Vidyasagar Institute of Banking

Vidyasagar Institute of Banking A way to bright and secure future in banking sector.
7398868760,7398897181

सऊदी अरब का हाईवे 10 दुनिया की सबसे लंबी सीधी सड़क है, जो हराद से अल बाथा तक लगभग 256 किलोमीटर तक बिना मोड़ और ढलान के फ...
08/02/2025

सऊदी अरब का हाईवे 10 दुनिया की सबसे लंबी सीधी सड़क है, जो हराद से अल बाथा तक लगभग 256 किलोमीटर तक बिना मोड़ और ढलान के फैली हुई है।

इंडियन प्रीमियर लीग के फ्रेंचाइजी मालिकों ने विदेशी क्रिकेट लीग में भी कई टीमें खरीदी हैं. हाल ही में मुंबई इंडियंस के म...
07/02/2025

इंडियन प्रीमियर लीग के फ्रेंचाइजी मालिकों ने विदेशी क्रिकेट लीग में भी कई टीमें खरीदी हैं. हाल ही में मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इंग्लैंड का टूर्नामेंट द हंड्रेड में दांव खेला है. अब इस लीग में सन नेटवर्क की भी एंट्री हो गई है, जो काव्या मारन के पिता कालनिधि मारन की कंपनी है. आईपीएल में खेलने वाली सनराइज हैदराबाद की टीम इसी ग्रुप की टीम है. अब द हंड्रेड में भी उनका जलवा देखने को मिलेगा.
यानी काव्या मारन अब आईपीएल और SA20 के बाद द हंड्रेड में दिखाई देने वाली हैं.

[ KavyaMaaran, Sunrisers Hyderabad, IPL 2025 ]

चेन्नई के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद ने विश्व चैंपियन गुकेश डी को टाटा स्टील मास्टर्स 2025 में हरा दिया। ...
07/02/2025

चेन्नई के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद ने विश्व चैंपियन गुकेश डी को टाटा स्टील मास्टर्स 2025 में हरा दिया। ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के बाद इसे जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

चेन्नई के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद ने फिर एक बार इतिहास रच दिया है! उन्होंने टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीता और विश्वनाथन आनंद के बाद इसे जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। एक रोमांचक टाईब्रेकर में, प्रग्गनानंद ने मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश डी को हरा दिया। यह उनके शानदार करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

10 अगस्त 2005 को चेन्नई में जन्मे प्रग्गनानंद, उनकी बड़ी बहन वैशाली रमेशबाबू से प्रेरित तीन साल की उम्र में शतरंज खेल रहे हैं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में इंटरनेशनल मास्टर का खिताब हासिल किया और 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए, ऐसा करने वाले वह अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं।

उनके करियर का एक और टर्निंग पॉइंट आया था 2022 में, जब एयरथिंग्स मास्टर्स के दौरान एक ऑनलाइन रैपिड गेम में उन्होंने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक बन गए। शतरंज के प्रति उनके अथक समर्पण और जुनून ने दुनिया भर के बच्चों को चेस खेलने के लिए प्रेरित किया है। करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रज्ञानानंद को ढेरों बधाई!

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की 23 वर्षीय नेहा ठाकुर, जो कभी एयरहोस्टेस बनने का सपना देखती थीं, आज ट्रक चलाकर लोगों के लिए...
06/02/2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की 23 वर्षीय नेहा ठाकुर, जो कभी एयरहोस्टेस बनने का सपना देखती थीं, आज ट्रक चलाकर लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं। नेहा ने ग्रेजुएशन के बाद एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग ली और चंडीगढ़ में जॉब की, लेकिन 2021 में कोरोना के कारण नौकरी चली गई। तब उन्होंने अपने पिता के ट्रक का स्टेयरिंग संभाल लिया।

बचपन से गाड़ियों का शौक रखने वाली नेहा 2022 से ट्रक चला रही हैं। वे लोकल रूट्स पर ट्रक चलाकर पिता के कारोबार में हाथ बंटा रही हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए इस पेशे में कई चुनौतियां हैं, लेकिन नेहा ने हिम्मत नहीं हारी। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नेहा का संदेश है— "अपने सपनों को मत छोड़ो, मेहनत करो और आगे बढ़ो!"

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक आदमी ने अपने 139 साल पुराने घर को 3 करोड़ रूपये देकर दूसरी जगह शिफ्ट कराया, घर को 1.5 km/...
06/02/2025

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक आदमी ने अपने 139 साल पुराने घर को 3 करोड़ रूपये देकर दूसरी जगह शिफ्ट कराया, घर को 1.5 km/h की रफ्तार से 1 km दूर ले जाया गया।

The lecture halls of the world are waiting.SBI Global Ed-Vantage offers loan up to ₹3 crore to make your dreams of study...
05/02/2025

The lecture halls of the world are waiting.

SBI Global Ed-Vantage offers loan up to ₹3 crore to make your dreams of studying worldwide at top universities a reality.

Begin your journey today!


Learn more: https://bank.sbi/web/student-platform/sbi-global-ed-vantage-scheme

By clicking on the proceed, you will be leaving State Bank of India Website and navigating to the website operated by third party vendor(s). State Bank of India does not control or endorse such websites, and bears no responsibility for them. This website is governed by the terms and conditions of th...

