ़ाई भी हो जाती है और प्लेसमेंट भी।

अब वह बच्चे बड़े शहरों में रहते हैं और छोटे शहरों को हिकारत से देखते हैं !

मजदूरों, रिक्शा वालों, खोमचे वालों की गंध से बचते हैं ...

ये बच्चे छोटे शहरों के गली-कूचे, धूल, गंध देखकर नाक-भौं सिकोड़ते हैं।रिश्तेदारों कीआवाजाही उन्हें बेकार की दखल लगती है। फिर वे अपना शहर छोड़कर किसी मेट्रो सिटी या फिर विदेश चले जाते हैं ..

वे बहुत खुदगर्ज और संकीर्ण जीवन जीने लगते हैं।

अब माता-पिता की तीमारदारी और खोज खबर लेना भी उन्हें बोझ लगने लगता है !

पुराना मकान, पुराना सामान, पैतृक संपत्ति को बचाए रखना उन्हें मूर्खता लगने लगती है !

वे पैतृक संपत्ति को जल्दी ही उसे बेचकर
'""राइट इन्वेस्टमेंट""' करना चाहते हैं !
माता-पिता से ..
"वीडियो चैट" में उनकी बातचीत का मसला अक्सर यही रहता है .

इधर दूसरी तरफ कुछ ऐसे बच्चे होते हैं जो सबके सुख-दुख में जाते हैं,

जो किराने की दुकान पर भी जाते हैं, बुआ, चाचा, दादा-दादी को अस्पताल भी ले जाते हैं,
तीज-त्यौहार, श्राद्ध, बरसी के सब कार्यक्रमों में हाथ बंटाते हैं,
क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें यह मैनर्स सिखाया है !

कि सब के सुख-दुख में शामिल होना चाहिए और ..
किसी की तीमारदारी, सेवा और रोजमर्रा के कामों से जी नहीं चुराना चाहिए .

इन बच्चों के माता-पिता.... उन बच्चों के माता-पिता की तरह समझदार नहीं होते..

क्योंकि वे इन बच्चों का
"कीमती समय" अनावश्यक कामों में नष्ट करवा देते हैं !

फिर ये बच्चे छोटे शहर में ही रहे जाते हैं और दोस्ती यारी रिश्ते नाते जिंदगी भर निभाते हैं !

यह बच्चे, उन बच्चों की तरह "बड़ा करियर"
नहीं बना पाते, इसलिए उन्हें असफल और कम होशियार मान लिया जाता है !

समय गुजरता जाता है, फिर कभी कभार,
वे 'सफल बच्चे' अपनी बड़ी गाड़ियों या फ्लाइट से छोटे शहर आते हैं,

दिन भर एसी में रहते हैं, पुराने घर और गृहस्थी में सौ दोष देखते हैं।

फिर रात को, इन बाइक, स्कूटर से शहर की धूल-धूप में घूमने वाले
'असफल बच्चों' को ज्ञान देते हैं कि.... तुमने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली आदि आदि !!

असफल बच्चे लज्जित और हीनभाव से सब सुन लेते हैं !
फिर वे 'सफल बच्चे' वापस जाते समय इन असफल बच्चों को,
पुराने मकान में रह रहे उनके मां-बाप, नानी, दादा-दादी का ध्यान रखने की हिदायतें देकर,
वापस बड़े शहरों या विदेशों को लौट जाते हैं।

फिर उन बड़े शहरों में रहने वाले बच्चों की, इन छोटे शहर में रह रहे मां, पिता, नानी के घर कोई सीपेज रिपेयरिंग का काम होता है तो यही 'असफल बच्चे' बुलाए जाते हैं।
सफल बच्चों के उन वृद्ध मां-बाप के हर छोटे बड़े काम के लिए .. यह 'असफल बच्चे' दौड़े चले आते हैं।
कभी पेंशन, कभी किराना, कभी घर की मरम्मत, कभी पूजा...डॉ . के यहां लाना ले जाना कभी कुछ कभी कुछ !

जब वे 'सफल बच्चे' मेट्रोज के किसी एयरकंडीशंड जिम में ट्रेडमिल कर रहे होते हैं....!

तब छोटे शहर के यह 'असफल बच्चे' उनके बूढ़े पिता का चश्मे का फ्रेम बनवाने,किसी दूकान के काउंटर पर खड़े होते हैं...
और तो और इनके माता पिता के मरने पर अग्नि देकर तेरहवीं तक सारे क्रियाकर्म भी करते हैं !

