DRONA Academy

DRONA Academy THE NEW SPIRIT..

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर द्रोण अकादमी एवं लाइब्रेरी चकरपुर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के छायाचित्र।
26/01/2026

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर द्रोण अकादमी एवं लाइब्रेरी चकरपुर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के छायाचित्र।

🙏शत शत नमन🙏
29/05/2024

🙏शत शत नमन🙏

जिन भी छात्रों को प्रवेश लेना है शीघ्र प्रवेश लें और अपने चयन की ओर अग्रसर हों-
10/03/2023

जिन भी छात्रों को प्रवेश लेना है शीघ्र प्रवेश लें और अपने चयन की ओर अग्रसर हों-

09/03/2023
रंगो के पावन पर्व होली की समस्त जनमानस को बधाईयां।
09/03/2023

रंगो के पावन पर्व होली की समस्त जनमानस को बधाईयां।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस⬧विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ⬧ यह दिन ईरान के रामसर श...
02/02/2023

विश्व आर्द्रभूमि दिवस
⬧विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
⬧ यह दिन ईरान के रामसर शहर में 2 फरवरी, 1971 को आर्द्रभूमि पर संधि को लागू करने की तिथि का भी प्रतीक है। जिसका उद्देश्य लोगों और ग्रह के लिए आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
⬧ रामसर कन्वेंशन एक अंतर-सरकारी संधि है, जो आर्द्रभूमि एवं उनके संसाधनों के संरक्षण तथा उचित उपयोग हेतु राष्ट्रीय कार्रवाई और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए रूपरेखा प्रदान करती है।
⬧ इस वर्ष की थीम है ‘वेटलैंड्स रिस्टोरेशन का समय’ (It’s Time for Wetlands Restoration), जो वेटलैंड बहाली को प्राथमिकता देने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।
⬧ भारत में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में 13,26,677 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए कुल 75 रामसर स्थलों को बनाने के लिए रामसर स्‍थलों की सूची में 11 और आर्द्रभूमियाँ शामिल हो गई हैं।
⬧ 11 नए स्‍थलों में तमिलनाडु में चार, ओडिशा में तीन, जम्मू और कश्मीर में दो तथा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र प्रत्‍येक में एक-एक शामिल हैं। इन स्थलों को नामित करने से इन आर्द्रभूमियों के संरक्षण और प्रबंधन तथा इनके संसाधनों के कौशलपूर्ण रूप से उपयोग करने में सहायता मिलेगी।
⬧ वर्ष 1971 में ईरान के रामसर में रामसर संधि पत्र पर हस्ताक्षर के अनुबंध करने वाले पक्षों में से भारत एक है। भारत ने 1 फरवरी, 1982 को इस पर हस्ताक्षर किए। वर्ष 1982 से 2013 के दौरान, रामसर स्‍थलों की सूची में कुल 26 स्‍थलों को जोड़ा गया; हालांकि, इस दौरान 2014 से 2022 तक, देश ने रामसर स्थलों की सूची में 49 नई आर्द्रभूमि स्थल जोड़े गए हैं।
⬧ वर्ष 2022 के दौरान ही कुल 28 स्थलों को रामसर स्थल घोषित किया गया है। रामसर प्रमाण-पत्र में अंकित स्‍थल की तिथि के आधार पर वर्ष 2022 के लिए 19 स्‍थल और वर्ष 2021 के लिए 14 स्‍थल हैं।
⬧ रामसर स्थलों की संख्या तमिलनाडु में अधिकतम (14) हैं, इसके पश्‍चात् उत्तर प्रदेश में 10 रामसर स्थल हैं।

