Ex Students of JNVM

Ex Students of JNVM Official Page for JNVM alumni

24/11/2025
*विद्यालय गौरव*जय नारायण विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, विकास नगर, कानपुर के पूर्व छात्र आकाश अवस्थी बने नासा के शीर्ष वैज्ञा...
09/09/2025

*विद्यालय गौरव*

जय नारायण विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, विकास नगर, कानपुर के पूर्व छात्र आकाश अवस्थी बने नासा के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक!

आकाश अवस्थी नासा एम्स रिसर्च सेंटर में एक WERK रिसर्च साइंटिस्ट हैं, जहाँ वह उच्च-रिज़ॉल्यूशन रिमोट सेंसिंग और कंप्यूटर विज़न मॉडल का उपयोग करके बिल्ट स्ट्रक्चर मैपिंग उत्पाद का नेतृत्व करते हैं। उनके शोध का ध्यान बड़े मल्टीमॉडल मॉडल और सहयोगी AI सिस्टम को विकसित करने पर है, ताकि बड़े पैमाने पर वैज्ञानिक खोज की जा सके। इससे पहले, वह आर्गोन नेशनल लेबोरेटरी (यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी) और आईआईटी कानपुर में रिसर्च पदों पर कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने स्टैटिस्टिकल डाउनस्केलिंग के लिए डिफ्यूजन मॉडल से जुड़े प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया था।
उनका शोध मशीन लर्निंग और साइंटिफिक कंप्यूटिंग के प्रतिच्छेदन (intersection) पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य जटिल डेटा वातावरण के लिए सामान्य और व्याख्या योग्य AI मॉडल विकसित करना है। उनके काम को बायोमेडिकल और हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स, रिमोट सेंसिंग, कंप्यूटर विज़न और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शीर्ष वैज्ञानिक और AI प्लेटफॉर्म्स में प्रकाशित किया गया है। वह भू-स्थानिक विश्लेषण, पर्यावरण निगरानी और इंटरडिसिप्लिनरी साइंटिफिक कंप्यूटिंग में वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के साथ मूलभूत AI रिसर्च को जोड़ने का काम जारी रखे हुए हैं।
have a look on below link!

Meet the WERK Team WERK is a collaborative effort between CARB, the CNRA, and NASA Ames’ NASA Earth Exchange (NEX) team. Together, these teams are making wildland fire management more efficient and effective in the state of California. Back to WERK Home page about Meet the WERK Team The WERK (Wild...

24/09/2023

कल विद्यालय मे पूर्व छात्र परिषद "आह्वान" की कार्यकारिणी सदस्यों की एक संक्षिप्त बैठक हुई जिसमें निम्न सदस्यगण उपस्थित थे
माननीय प्रधानाचार्य जी : संरक्षक
अभिनव द्विवेदी : अध्यक्ष
अनुज प्रताप सिंह : प्रबंधक
आलोक द्विवेदी : संयोजक
शिखर दीक्षित (एडवोकेट) : सह संयोजक

बैठक में तय हुआ कि विद्यालय परिसर में "आह्वान" कार्यालय हेतु एक कक्ष आवंटित किया जायेगा जो आज दिनांक 24/09/23 से ही उपयोग मे लाया जायेगा।

यह कार्यालय सभी पूर्व छात्रों के लिए प्रत्येक रविवार को सायं 3 से 5 बजे तक उपयोग हेतु उपलब्ध रहेगा। आप सभी अपनी सुविधानुसार आपस में सम्पर्क करके यहां एकत्रित होकर सामूहिक बैठक कर सकते हैं जिससे सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

09/10/2022

प्रिय आत्मन,
जैसा आप सभी के संज्ञान में है कि हम सबके प्रिय शिवाकांत जी कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हैं और अभी भी ICU में हैं। इन विषम परिस्थितियों में आप सबने जिस प्रकार अपने सामूहिक प्रयासों के द्वारा अपने प्रिय गुरु जी को अतुलनीय आर्थिक सहयोग किया वह हम सबके लिए अत्यंत गौरवान्वित करने वाला और अभिभूत करने वाला कार्य था। वर्तमान में आप सबके द्वारा एकत्र की गयी और विद्यालय द्वारा प्रदत्त सम्पूर्ण सहयोग राशि उनकी चिकित्सा में व्यय हो चुकी है और वे अभी भी अस्पताल में ही हैं। आप सबसे, विशेष रूप से उनसे जो इस सेवा यज्ञ में अपनी आहुति देने से वंचित रह गये थे, एक बार पुनः उसी सामूहिक प्रयास की अपेक्षा है।
आपका अपना
आलोक द्विवेदी
A/C details 👇
Account holder :- Shivanshmi Pandey

Account no.:- 29400100022103

IFSC Code :- BARB0CSUKAN (Fifth character is zero.)
आप जो भी सहयोग राशि जमा करें उसकी screenshot ग्रुप के साथ साथ मेरे पर्सनल नंबर पर भी शेयर कर दें।

20/05/2022

#जन्मदिवसायाशुभेक्षा
विद्यालय के यशस्वी उपप्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाये। आप सदैव स्वस्थ रहे, दीर्घायु हो ऐसी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है। हम सब की आकांक्षा है कि आपका मार्गदर्शन सदैव सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को मिलता रहे।

06/05/2022

#जन्मदिवसायाशुभेक्षा
विद्यालय के वरिष्ठ रसायन शास्त्र प्रवक्ता आचार्य श्री शिवकांत पांडेय जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ईश्वर से प्रार्थना है आप सदा प्रसन्न एवम निरोगी रहें , और नित नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें ।

04/04/2022
आदरणीय गुरुदेव आशुतोष सत्यम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं । आपका स्नेह और प्यार हमेशा बना रहे हम सब पर ।
11/03/2022

आदरणीय गुरुदेव आशुतोष सत्यम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं । आपका स्नेह और प्यार हमेशा बना रहे हम सब पर ।

Address

75 A Vikas Nagar
Kanpur
208024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ex Students of JNVM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Ex Students of JNVM:

Shortcuts

Share

Category