14/09/2026
🇮🇳 हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
हिंदी केवल एक भाषा नहीं,
हमारी संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की अभिव्यक्ति है।
भाषा वही जीवंत रहती है, जिसे हम अपने व्यवहार, संवाद और दैनिक जीवन में सम्मान के साथ अपनाते हैं।
हिंदी का सम्मान केवल हिंदी दिवस मनाने से नहीं, बल्कि हिंदी को सहजता और गर्व के साथ बोलने, लिखने और पढ़ने से होगा।
आइए, आज संकल्प लें—
हिंदी का सम्मान करेंगे,
हिंदी को अपनाएंगे और
अपनी मातृभाषा की समृद्ध विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाएंगे।
“हिंदी है तो हिंदुस्तान की आत्मा से हमारा संवाद है।”
🌺 हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺
विनय शुक्ल
सचिव,
भास्करानंद इंटर कॉलेज, नर्वल, कानपुर