Wisdom GS WORLD

Wisdom GS WORLD Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Wisdom GS WORLD, Education, Kidwai nagar kanpur, Kanpur.

19/11/2020
29/01/2019

प्रश्न:- सती प्रथा की समाप्ति का विरोध करने वाला भारतीय नेता कौन था?
(a)राधाकांत देव (b) देवेंद्र नाथ टैगोर (c) केशव चंद्र सेन (d) राम मोहन राय

06/09/2018
22/06/2018

A New batch starts at 10:30 am
For NDA.....

Batch time at morning 7 o' clockFor SSC and Railway....
22/06/2018

Batch time at morning 7 o' clock
For SSC and Railway....

Now I'm teaching in Krishna Coaching Center....
22/06/2018

Now I'm teaching in Krishna Coaching Center....

महासागरीय जलधाराएं (OCEAN CURRENTS) **———————————————————-►-महासागरों की सतह पर एक निश्चित दिशा में बहुत अधिक दूर तक बहन...
25/08/2017

महासागरीय जलधाराएं (OCEAN CURRENTS) **
———————————————————-
►-महासागरों की सतह पर एक निश्चित दिशा में बहुत अधिक दूर तक बहने वाली जल को महासागरीय जलधाराएं कहत हैं ।
►-महासागरीय जलधाराएं दो तरह की होती हैं- गर्म और ठंडी ।
►-जो धाराएं भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर गति करती हैं वो गर्म होती हैं । यह मार्ग क्षेत्र का ताप बढ़ा देती है ।
►-जो धाराएं ध्रुवीय क्षेत्रों से भूमध्य रेखा की ओर गति करती हैं वो ठंडी होती है । यह मार्ग क्षेत्र का ताप घटा देती है ।
►-एल-निनो, पेरू के पश्चिमी तट से 200 किमी दूरी पर उत्तर से दक्षिण दिशा में चलने वाली एक गर्म जलधारा है ।
►-इसे विपरित धारा भी कहते हैं ।
►-एल-निनो के कारण पेरू में सामान्य से अधिक वर्षा होती है ।
►-ला-निना भी एक विपरीत महासागरीय धारा है । इसका जन्म पश्चिमी प्रशांत महासागर में उस समय होता है जब पूर्वी प्रशांत महासागर (पेरू तट) पर एल-निनो का प्रभाव खत्म हो जाता है ।
►-ला-निना, भारत में सामान्य मानसून से अधिक वर्षा करती है । इससे मानसून प्रभावित नहीं होता ।
** प्रशांत महासागर की गर्म जल धाराएं- **
———————————————
►-उत्तरी विषुवतरेखीय जलधारा
►-उत्तरी प्रशांत जल प्रवाह
►-अलास्का की जलधारा
►-सुशीमा धारा
**प्रशांत महासागर की ठंडी जल धाराएं- **
——————————————–
►-क्यूराइल जलधारा ( आयोशियो धारा)
►-कैलीफोर्निया की जलधारा
►-हम्बोल्ट या पेरूवियन की जलधारा
►-अंटार्कटिका की जलधारा
►-हिंद माहासागर की गर्म और स्थायी धाराएं-
►-दक्षिणी विषुवतरेखीय धाराएं
►-मोजाम्बिक की जलधारा
►-अगुलहास की जलधारा
►-अटलांटिक की गर्म जलधाराएं-
►-उत्तरी विषुवत रेखीया जलधारा
►-ब्राजील जलधारा
►-इरमिंजर की जलधारा
►-फ्लोरिडा की जलधारा
►-द. विषुवत रेखीय जलधारा
►-गल्फ स्ट्रीम जलधारा
►-विपरीत गिनी जलधारा
►-अटलांटिक की ठंडी जलधारा-
►-लेब्राडोर की जलधारा
►-पूर्वी ग्रीनलैंड की जलधारा
►-फॉकलैंड की जलधारा
►-कनारी की जलधारा
►-बेंगुएला की जलधारा

** आर्कटिक सागर **►-यह सबसे छोटा महासागर है ।►-इसके अधिकांश भाग पर बर्फ जमी रहती है ।►-इसको छिपता हुआ महासागर भी कहते है...
24/08/2017

** आर्कटिक सागर **
►-यह सबसे छोटा महासागर है ।
►-इसके अधिकांश भाग पर बर्फ जमी रहती है ।
►-इसको छिपता हुआ महासागर भी कहते हैं ।
►-व्यूफोर्ट, लाप्टेव, कारा, श्वेतसागर इसके सीमांत सागर हैं ।
►-यह सबसे कम गहरा महासागर है ।
►-विश्व का सबसे चौड़ा महाद्वीपीय मग्नतट इसी महासागर में है ।
►-फराओ कटक और स्पिट्सबर्जन इसके महत्वपूर्ण कटक (RIDGES) हैं ।

** हिंद महासागर **►-इस महासागर का क्षेत्रफल 7.34 करोड़ वर्ग किमी है ।►-इसकी गहराई 4000 मीटर है ।►-यह एक ओर से प्रशांत मह...
23/08/2017

** हिंद महासागर **
►-इस महासागर का क्षेत्रफल 7.34 करोड़ वर्ग किमी है ।
►-इसकी गहराई 4000 मीटर है ।
►-यह एक ओर से प्रशांत महासागर तथा दूसरी ओर से अटलांटिक महासागर से मिला है ।
►-इसके उत्तर में दक्षिण एशिया, दक्षिण में अंटार्कटिका महादेश, पूर्व में ऑस्ट्रेलिया महादेश और पश्चिम में अफ्रीका महादेश है ।
►-इस महासागर में गर्तों का अभाव है । केवल जावा के दक्षिण में सुंडा गर्त तथा डायमेंटिना गर्त पाया जाता है ।
►-लक्षद्वीप और मालदीव प्रवाल द्वीपों के उदाहरण हैं ।
►-ज्वालामुखी द्वीप में मॉरिशस व रीयूनियन द्वीप अहम है ।

Address

Kidwai Nagar Kanpur
Kanpur
208023

Telephone

+918299477240

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Wisdom GS WORLD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Wisdom GS WORLD:

Shortcuts

Share

Category