23/01/2023

👉पराक्रम दिवस✨
⬧ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (जिसे पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है) को मनाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य महोत्सव 'आदि शौर्य - पर्व पराक्रम का' नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 एवं 24 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जा रहा हैं।
⬧ सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य शैली की विषयवस्तु पर आधारित इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डालना है।
⬧ रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल समन्वयक की भूमिका निभा रहा है।
⬧ सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था; उनकी माता का नाम प्रभावती दत्त बोस और पिता का नाम जानकीनाथ बोस था।
⬧ अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने रेवेनशॉ कॉलेजिएट स्कूल में दाखिला लिया। उसके बाद उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज कोलकाता में प्रवेश लिया परंतु उनकी उग्र राष्ट्रवादी गतिविधियों के कारण उन्हें वहाँ से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय चले गए।
⬧ वर्ष 1919 में बोस भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए लंदन चले गए और वहाँ उनका चयन भी हो गया हालाँकि बोस ने सिविल सेवा से त्यागपत्र दे दिया क्योंकि उनका मानना था कि वे अंग्रेज़ों के साथ कार्य नहीं कर सकते।
⬧ सुभाष चंद्र बोस, विवेकानंद की शिक्षाओं से अत्यधिक प्रभावित थे और उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे, जबकि चितरंजन दास उनके राजनीतिक गुरु थे।
⬧ वर्ष 1925 में क्रांतिकारी आंदोलनों से सम्बद्ध होने के कारण उन्हें माण्डले कारागार में भेज दिया गया जहाँ वह तपेदिक की बीमारी से ग्रसित हो गए ।
⬧ वर्ष 1930 के दशक के मध्य में बोस ने यूरोप की यात्रा की। उन्होंने पहले शोध किया तत्पश्चात् ‘द इंडियन स्ट्रगल’ नामक पुस्तक का पहला भाग लिखा।
⬧ बोस ने वर्ष 1938 (हरिपुरा) में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ‘राष्ट्रीय योजना आयोग’ का गठन किया।
⬧ वर्ष 1939 (त्रिपुरी) में बोस फिर से अध्यक्ष चुने गए लेकिन जल्द ही उन्होंने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और कॉन्ग्रेस के भीतर एक गुट ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ का गठन किया, जिसका उद्देश्य राजनीतिक वाम को मज़बूत करना था।
⬧ बोस ने बर्लिन में स्वतंत्र भारत केंद्र की स्थापना की और युद्ध के लिए भारतीय कैदियों से भारतीय सेना का गठन किया।
⬧ यूरोप में बोस ने भारत की आज़ादी के लिए हिटलर और मुसोलिनी से मदद माँगी।
⬧ आज़ाद हिंद रेडियो का आरंभ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में वर्ष 1942 में जर्मनी में किया गया था।
⬧ इस रेडियो पर बोस ने 6 जुलाई, 1944 को महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' के रूप में संबोधित किया।
⬧ बोस जुलाई, 1943 में जर्मनी से जापान-नियंत्रित सिंगापुर पहुँचे तथा वहाँ से उन्होंने अपना प्रसिद्ध नारा ‘दिल्ली चलो’ जारी किया और 21 अक्तूबर, 1943 को आज़ाद हिंद सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय सेना के गठन की घोषणा की।
⬧ 18 अगस्त, 1945 को जापान शासित फॉर्मोसा (वर्तमान ताइवान) में एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
✍️पुनीत सिंह राजावत
द्रोण अकादमी चकरपुर

संस्थान द्वारा आगामी लेखपाल,पुलिस,रेलवे ग्रुप डी, Ntpc cbt -2 एयरफोर्स टेक्निकल और नॉन टेक्निकल आदि के बैच प्रारम्भ होने...
22/04/2022

संस्थान द्वारा आगामी लेखपाल,पुलिस,रेलवे ग्रुप डी, Ntpc cbt -2 एयरफोर्स टेक्निकल और नॉन टेक्निकल आदि के बैच प्रारम्भ होने जा रहें हैं अतः आप शीघ्र ही प्रवेश लेकर अपना स्थान पक्का करें।

01/09/2021

🔥🌟 विटामिन तथा उनके रासायनिक नाम 🔥🌟

❂ विटामिन- A
➢ रासायनिक नाम : रेटिनाॅल
❍ कमी से रोग: रतौंधी
❖ स्त्रोत : 🥕गाजर,🥛 दूध, 🥚अण्डा ,🍓फल🍉

❂ विटामिन – B1
➢ रासायनिक नाम: थायमिन
❍ कमी से रोग: बेरी-बेरी
❖ स्त्रोत : 🥜मुंगफली, आलू, 🥦सब्जीयाँ🍆

❂ विटामिन – B2
➢ रासायनिक नाम: राइबोफ्लेबिन
❍ कमी से रोग: त्वचा फटना, आँख का रोग
❖ स्त्रोत : 🥚अण्डा,🥛 दूध,🥦 हरी सब्जियाँ

❂ विटामिन – B3
➢ रासायनिक नाम: पैण्टोथेनिक अम्ल
❍ कमी से रोग: पैरों में जलन, बाल सफेद
❖ स्त्रोत :🍗 मांस🍖,🥛 दूध, 🍅टमाटर, मुँगफली🥜

❂ विटामिन- B5
➢ रासायनिक नाम: निकोटिनेमाइड (नियासिन)
❍ कमी से रोग: मासिक विकार (पेलाग्रा)
❖ स्त्रोत : 🍗मांस🍖, 🥜मूंगफली, आलू