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदधा ने 2 फरवरी (रविवार) को नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में विश्व चैंपियन डी गुकेश को नाटकीय टाईब्र...
05/02/2025

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदधा ने 2 फरवरी (रविवार) को नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में विश्व चैंपियन डी गुकेश को नाटकीय टाईब्रेकर में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीता। प्रज्ञानंदधा ने इतिहास रच दिया क्योंकि वह 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद प्रतिष्ठित टाटा स्टील मास्टर्स में शीर्ष सम्मान जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

#प्रज्ञानंदधा #डीगुकेश #चेस #शतरंज टूर्नामेंट #टाटास्टीलमास्टर्स2025 #एबीपीलाइव

01/02/2025
Sealdah Railway Station in West Bengal glows in tricolour lights, eagerly awaiting the arrival of  .
27/01/2025

Sealdah Railway Station in West Bengal glows in tricolour lights, eagerly awaiting the arrival of .

13/06/2023

PM मोदी ने 70 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- '1 दशक पहले की तुलना में भारत अधिक मजबूत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) को विभिन्न भर्ती के जरिए सरकारी नौकरी के लिए चयनित लगभग 70,000 युवाओं को रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस रोजगार मेला से जुड़े। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'एक दशक पहले की तुलना में भारत अधिक स्थिर, सुरक्षित और मजबूत देश है।'

ये रोजगार मेले सरकार की नई पहचान

उन्होंने संबोधन की शुरुआत में कहा, राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ये रोजगार मेले NDA और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं। आज एक बार फिर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

सरकारी नौकरी में आने वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय

आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि बीजेपी के शासन वाली सरकारें भी लगातार इस तरह के रोजगार मेले आयोजित कर रही है। जो लोग इस समय सरकारी नौकरी में आ रहे हैं उनके लिए ये बहुत महत्वपूर्ण समय है।

अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य

पीएम ने कहा, आजादी का अमृतकाल अभी शुरू ही हुआ है, आपके सामने अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। आपको वर्तमान के साथ ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी जी जान से जुट जाना है।

इसी के साथ पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं और उनके परिवार वालों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, आज भारत में प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर दोनों में ही नौकरियों के निरंतर अवसर बन रहे हैं। बहुत बड़ी संख्या में हमारे नौजवान स्व-रोजगार के लिए भी आगे आ रहे हैं।

इन अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा

प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था में रोजगार और स्वरोजगार के उभरते अवसरों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, बिना गारंटी बैंक से मदद दिलाने वाली मुद्रा योजना ने करोड़ों युवाओं की मदद की है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है। सरकार से मदद पाने वाले ये नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं।

यह अभियान भी अपने आप में अभूतपूर्व

बीते वर्षों में जिस तरह बड़े पैमाने पर युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई हैं यह अभियान भी अपने आप में अभूतपूर्व है। देश में सरकारी नौकरी देने वाले प्रमुख संस्थाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी और आरआरबी पहले के मुकाबले इन व्यवस्थाओं के माध्यम से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी गई है।

प्रक्रिया को पारदर्शी व्यवस्थित और सरल बनाने पर जोर

पीएम ने कहा, इन संस्थाओं का जोर परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी व्यवस्थित और सरल बनाने पर भी रहा है। पहले जिन भर्ती परीक्षाओं को साल- डेढ़ साल का समय यूं ही लग जाता था और अगर वो कोर्ट कचहरी में चला गया तो दो-दो पांच-पांच साल बिगड़ जाते थे।

पीएम मोदी ने कहा ये सारी चीजों से बाहर निकलकर अब कुछ ही महीनों में सारा चक्र, सारी प्रक्रियाएं पारदर्शी पद्धति से पूर्ण कर दी जाती है। आज पूरी दुनिया हमारी विकास यात्रा में साथ चलने के लिए तत्पर है। भारत को लेकर ऐसा विश्वास और हमारी अर्थव्यवस्था पर इतना भरोसा पहले कभी नहीं रहा।

भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है

पीएम ने स्मरण कराते हुए कहा, आप जानते हैं एक तरफ वैश्विक मंदी, कोरोना जैसी भयंकर महामारी दूसरी तरफ युद्ध की वजह से वैश्विक सप्लाई चेन टूटना ऐसी कितनी ही कठिनाइयां दुनिया में दिखाई दे रही थी, इन सबके बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है।

पीएम मोदी ने भर्ती प्रक्रिया में परिवारवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद की बुराइयों के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने ‘नौकरी के लिए नकद घोटाले’ के मुद्दे पर प्रकाश डाला और इससे जुड़े विवरणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह हर जॉब पोस्टिंग के लिए एक रेस्त्रां में मेन्यू कार्ड के समान एक रेट कार्ड तैयार किया जाता था।

अब देश तय करेगा कि युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या सेफगार्ड से

उन्होंने ‘नौकरियों के लिए भूमि घोटाले’ पर भी प्रकाश डाला, जहां देश के तत्कालीन रेल मंत्री ने नौकरी के बदले में जमीन का अधिग्रहण किया था और टिप्पणी की थी कि मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है और अदालतों में लंबित है। प्रधानमंत्री ने ऐसे राजनीतिक दलों के युवाओं को चेताया जो वंशवाद की राजनीति करते हैं और नौकरी के नाम पर देश के युवाओं को लूटते हैं। पीएम मोदी ने कहा, “एक तरफ हमारे पास राजनीतिक दल हैं जो नौकरियों के लिए रेट कार्ड पेश करते हैं तो दूसरी तरफ यह वर्तमान सरकार है जो युवाओं के भविष्य की रक्षा कर रही है। अब देश तय करेगा कि युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या सेफगार्ड से।

 # motivational message  # viral shorts @ viral status please like share and subscribe my channel  # #
24/05/2023

# motivational message # viral shorts @ viral status please like share and subscribe my channel # #

Address

16/17 G CIVI LINES
Kanpur
208001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidyasagar Institute of Banking posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Vidyasagar Institute of Banking:

Shortcuts

Share