Mgpg College Kareli

Mgpg College Kareli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mgpg College Kareli, Education Website, Mahadev Ward Kareli, Kareli.

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर संवाद कार्यक्रमआज महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करेली में ...
01/11/2025

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर संवाद कार्यक्रम
आज महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करेली में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी
(केबिनेट मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन)
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती सुशीला ममार जी,
(अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, करेली) ने की।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे —श्री जालम सिंह पटेल जी – पूर्व राज्यमंत्री, म.प्र. शासन
श्री मुलायम सिंह जी पटेल - विधायक तेंदूखेड़ा विधानसभा
श्री रामस्नेही पाठक जी – अध्यक्ष, जिला भाजपा नरसिंहपुर
श्रीमती अनीता नेमा जी – उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, करेली
श्री अमितेंद्र नारोलिया जी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदर्श शिक्षण समिति, करेली
श्री राजीव अग्रवाल जी – सचिव, आदर्श शिक्षण समिति, करेली
श्री संजीव खजांची जी – सदस्य, शासी निकाय, म.गा.म. करेली
डाॅ. यू.एस. परमार, प्राचार्य, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करेली
🎤 संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने “आत्मनिर्भर भारत” के विभिन्न पहलुओं — जैसे रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास — पर मंत्री जी से अपने प्रश्न पूछे।
माननीय मंत्री जी ने सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए युवाओं को प्रेरित किया और कहा कि —
“आत्मनिर्भर भारत का निर्माण तभी संभव है जब युवा स्वयं पर विश्वास रखकर, अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग समाज व राष्ट्र निर्माण में करें।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे “आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ें, स्वयं को सक्षम बनाएं और दूसरों को भी सशक्त करें।”
🎙️ कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रदीप दुबे जी द्वारा अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया, तथा आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू.एस. परमार जी द्वारा व्यक्त किया गया।
📸 कार्यक्रम की कुछ प्रेरणादायक झलकियाँ नीचे दी गई हैं

महाविद्यालय में योग दिवस का आयोजन आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय ...
21/06/2025

महाविद्यालय में योग दिवस का आयोजन

आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडिट्स कोर के तत्वाधान में 11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जो कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर आधारित था। प्रातः 6 बजे महाविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण सुना गया तत्पश्चात प्रातः 7 बजे समस्त स्टाफ द्वारा प्राणायाम एवं योगासन का अभ्यास कराया गया। इसी क्रम में रासेयो एवं एनसीसी के छात्र छात्राओं द्वारा बनाएं गए पोस्टरों का महाविद्यालय प्राचार्य एवं उपस्थित समस्त स्टाफ ने अवलोकन किया और विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है इसलिए हमें नियमित योग अभ्यास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजीव चौबे द्वारा किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में महाविद्यालय स्टाफ रासेयो के स्वयंसेवक एवं एनसीसी के कैडिट्स उपस्थित रहे।

21/05/2024
’प्रवेश प्रारंभ’ 💥’महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में सत्र 2024-25 हेतु प्रथम वर्ष के नियमित प्रवेश शुरू हो...
02/05/2024

’प्रवेश प्रारंभ’ 💥
’महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में सत्र 2024-25 हेतु प्रथम वर्ष के नियमित प्रवेश शुरू हो गए है’
’स्नातक’
’1 बी कॉम ;कंप्यूटरध्प्लेनद्ध’
’2 बी ए ;समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र,भूगोल ,हिंदीसाहित्य, अंग्रेजीसाहित्य,राजनीति शास्त्र,
’3 बी एससी ; माइक्रोबायलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन, कंप्यूटर साइंस,वनस्पतिशास्त्र,जूलॉजी रसायनशास्त्र, गणित, भौतिकशास्त्र,
’4 बी जे सी’
’स्नातकोत्तर’
’1 एम कॉम’
’2 एम ए ; अर्थशास्त्रएराजनीति शास्त्रद्ध’
’प्रवेश प्रक्रिया.’
’1 दिनांक 01.05.2024 से 20.05.2024 तक MP ONLINE सेंटर पर जाकर पंजीयन कराए और महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली कोड A059 और विषय का चयन करें।’
’2 शासन के निर्देशानुसार छात्राओं के लिए प्रथम चरण का पंजीयन निशुल्क है।’
’3 पंजीयन के बाद सभी ओरिजिनल दस्तावेज 10th 12th मार्कशीट,आय प्रमाण पत्र, जातिप्रमाण पत्र ,मूल निवासी प्रमाण पत्र और 2 नई रंगीन फ़ोटो और सभी की 2 सेट फोटोकापी के साथ महाविद्यालय पधारे।’
’4 शासन द्वारा मेरिट के आधार पर जारी लिस्ट से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।’
’महाविद्यालय की विशेषताएं’
’1 अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा अध्यापन, विशाल पुस्तकालय, सर्वसुविधायुक्त विज्ञान एवं कम्प्यूटर लैब और वाई फाई की सुविधा से युक्त हरा भरा परिसर, विशाल खेल मैदान और आधुनिक मशीनों से युक्त जिम’
’2 महाविद्यालय में शासन की सभी छात्रवृत्ति योजनायें लागू है साथ ही मेधावी छात्र योजना और संबल कार्ड योजना में छात्रों को निःशुल्क प्रवेश प्रदान किया जायेगा ।’
’3 एन एस एस / एन सी सी सांस्कृतिक गतिविधियों में हमेशा आगे।’
’संपर्क सूत्र’ 📞
’डॉ संजीव चौबे’ (प्रवेश प्रभारी)
94070 69902
बी ए
डॉ. अनुपम पटेल’ ’9407321501’
श्री अखिलेश दुबे 96852 65052
’बी.एस.सी
डॉ. अंकित चौकसे’ ’8962571657’
श्री रामसेवक कुशवाहा 74897 41520
बी.कॉम.
डॉ. रानू ठाकुर
श्री अंशुल नेमा 90989 59714
’कम्प्यूटर ऑपरेटर
श्री भागीरथ विश्वकर्मा
8349556660
नोट - इच्छुक विद्यार्थीयों अपना आनलाईन प्रवेश फार्म भरवाते समय अपनी जानकारी आधार कार्ड, मार्कशीट आदि दस्तावेजों के साथ मिलान करने पर ही सबमिट करवायें जिससे प्रवेश के बाद आपको समस्याओं का सामना न करना पडे़।