❂ विटामिन- B6
➢ रासायनिक नाम: पाइरीडाॅक्सिन
❍ कमी से रोग: एनीमिया, त्वचा रोग
❖ स्त्रोत : 🥛दूध, 🍗मांस,🥦 सब्जी🍆

❂ विटामिन – H / B7
➢ रासायनिक नाम: बायोटिन
❍ कमी से रोग: बालों का गिरना , चर्म रोग
❖ स्त्रोत : यीस्ट, गेहूँ, 🥚अण्डा

❂ विटामिन – B12
➢ रासायनिक नाम: सायनोकोबालमिन
❍ कमी से रोग: एनीमिया, पाण्डू रोग
❖ स्त्रोत : 🍗मांस, 🍖कजेली, 🥛दूध

❂ विटामिन- C
➢ रासायनिक नाम: एस्कार्बिक एसिड
❍ कमी से रोग: स्कर्वी, मसूड़ों का फुलना
❖ स्त्रोत : आँवला, 🍋नींबू, 🍑संतरा, 🍊नारंगी

❂ विटामिन – D
➢ रासायनिक नाम: कैल्सिफेराॅल
❍ कमी से रोग: रिकेट्स
❖ स्त्रोत :☀ सूर्य का प्रकाश,🥛 दूध, अण्डा🥚

❂ विटामिन – E
➢ रासायनिक नाम: टेकोफेराॅल
❍ कमी से रोग: जनन शक्ति का कम होना
❖ स्त्रोत: 🥦हरी सब्जी, 🍚मक्खन, दूध🥛

❂ विटामिन- K
➢ रासायनिक नाम: फिलोक्वीनाॅन
❍ कमी से रोग: रक्त का थक्का न बनना
❖ स्त्रोत: 🍅टमाटर, 🥦हरी सब्जियाँ, 🥛दूध
👉पुनीत सिंह राजावत
द्रोण अकादमी चकरपुर

29/08/2021

✍️●●●●●●●●●●●●
╔════════════
📚 विश्व में सबसे लंबा, बड़ा, ऊँचा 📚
╚════════════

1✔️विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप - एशिया ( विश्व के क्षेत्रफल का 30%)

2✔️विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप - आस्ट्रेलिया

3✔️विश्व का सबसे बड़ा महासागर - प्रशांत महासागर

4✔️विश्व का सबसे छोटा महासागर - आर्कटिक महासागर

5✔️विश्व का सबसे गहरा महासागर - प्रशांत महासागर

6✔️विश्व का सबसे बड़ा सागर - दक्षिणी चीन सागर

7✔️विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी - मेक्सिको की खाड़ी

8✔️विश्व का सबसे बड़ा द्वीप - ग्रीनलैण्ड

9✔️विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह - इण्डोनेशिया

10✔️विश्व की सबसे लम्बी नदी - नील नदी ल. 6650 किमी

11✔️विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी - अमेजन नदी

12✔️विश्व की सबसे बड़ी सहायक नदी - मेडिरा ( अमेजन की )

13✔️विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी - राइन नदी

6✔️विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप - माजुली, भारत

17✔️विश्व का सबसे बड़ा देश - रूस

18✔️विश्व का सबसे छोटा देश - वेटिकन सिटी ( 44 हेक्टेयर)

19✔️विश्व में सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश - भारत

20✔️विश्व में सबसे लंबी सीमा रेखा वाला देश - कनाडा

21✔️विश्व में सबसे ज्यादा सीमा रेखा वाला देश - चीन ( 13 देश )

22✔️विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान - सहारा ( आफ्रीका )

23✔️एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान - गोबी

24✔️विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी - माउण्ट एवरेस्ट ( 8848 मी. )

25✔️विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला - एणडीज ( दक्षिण अमेरिका )

26✔️विश्व का सबसे गर्म प्रदेश - अल्जीरिया ( लीबिया )

27✔️विश्व का सबसे ठंडा स्थान - वोस्तोक अंटार्कटिका

32✔️विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील - केस्पियन सागर

33✔️विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील - लेक सुपीरियर

34✔️विश्व की सबसे गहरी झील - बैकाल झील

35✔️विश्व सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील - टिटिकाका

36✔️विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील - वोल्गा झील

37✔️विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा - सुन्दरवन डेल्टा

38✔️विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य - महाभारत

39✔️विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर - अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री

40✔️विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर - क्रूजर नेशनल पार्क ( द. आफ्रीका )

41✔️विश्व का सबसे बड़ा पक्षी - आस्ट्रिच ( शुतुरमुर्ग )