सफल यह भी हो सकते थे....!

इनकी प्रतिभा और परिश्रम में कोई कमी न थी....!

""मगर...
इन बच्चों और उनके माता-पिता में शायद 'जीवन दृष्टि अधिक' थी !"

कि उन्होंने धन-दौलत से अधिक, "मानवीय संबंधों और सामाजिक मेल-मिलाप को आवश्यक" माना .

सफल बच्चों से किसी को कोई अड़चन नहीं है..

मगर बड़े शहरों में रहने वाले, वे 'सफल बच्चे' अगर 'सोना' हैं, तो छोटे शहरों-गांवों में रहने वाले यह 'असफल बच्चे' किसी 'हीरे' से कम नहीं !

आपके हर छोटे-बड़े काम के लिए दौड़े आने वाले ,

उनका कैरियर सजग बच्चों से कहीं अधिक तवज्जो और सम्मान के हकदार है !

अपने बच्चों को "संवेदनशील" बनाईए...

वे "धन कमाने की मशीन" नहीं हैं !
सही सकारात्मक एवं मानवीय दृष्टिकोण ही सही जीवन है !!

जय जय सिया राम 🚩
जय जय राधेश्याम 🚩

22/04/2023

Sgbm Shri Ganesh Bal Mandir karera

श्री कमलेश शिवहरे ज़ी (मोनू सर ) को श्री गणेश बाल मन्दिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा का प्रधानाध्यापक नियुक्त किया ग...
15/04/2023

श्री कमलेश शिवहरे ज़ी (मोनू सर ) को श्री गणेश बाल मन्दिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा का प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया।
नये सत्र 2023-24 से संभालेंगे विद्यालय को.
आशा हैँ कि उनके कार्यकाल में विद्यालय सफलता क़े शिखर पर पहुंचेगा।

आज श्री गणेश बाल मंदिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा में संबिधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर ज़ी की 132 बी...
14/04/2023

आज श्री गणेश बाल मंदिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा में संबिधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर ज़ी की 132 बी जयंती मनाई गयी।

श्री गणेश बाल मंदिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा गणतंत्र दिवस का त्यौहार हर्षोल्लास क़े साथ मानाया गया। सर्वप्रथम समि...
28/01/2023

श्री गणेश बाल मंदिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा गणतंत्र दिवस का त्यौहार हर्षोल्लास क़े साथ मानाया गया। सर्वप्रथम समिति श्री ग्यासी राम श्रीवास्तव महिला शिक्षा प्रसार समिति करैरा की अध्यक्ष श्रीमती लली श्रीवास्तव द्वारा झंडा बंदन किया गया तत्पश्चात विद्यालय परिबार दारा तिरंगा पूजन, माँ सरस्वती पूजन और शहीदों क़े छाया चित्र का पूजन और माल्यार्पण किया गया। उसके उपरांत माँ सरस्वती बन्दना विद्यालय की संचालक अनुष्का श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत की गयी। फिर बच्चों नें देश भक्ति गीत और देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये उपस्थित पालक और दर्शक वाह वाह कर उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार प्रवीण गुप्ता (प्रधानाध्यापक ) कमलेश शिवहरे (व्यवस्थापक ), जय देवी पाल, अभिलाषा गुप्ता, श्वेता सोनी, चाहत अहिरवार, आकांक्षा तिवारी, निकिता यादव, मुस्कान यादव, पूजा पाल. रचना जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक प्रवीण गुप्ता और व्यवस्थापक कमलेश शिवहरे नें किया.आभार प्रदर्शन संचालक अनुष्का श्रीवास्तव नें किया।

अपने करैरा मे नवोदय की तैयारी, प्राथमिक, माध्यमिक (एम. पी. बोर्ड, सी. बी. एस. ई. पाठ्यक्रम )  की पूरी तैयारी के लिए अपने...
11/12/2022

अपने करैरा मे नवोदय की तैयारी, प्राथमिक, माध्यमिक (एम. पी. बोर्ड, सी. बी. एस. ई. पाठ्यक्रम ) की पूरी तैयारी के लिए अपने बच्चोँ को शिवहरे कोचिंग (पता श्री गणेश बाल मंदिर नई तहशील करैरा )भेजें. वो भी उचित फीस मे.
संचालक मोनू शिवहरे मोबाइल -9131645216

श्री गणेश बाल मन्दिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा में आज बाल दिवस मनाया गया.कुछ ख़ास तस्वीरें.....
14/11/2022

श्री गणेश बाल मन्दिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय करैरा में आज बाल दिवस मनाया गया.
कुछ ख़ास तस्वीरें.....

