Prayash - Kavy Sangrah

Prayash - Kavy Sangrah to entertain and educate the people through our poetry, songs & write up

15/01/2026

किसी से शिकायत नहीं... और सबसे है
नहीं जानता कि ....ये मर्ज मुझे कबसे है
गिरगिटों को गले लगाता रहा ............
शिकवा तुझसे नहीं है साथी.. पर रब से है।

03/12/2025

करता रहूंगा ख्याल तेरा सारी रात भर।
उम्मीद है कि तुम भी मुझे याद करोग़े।

07/08/2025

स्वलिखित

डरता नहीं हूँ मै किसी भी सवाल से
रहता हूँ चुप मै फिर भी अनर्गल बवाल से
राजीव सच रहेगा जीवन का फलसफा
निकलोगे सर उठाकर हर झूठे जाल से।

14/06/2025

दुनिया धोखा देगी बाबा तुम दोगे मेरा साथ
दोनों हाथ संभालो प्रभु जी पकड़ लो मेरा हाथ

(स्वलिखित.... राजीव मिश्रा)

14/06/2025

मिर्ची मुक्तक 01 (स्वलिखित)
---------------++----------------+

हम तुम्हारे ...जितने नीच ....नहीं है
जिसमें तुम खिल सको वो कीच नहीं है
बेशक तुम झूठ का पुलिंदा हो लेकिन
सच हार जाय ऐसी हम चीज नहीं है।

12/06/2025

जानते हो.. बेईमान हो.. अकड़े हुए हो
झूठ की ही राह..... फिर पकड़े हुए हो
सोचो तुम भी पेड़ हो फलदार फिर भी
सच को अपने पाप से जकड़े हुए हो।

23/05/2025

नफ़रते तुम ही करो ये ही तो है जागीर तेरी
स्वार्थ में डूबे हुए हो क्यों सुनोगे बात मेरी।

06/03/2025

जलने वाले
अपने हो तो
उजाला
और ज्यादा होता है
बेइज्जती का
क्योंकि वे
कोई मौका नहीं
छोड़ते..आपको
सामाजिक रूप से
नीचा दिखाने का....
किसी अपने के
कंधे पर
बंदूक चलाने का..
सह लो
क्योंकि शकुनि
की परिणति
तो तुमने ही नहीं
दुनिया ने सुनी है...

07/10/2024

रामलीला पर्व पर मां सीता के चरणों में एक स्वलिखित रचना
-----------------------------------------------

अब फिर तुम्हें मिलेंगी गालियां
होगी बेज्जती, मिलेगा देश निकाला
सीता तुम्हें फिर से तैयार रहना होगा
किसी धोबी के लांछन को सहने के लिए
देनी होगी बार-बार अग्नि परीक्षा
क्योंकि यहां झूठ का बोलबाला है
और सच का मुह काला है
असत्य आसानी से जीत जाता है
और सत्य अपनी अस्मत के लिए
पूरा जीवन गुजार देता है
पर हे मा, हे सत्य स्वरूपा सीता
तुम्हें न तो कभी अपने सत्य को साबित करने की आवश्यकता थी, न है, न पड़ेगी
बल्कि जब भी कोई हारेगा
परेशान हो रहा होगा
तब तुम्हें ही ध्यान करके अपनी प्रेरणा बनाएगा
और अपना मार्ग प्रशस्त करेगा।

Address

Kanpur
208011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prayash - Kavy Sangrah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Prayash - Kavy Sangrah:

Share

Category