Shri Astik muni inter College

Shri Astik muni inter College Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Astik muni inter College, School, Kanpur.

शीतलहर / घना कोहरा होने के दृष्टिगत प्रदेश में संचालित समस्त प्रकार के माध्यमिक विद्यालयों / अन्य समस्त बोर्ड के विद्याल...
02/01/2026

शीतलहर / घना कोहरा होने के दृष्टिगत प्रदेश में संचालित समस्त प्रकार के माध्यमिक विद्यालयों / अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयो ं में दिनांक 03.01.2026 से 05.01.2026 तक अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार अत्यधिक ठंड / शीतलहर / घना कोहरा होने के स्थिति में छात्र/छात्राओं की सुरक्षा/ स्वास्थ्य ...
01/01/2026

जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार अत्यधिक ठंड / शीतलहर / घना कोहरा होने के स्थिति में छात्र/छात्राओं की सुरक्षा/ स्वास्थ्य के दृष्टिगत जनपद में संचालित कक्षा - नर्सरी से कक्षा 12 के समस्त परिषदीय / माध्यमिक / राजकीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) विद्यालयों में दिनांक 02.01.2026 को शीत अवकाश घोषित किया जाता है।

अत्यधिक ठंड / शीतलहर / घना कोहरा के दृष्टिगत जनपद कानपुर नगर में संचालित समस्त बोर्डों के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के...
28/12/2025

अत्यधिक ठंड / शीतलहर / घना कोहरा के दृष्टिगत जनपद कानपुर नगर में संचालित समस्त बोर्डों के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सरकारी तथा गैरसरकारी विद्यालयों में दिनाक 29.12.2025 से दिनांक 01.01.2026 तक अवकाश रहेगा।

19/12/2025
अत्यधिक ठंड / शीतलहर / घना कोहरा होने के स्थिति में छात्रों की सुरक्षा / स्वास्थ्य के दृष्टिगत जनपद में संचालित कक्षा नर...
18/12/2025

अत्यधिक ठंड / शीतलहर / घना कोहरा होने के स्थिति में छात्रों की सुरक्षा / स्वास्थ्य के दृष्टिगत जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक समस्त परिषदीय / माध्यमिक / राजकीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) विद्यालयों में दिनांक 19.12.2025 एवं 20.12.2025 को जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेशानुसार अवकाश घोषित किया गया है।

प्रसिद्ध समाचार पत्रों में प्रकाशित
12/12/2025

प्रसिद्ध समाचार पत्रों में प्रकाशित

11 दिसंबर 2025 को विद्यालय प्रांगण में पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण मा0 विधायक श्री राज बहादुर सिंह चंदेल ...
12/12/2025

11 दिसंबर 2025 को विद्यालय प्रांगण में पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण मा0 विधायक श्री राज बहादुर सिंह चंदेल (सदस्य विधान परिषद) द्वारा किया गया।
विद्यालय प्रबंधक श्री नीरज तिवारी ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया
उन्होंने घोषणा की कि विद्यालय को एक आधुनिक डिजिटल बोर्ड प्रदान किया जाएगा तथा नई पुस्तकों का भी सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए अत्यंत लाभ होगा।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें—

राजेश बाबू सचान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)

श्रीनारायण मिश्र (जिलाध्यक्ष)

मनोज ठाकुर (जिला मंत्री)

सत्येंद्र शुक्ला (प्रदेशीय मंत्री)
प्रमुख रूप से शामिल रहे।
प्रबंधक श्री नीरज तिवारी ने कहा कि विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को निरंतर उत्कृष्ट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में विद्यालय को प्रदेश के सर्वोत्तम विद्यालयों की श्रेणी में लाना हमारा लक्ष्य है।”
कार्यक्रम के अंत में मा० विधायक द्वारा विद्यालय में कार्यक्रम को सफल बनाने वाले शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में—
ज्ञानेंद्र कुमार, प्रज्ञा मिश्रा, विजय शंकर, विजय द्विवेदी, अनिल सिंह, अमित सिंह, सिद्धांत श्रीवास्तव, सुरेश बाजपेई, संजय तिवारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित जनों ने विद्यालय द्वारा उन्हें दिए गए इस प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

1988 के शिक्षकों की दुर्लभ तस्वीर
04/12/2025

1988 के शिक्षकों की दुर्लभ तस्वीर

27/11/2025
प्रबंध समिति के निर्णयोपरांत आज विद्यालय के प्रबंधक श्री नीरज तिवारी के आदेशानुसार श्री सिद्धांत श्रीवास्तव सहायक लिपिक ...
26/11/2025

प्रबंध समिति के निर्णयोपरांत आज विद्यालय के प्रबंधक श्री नीरज तिवारी के आदेशानुसार श्री सिद्धांत श्रीवास्तव सहायक लिपिक को सोशल मीडिया/मीडिया प्रभारी तथा लैब सहायक श्री संजय कुमार तिवारी को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का संयोजक मनोनीत किया गया।

26 नवंबर संविधान दिवस पर विद्यालय में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
26/11/2025

26 नवंबर संविधान दिवस पर विद्यालय में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

आज बालदिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में "नवांकुर" बाल प्रतिभा प्रदर्शन मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्या...
14/11/2025

आज बालदिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में "नवांकुर" बाल प्रतिभा प्रदर्शन मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी प्रधानाचार्या डॉ0 सुनीला यादव समेत समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं/शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम की संयोजक प्रज्ञा मिश्रा तथा शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया।

Address

Kanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Astik muni inter College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category