Maharshi Uma Shankar Sarswati Laghu Madhyamik Vidhyalay Maharajganj

Maharshi Uma Shankar Sarswati Laghu Madhyamik Vidhyalay Maharajganj School

“हर Parent को ये पढ़ना चाहिए… क्योंकि Teacher सिर्फ नौकरी नहीं करता, कई ज़िंदगियाँ संभालता है।”कुछ लोग सोचते हैं कि मास्...
06/05/2026

“हर Parent को ये पढ़ना चाहिए… क्योंकि Teacher सिर्फ नौकरी नहीं करता, कई ज़िंदगियाँ संभालता है।”

कुछ लोग सोचते हैं कि मास्टर जी बस पढ़ाकर चले जाते हैं…
लेकिन सच ये है कि एक शिक्षक रोज़ दर्जनों बच्चों के स्वभाव, गुस्से, शरारत, कमजोरी, डर और सपनों को संभालता है।

जहाँ माता-पिता कभी-कभी एक बच्चे से परेशान हो जाते हैं…
वहीं एक शिक्षक 40-50 बच्चों को एक साथ दिशा देता है।

कोई बच्चा तेज होता है…
कोई बार-बार पूछता है…
कोई ध्यान नहीं देता…
कोई घर की परेशानी लेकर आता है…
और कोई सिर्फ प्यार चाहता है।

फिर भी Teacher हर बच्चे को बराबर समय देने की कोशिश करता है।

घर में बच्चा बात न माने तो कहा जाता है —
“सर, ज़रा डराइए इसे…”

लेकिन जब Teacher अनुशासन सिखाए,
तो सबसे पहले उसी पर सवाल उठते हैं।

सच कड़वा है —
समाज रिजल्ट चाहता है…
पर Teacher को सम्मान देने में कंजूसी करता है।

याद रखिए —
डॉक्टर शरीर ठीक करता है,
इंजीनियर इमारत बनाता है,
लेकिन Teacher इंसान बनाता है।

अगर आज आपका बच्चा कुछ सीख रहा है,
तो उसके पीछे किसी शिक्षक की नींद, धैर्य, मेहनत और सहनशीलता लगी है।

हर Parents से बस एक विनती है —
Teacher को सिर्फ कर्मचारी मत समझिए…
वो आपके बच्चे के भविष्य का भागीदार है।

जिस दिन समाज Teacher की इज़्ज़त करना सीख जाएगा,
उस दिन बच्चे और देश दोनों बदल जाएंगे।

जो गुरु की कीमत नहीं समझते…
वो अक्सर शिक्षा की असली ताकत भी नहीं समझते।

सम्मान दीजिए… सहयोग दीजिए… शिकायत से पहले सोचिए।

M.U.S.S.L.M.V.Nebuiya Ghughuli , Maharajganj

मेरे प्यारे बच्चों,आज अनेक युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के मोहजाल में पड़कर घरों के अंदर और सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार बा...
04/05/2026

मेरे प्यारे बच्चों,

आज अनेक युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के मोहजाल में पड़कर घरों के अंदर और सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार बाइक एवं कार पर करतब दिखाने, रेलवे ट्रैक पर और ट्रेन के दरवाजों से लटककर वीडियो बनाने, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों, एक्सप्रेसवे और यहां तक कि पानी की टंकियों पर खतरनाक ढंग से सेल्फी लेने जैसे जोखिम उठा रहे हैं। यह न केवल उनके लिए घातक है, बल्कि उनके अपनों के सपनों को भी क्षणभर में तोड़ सकता है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं इसकी साक्षी हैं।

लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर न लगाएं। 'रील' और 'रियल' में अंतर करना सीखिए।

प्रिय अभिभावकों, मैं कुछ बातें आपसे भी कहना चाहता हूं। सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान और सकारात्मक अभिव्यक्ति के लिए होना चाहिए। यह आपका भी दायित्व है कि आपके बच्चे समय का सदुपयोग करें। अपने बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें।

सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने।लब्ध्वा शुभं होलिकापर्वेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्‌।।जिस तरह सूर्य प्रकाश द...
05/03/2026

सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने।
लब्ध्वा शुभं होलिकापर्वेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्‌।।

जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, पुष्प सदैव महकता रहता है, उसी तरह आने वाला हमारा यह होली का पर्व आपके लिए हर दिन, हर पल के लिए मंगलमय हो।

Just as the sun gives light, compassion gives birth to empathy, flowers are always fragrant, in the same way may this coming festival of Holi be happy for you every day, every moment.
#
M.U.S.S.U.M.V.Nebuiya Maharajganj

आप सभी को 77वें  गणतंत्र दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।जय हिंद जय भारत 🇮🇳भारत माता की जय 🚩🇮🇳Happy🇮🇳🇮🇳 Republic 🇮🇳🇮...
26/01/2026

आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
जय हिंद जय भारत 🇮🇳
भारत माता की जय 🚩
🇮🇳Happy🇮🇳
🇮🇳 Republic 🇮🇳
🇮🇳 Day🇮🇳
🇮🇳26 January🇮🇳
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
By-M.U.S.S.U.M.V.Nebuiya, Maharajganj

स्वाधीनता आंदोलन के महानायक 'नेताजी' सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।भार...
23/01/2026

स्वाधीनता आंदोलन के महानायक 'नेताजी' सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारत के क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में 'नेताजी' सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। उनका विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को प्रभावित करता है।

देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए 'नेताजी' की पावन स्मृतियों को नमन।
By-M.U.S.S.U.M.V.Nebuiya, Maharajganj

नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना के उत्सव का पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।वाणी, विद्या और विवेक की अ...
23/01/2026

नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना के उत्सव का पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

वाणी, विद्या और विवेक की अधिष्ठात्री भगवती माँ शारदे से प्रार्थना है कि हम सभी के जीवन में प्रकाश, प्रज्ञा और पवित्र प्रेरणा का संचार करें।

जय माँ शारदे!
By-M.U.S.S.U.M.V.Nebuiya, Maharajganj

बच्चे भगवान का रूप होते है,तो चलो आज इस दिन का खूब आनंद उठाते है..!! उम्र की गिनती को एक तरफ रखते है,  और खुद उनके साथ ब...
16/11/2025

बच्चे भगवान का रूप होते है,
तो चलो आज इस दिन का खूब आनंद उठाते है..!!
उम्र की गिनती को एक तरफ रखते है,
और खुद उनके साथ बच्चे बन जाते हैं ..!!
Happy Children’s Day💕❤️
By-M.U.S.S.U.M.V.N.(Maharajganj)

विजय का ताज भारत की रानियों के नाम...विमेंस वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारतीय बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहा...
02/11/2025

विजय का ताज भारत की रानियों के नाम...

विमेंस वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारतीय बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है! हरमन ब्रिगेड ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर, पहली बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह जीत न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि नारी शक्ति के गौरव का सबसे बड़ा प्रतीक है!



By-M.U.S.S.U.M.V.N.Maharajganj

Some students to  meet our teachers on the occasion of village fair and he enjoyed evening time fair with him.By-M.U.S.S...
01/11/2025

Some students to meet our teachers on the occasion of village fair and he enjoyed evening time fair with him.
By-M.U.S.S.U.M.V.N.Maharajganj

On the occasion of Diwali our students participated the "Rangoli Partiyogita" in the school and the all classteacher sup...
01/11/2025

On the occasion of Diwali our students participated the "Rangoli Partiyogita" in the school and the all classteacher support the our students for the your class the top position.This is the first time of this act on our festival in my school.so Its proud moment of all teachers and all students.
By-M.U.S.S.U.M.V.N.Maharajganj

जब सबको लगा मुकाबला खत्म हो गया… तभी भारत की बेटियों ने ऐसा पलटवार किया कि इतिहास झुक गया उनके आगे!" 🇮🇳🏏महिला ODI वर्ल्ड...
31/10/2025

जब सबको लगा मुकाबला खत्म हो गया… तभी भारत की बेटियों ने ऐसा पलटवार किया कि इतिहास झुक गया उनके आगे!" 🇮🇳🏏महिला ODI वर्ल्डकप के रोमांचक मुकाबले में, जेमिमा रॉड्रिग्स ने खेली ऐसी शानदार पारी कि पूरे मैदान में "भारत-माता की जय" गूंज उठी!

पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करते हुए,
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को धूल चटा दी और फाइनल में जगह पक्की कर ली।

हर चौका, हर छक्का — सिर्फ जीत नहीं,
बल्कि ये उस आत्मविश्वास की गर्जना थी जो कहती है —
“अब हर मैदान में बेटियां भी तिरंगा लहराएंगी!”

किसने बोला कि बस घर तलक सिमटती हैं ..
लड़कियां गर ठान लें तो कुछ कर गुज़रती हैं ।
❤️❤️❤️ ज़िंदाबाद भारत। ❤️❤️❤️

ICC Womens World Cup 2025, 2nd Semi-Final: शाबास...टीम इंडिया.... 'गर्व है हम सबको आप पर', ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
🇮🇳🔥🇮🇳🙏🇮🇳❤️🇮🇳🔥🇮🇳🙏🇮🇳

| | | |

Jemimah Rodrigues stands tall as India beat Australia to book final berth in a historic chase 🔥


By-M.U.S.S.U.M.V.N.Maharajganj

Address

Karauta Urf Nebuiya
Kaptanganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharshi Uma Shankar Sarswati Laghu Madhyamik Vidhyalay Maharajganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Maharshi Uma Shankar Sarswati Laghu Madhyamik Vidhyalay Maharajganj:

Shortcuts

Share

Category