We are an NGO working in the field of rural education. Our vision is to provide education with global standard of excellence in rural India.
School and Rishi Valley School (http://www.rishivalley.org/) have inspired us to work to bridge the inequality.
प्रेरणा
हमारा मानना है कि ईश्वर ने सभी बच्चों को समान प्रतिभावान बनाया है और वे शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर के अधिकारी हैं | वे बच्चे, जिनके माता-पिता उन्हें शहर के अच्छे स्कूलों में पढ़ाने में असमर्थ हैं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं | जबकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है | शिक्षा एवं तकनिकी के क्षेत्र में हुए उत्तम अनुसंधान एवं विकास जैसा कि Khan Academy (https://www.khanacademy.org/), Phunsuk Wangdu's School and Rishi Valley School (http://www.rishivalley.org/) ने प्रदर्शित किया है ने हमें शिक्षा के क्षेत्र में ग्राम-शहर असमानता को समाप्त करने हेतु प्रेरित किया है |
Our Vision:
Our vision is to provide education, a liberating force, with global standard of excellence in rural India. We endeavour to bring out students who are grounded in ethical and moral values; intellectually, emotionally, and socially self-reliant; resourceful, resilient, life-long learners; equipped with the skills they need to succeed, to serve and improve the community in the area of their choosing.
हमारा विजन
शिक्षा स्वत्रंता का संचार करने वाली शक्ति है | हमारा विजन गांवों में वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना है | हम ऐसे बालक/बालिकों का निर्माण करने का सपना रखते हैं जो नैतिकता के उच्चतम मूल्यों का वरण करें; बौधिक, भावनात्मक एवं सामाजिक दृष्टी से स्वावलंबी हों; संसाधन संपन्न, स्थिति-स्थापक एवं जीवनपर्यंत ज्ञान प्राप्ति हेतु सक्रिय हो ; ऐसे कौशलों से सपन्न हों जो उन्हें अपने चुने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने, सेवा करने एवं समाज में सुधार करने हेतु आवश्यक हैं |
Our Mission:
Our mission is to provide in rural areas a world-class, yet affordable education thorough a unique concepts of Mastery learning, sustainable technology, continuous Innovation and integrated efforts. Learning is a process in which all can participate, share and succeed. We will create an environment that promotes confidence, responsibility, self-respect, cooperation, spirit of inquiry, creativity and academic growth by working collectively and collaboratively.
हमारा मिशन
हमारा मिशन मास्टरी लर्निंग के अद्वितीय सिधान्तों, धारणीय तकनीकी एवं सतत नवाचार द्वारा गांवों में विश्व स्तर की किन्तु वहनीय शिक्षा प्रदान करना है | सीखना एक प्रक्रिया है जिसमे सभी भागीदारी कर सकते है, साझीदार बन सकते हैं और सफल हो सकते हैं | हम एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करेंगे जो सामूहिक एवं सहयोगात्मक प्रयास से बालकों में आत्मविश्वास, उत्तरदायित्व, स्वाभिमान, सहयोग, अन्वेषण की ललक, रचनात्मकता एवं शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करे |
Global Village
The term Global Village is closely associated with Canadian philosopher Marshall McLuhan. According to this concept the world considered as a single community linked by telecommunications. The events, information, services and products around the world look available in neighborhood but many villages of India are living in isolation, information deficiency, opportunity deficiency, resource deficiency and many more deficiencies. Our aim is to connect these villages to global village and liberate them from such deficiencies.
वैश्विक ग्राम
वैश्विक ग्राम की अवधारणा का विकास कनाडियन दार्शनिक मार्शल मक्लुहन ने किया था| वैश्विक ग्राम से अभिप्राय है कि संचार क्रांति के युग में विश्व अब एक बड़े से गाँव के समान है | दुनिया भर में हो रही घटनाएँ, सूचनाएँ एवं सेवाएं एवं वस्तुएं आज पड़ोस में होती प्रतीत होती हैं किन्तु भारत के अनेक गाँव आज भी विलगता, सूचनाभाव, अवसराभाव, संसधानाभाव सहित अनेक अभावों में जी रहे हैं | हमारा प्रयास भारत के गाँवों को वैश्विक ग्राम से जोड़कर इन सभी अभावों से मुक्त करना एवं वैश्विक ग्राम का सम्मानित सदस्य बनाना है |