30/07/2021

महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश दिनांक 1 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो रहे है।

14/08/2020

BA BCom Bsc 3rd year (Reguler, ATKT, EX), MA MCom MSc 4th semester (Reguler, ATKT, EX) Private final year के समस्त छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सभी की rdvv.mponline.gov.in portal पर Student Information system link (SIS) पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है जिसकी अंतिम तिथि 21/08/2020 है । जो भी छात्र छात्राये नही करायेगे वह परीक्षा में सम्मिलित नही हो पायेंगे

09/08/2020

महाविद्यालय में प्रथम वर्ष एवम प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिनको प्रवेश लेना है वो रजिस्ट्रेशन करा लें। बिना रजिस्ट्रेशन के प्रवेश नही मिलेगा । इस बार प्रथम चरण एवम सी एल सी चरण वस रहेगा। छात्राओ के लिए प्रथम चरण रजिस्ट्रेशन फ्री रहेगा।
कोरोना से बचाव के लिए हमेशा मास्क पहने और सेनेटाइजर से हाथ धोते रहे
महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज करेली

05/08/2020

💥 *प्रवेश प्रारंभ* 💥

*महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में सत्र 2020-21 हेतु प्रथम वर्ष के नियमित प्रवेश शुरू हो गए है*

*स्नातक*
*1 बी कॉम (कंप्यूटर/प्लेन)*

*2 बी ए (समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र भूगोल ,हिंदीसाहित्य, अंग्रेजीसाहित्य,राजनीति शास्त्र)*

*3 बी एससी ( माइक्रोबायलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन, कंप्यूटर साइंस,वनस्पतिशास्त्र,जूलॉजी रसायनशास्त्र, गणित, भौतिकशास्त्र)*

*4 बी जे सी*

*स्नातकोत्तर*
*1 एम कॉम*
*2 एम ए ( अर्थशास्त्र,राजनीति शास्त्र)*
*3 एम एस सी ( जूलॉजी, रसायनशास्त्र,भौतिकशास्त्र)*

*प्रवेश प्रक्रिया:-*

*1 दिनांक 5/8/20 से 20/8/20 तक mp online सेंटर पर जाकर पंजीयन कराए और महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली कोड A059 और विषय का चयन करें।*

*2 शासन के निर्देशानुसार छात्राओं के लिए प्रथम चरण का पंजीयन निशुल्क है।*

*3 पंजीयन के बाद सभी ओरिजिनल दस्तावेज 10th 12th मार्कशीट ,आय प्रमाण पत्र, जातिप्रमाण पत्र ,मूल निवासी पत्र और 2 नई रंगीन फ़ोटो और सभी की 2 सेट फोटोकापी के साथ महाविद्यालय पधारे।*

*4 शासन द्वारा मेरिट के आधार पर जारी लिस्ट से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।*

*महाविद्यालय की विशेषताएं*

*1 अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा अध्यापन,विशाल पुस्तकालय सर्वसुविधायुक्त विज्ञान एवं कम्प्यूटर लैब और वाई फाई की सुविधा से युक्त हरा भरा परिसर ,विशाल खेल मैदान और आधुनिक मशीनों से युक्त जिम*

*2 महाविद्यालय में शासन की सभी छात्रवृत्ति योजनायें लागू है साथ ही मेधावी छात्र योजना और संबल कार्ड योजना में छात्रों को निःशुल्क प्रवेश प्रदान किया जायेगा ।*

*3 एन एस एस /एन सी सी सांस्कृतिक गतिविधियों में हमेशा आगे।*

*संपर्क सूत्र* 📞
*श्री सृजनेश सिलाकारी*
*9424719050*
*बी कॉम डॉ संजीव चौबे*
*9407069902*
*बी ए श्री अनुपम पटेल* *9407321501*
*बी एससी श्री अंकित चौकसे*
*8962571657*
*कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री अंकित तिवारी*
*7999916090*

*कृपया मास्क लगाकर आये और सोशल डिस्टेंस का पालन करे।*

01/08/2020

महाविद्यालय में यू जी प्रथम वर्ष में 05/08/2020 एवं प्रथम सेमेस्टर पी जी मे 13/08/2020 से प्रवेश प्रारंभ हो रहे है जो भी प्रवेश लेने चाहते है वो महाविद्यालय में आकर संपर्क करे
मुख्यमंत्री मेधावी योजना एवं मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा
जो भी विषय आप लेना चाहते है महाविद्यालय में हेल्प सेंटर में आकर संपर्क करे।

27/06/2020

महाविधालय के बी ए, बी कॉम, बी एस सी 1st 2nd एवं 3rd तथा एम ए, एम कॉम, एम एस सी 2nd और 4th सेमेस्टर के समस्त छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है की आज दिनाक से 15 दिन के अंदर महाविद्यालय आकर पुस्तक लाइब्रेरी में जमा करे ! पुस्तक महाविधालय में जमा करना अनिवार्य है एवं सभी अपने दोस्तों को भी सूचित करे

Address

Mahadev Ward Kareli
Kareli
487221

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mgpg College Kareli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Mgpg College Kareli:

Shortcuts

Share