"आज़ादी का अमृत महोत्सव"  विषय पर प्रदर्शनी का आयोजनकरैरा के श्री गणेश बाल मन्दिर विद्यालय में टैलेंटिला फॉउंडेशन द्वारा ...
18/08/2022

"आज़ादी का अमृत महोत्सव" विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन
करैरा के श्री गणेश बाल मन्दिर विद्यालय में टैलेंटिला फॉउंडेशन द्वारा एक आर्ट एक्सहिबिशन का आयोजन किया गया । जिसमे विद्यालय के नन्हे - मुन्हे बच्चों ने "आज़ादी का अमृत महोत्सव", "हर घर तिरंगा" और "कबाड़ से जुगाड़" विषय पर अपनी अपनी कला को प्रदर्शित किया।
इस प्रदर्शनी में बच्चों को अपनी प्रतिभा देखाने का मौका मिला।
इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के तौर पर करैरा के अनुभागीय अधिकारी दिनेश चंद्र शुक्ला जी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रम्हेन्द्र गुप्ता जी , विशिष्ट अतिथि में मॉडल विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मुकेश कुमार शर्मा जी , करैरा नगर के साहित्य कार प्रमोद भारती जी, सतीश श्रीवास्तव जी ,घनश्याम दास योगी जी सुरेश बंधु जी , पुलिस विभाग से सुनील धाकड़ ,दिनेश रावत और पत्रकारिता से जन पहल न्यूज़ से नरेन्द्र तिवारी जी और प्रदेश टुडे से संजय गुप्ता जी उपस्थित रहे।जिन्होंने बच्चों की कला की बहुत सराहना कीऔर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस एक्सहिबिशन और कम्पटीशन में विद्यालय के तक़रीबन 50 बालकलाकारों ने हिस्सा लिया। और अलग अलग केटेगरी में विजेताओं की घोषणा की गई। कलाकारों ने अलग वेस्ट मटेरियल से बने क्राफ्ट ,स्कल्प्चर, पोर्ट्रेट, रंगोली , फोटोग्राफी, क्लेवर्क,फॉल्क आर्ट आदि को प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया। सुंदर -सन्दर क्राफ्ट्स, ,उटेंसिल्स स्कल्प्चर, वुड स्कल्प्चर फोक आर्ट ने भी इस कांटेस्ट को आकर्षित किया।

कला के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए टैलेंटिला फॉउंड्सशन की कोशिश काबिले तारीफ़ है।
संस्था के निदेशक विनीत खरे और अनुराधा खरे ने सभी विजेताओं को बधाई दी और मुख्यातिथियों का धन्यवाद किया और बताया कि विद्यार्थियों में कला के प्रति लगाव के लिए इस तरह के आर्ट एक्सहिबिशन और आर्ट कांटेस्ट का आयोजन हर विद्यालय और संस्थाओं में होना चाहिए।
श्रीगणेश बाल मन्दिर की संचालिका कु अनुष्का श्रीवास्तव प्रधानाचार्य अजय असैया,कार्यक्रम संयोजक और व्यवस्थापक कमलेश शिवहरे ने सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की शिक्षिकाओं जयदेवी पाल ,चाहत अहिरवार,स्वेता सोनी ,निकिता यादव,काजल भगौरिया, आकांशा तिवारी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में प्रथम स्थान कृष जोशी ,द्वितीय स्थान पर हैप्पी जाटव , तृतीय स्थान पर वैष्णवी तिवारी ने प्राप्त किया सभी को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा पुरुष्कृत किया गया । समिति श्री ग्यासी राम श्रीवास्तव महिला शिक्षा प्रसार समिति की अध्यक्षा श्री मति लली श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण गुप्ता जी ने किया और आभार प्रदर्शन संचालिका अनुष्का श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सफल कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम संयोजक कमलेश शिवहरे को को बधाई दी ।

Address

In Front Of New Tehsil Karera
Karera
473660

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Ganesh Bal Mandir karera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shri Ganesh Bal Mandir karera:

Shortcuts

Share

Category