42✔️विश्व का सबसे छोटा पक्षी - हमिंग बर्ड

43✔️विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी - नीली व्हेल

44✔️विश्व का सबसे विशाल मंदिर - अंकोरवाट का मंदिर

46✔️विश्व की सबसे ऊंची मीनार - कुतुबमीनार

47✔️विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर - द ग्रेट बेल आँफ मास्को

48✔️विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति - स्टैच्यू आँफ यूनिटी

49✔️विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर - अक्षरधाम मंदिर दिल्ली

50✔️विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद -अल हयात,रियाध, सऊदी अरब

51✔️विश्व की सबसे ऊंची मस्जिद - सुल्तान हसन मस्जिद,कहिरा

52✔️विश्व की सबसे ऊँची ईमारत -बुर्ज खलीफा, दुबई(यूनाइटेड अरब एमिरेट्स)

52✔️विश्व का सबसे बड़ा चर्च - वेसिलिका आँफ सेंट पीटर ( वेटिकन सिटी )

53✔️दनिया की सबसे बड़ी हिन्दू आबादी-भारत

54✔️दनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी -इंडोनिशिया

55✔️दनिया की सबसे बड़ी ख्रिस्ती (ईसाई)आबादी -नेकोटिना वालाकिसी
56✔️दनिया की सबसे बड़ी यहूदी आबादी - इजराइल

57✔️दनिया की सबसे बड़ी बुद्धिस्ट अबादी-चाइना

58✔️विश्व का सबसे बड़ा आतंकी संगठन-आईएसआईएस,इराक-सीरिया

59✔️दनिया का सबसे मोस्ट वॉन्टेड -अबु-बक्र अल-बगदादी(आईएस का सरगना)

60✔️ दनिया का सबसे बड़ा डोनर-बिल गेट्स

61✔️दनिया की सबसे शक्तिशाली व्यक्ति -बराक ओबामा

62✔️विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म - कज़ाख़िस्तान

63✔️विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन - ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क

64✔️विश्व में सबसे व्यस्त हवाई अड्डा - शिकागो - इंटरनेशनल एयरपोर्ट

65✔️विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा - किंग खालिद हवाई अड्डा रियाद, सऊदी अरब

66✔️विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह - उज़्बेकिस्तान

67✔️विश्व का सबसे लंबा बांध - हीराकुण्ड बांध उड़ीसा

68✔️विश्व का सबसे ऊंचा बांध - रेगुनस्की ( ताजिकिस्तान )

69✔️विश्व की सबसे ऊंची सड़क - लेह मनाली मार्ग

70✔️विश्व का सबसे बड़ा सड़क पुल - महात्मा गांधी सेतु पटना

65✔️विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी - माउंट कॅाटोपैक्सी

66✔️विश्व में सबसे अधिक कर्मचारियों वाला विभाग - भारतीय रेलवे

67✔️विश्व में सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान - चैल हिमाचल प्रदेश

68✔️विश्व का सबसे बड़ा पुस्तकालय - कांग्रेस पुस्तकालय लंदन

69✔️विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय - ब्रिटिश संग्रहालय लंदन

70✔️विश्व की सबसे बड़ी कार्यलयी इमारत - पेंटागन
✍️पुनीत सिंह राजावत
द्रोण अकादमी चकरपुर

27/07/2021

👉डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
​​▪️डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को
धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था I
▪️उनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन था, जो एक नाविक थे I उनकी माता का नाम असीम्मा था और वह एक गृहणी थी I
▪️ वर्ष 1960 में स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान में एक वैज्ञानिक के रूप में शामिल हो गए I
▪️ अब्दुल कलाम जी के नेतृत्व में, IGMDP की परियोजना 1988 में पहली पृथ्वी मिसाइल और फिर 1989 में अग्नि मिसाइल जैसी मिसाइलों का उत्पादन करके सफल साबित हुई। उनके योगदान के कारण, उन्हें "भारत के मिसाइल मैन" के रूप में जाना जाता है.

• उन्होंने, जुलाई 1992 से दिसंबर 1999 तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO) के सचिव के रूप में कार्य किया था और प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे थे I

▪️ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था I
▪️ 27 जुलाई 2015 को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम IIM शिलॉन्ग में एक व्याख्यान दे रहे थे जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया I
✍️पुनीत सिंह राजावत
द्रोण अकादमी चकरपुर

Address

Chakarpur
Kanpur
209305

Opening Hours

Monday 7am - 12pm
Tuesday 7am - 12pm
Wednesday 7am - 12pm
Thursday 7am - 12pm
Friday 7am - 12pm
Saturday 7am - 12pm

Telephone

+918545879147

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DRONA Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to DRONA Academy:

Shortcuts

Share

Category