Institute of Allied Science - सम्बद्ध विज्ञान सँस्थान

  • Home
  • India
  • Kanpur
  • Institute of Allied Science - सम्बद्ध विज्ञान सँस्थान

Institute of Allied Science - सम्बद्ध विज्ञान सँस्थान Institute of Allied Science (I.Al.S.) is corporate division of the DCS Pvt. Ltd.

It is a prime Institute that serves the upbringing of human resource development in allied science.

Dear Delegates, Greetings from the Institute of Applied Statistics. Institute launched LSASP (Lifetime Statistical Analy...
29/06/2022

Dear Delegates,
Greetings from the Institute of Applied Statistics.
Institute launched LSASP (Lifetime Statistical Analysis Support Programme) on the occasion of National Statistics Day.
There are only 100 reserved for the SGRR-IMHS (Joint State Training Center, Uttrakhand).
Hurry up, Register now to avail the benefits of LSASP Programme.

https://www.iasdcs.com/LSASP_Membership.html

सम्बद्ध विज्ञान सँस्थान द्वारा आरोग्य भारती, विज्ञान भारती तथा समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल के सहयोग से आज द...
25/04/2022

सम्बद्ध विज्ञान सँस्थान द्वारा आरोग्य भारती, विज्ञान भारती तथा समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल के सहयोग से आज दिनांक 25 अप्रैल 2022 को महामना-रत्न ऑनलाइन प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन कानपुर नगर के जय नारायण विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर नगर की जिला लेखाधिकारी श्रीमती नमिता सिंह जी उपस्थित रही।
समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सम्बद्ध विज्ञान सँस्थान की शिक्षा योजना के निदेशक डॉ० शुभम पाण्डेय के स्वागत भाषण के साथ हुआ। कार्यक्रम का सञ्चालन आरोग्य भारती के कानपुर महानगर सचिव श्री विवेकानन्द श्रीवास्तव जी ने किया। समारोह में नगर के सभी मुख्य विद्यालयों से आये हुए प्राचार्यों/अध्यापकों को कोरोना काल में शिक्षा को अनवरत जारी रखने के लिए महामना-योद्धा की पदवी से विभूषित किया गया तथा महामना-रत्न ऑनलाइन प्रतियोगिता में सफल सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि सम्बध्द विज्ञान सँस्थान द्वारा प्रदान की गयी। आरोग्य भारती कानपुर के संरक्षक डॉ० अंगद सिंह, विज्ञान भारती कानपुर प्रान्त के महासचिव डॉ० सुनील मिश्रा, विज्ञान भारती कानपुर प्रान्त के कोषाध्यक्ष तथा जय नारायण विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमान सन्तराम द्विवेदी, समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल के संयुक्त सचिव एड० सचिन पाण्डेय ने समारोह में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सफलता की शुभ-कामनाएं प्रदान की। सम्बद्ध विज्ञान सँस्थान की शिक्षा योजना की राष्ट्रीय समन्वयक तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, कानपुर मेडिकल कॉलेज की सीनियर प्रोफेसर डॉ० सीमा द्विवेदी ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा समारोह में उपस्थित सभी अतिथिगणों, प्राचार्यों तथा आयोजक समिति के सदस्यों को समारोह की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

10/04/2022

Be inspired by Lord Ram, be the hero of your own story and conquer your demons.
Happy Ramnavmi to all of you🥳🥳
🌸🙏🌸जय श्री राम🌸🙏🌸

03/04/2022

माता रानी की कृपा हम सभी पर बनी रहे.... जय माता दी 🙏

सम्बद्ध विज्ञान संस्थान परिवार की तरफ चैत्र नवरात्र तथा हिन्दू नववर्ष की आप सभी को अनन्त शुभ कामनाएँ...
02/04/2022

सम्बद्ध विज्ञान संस्थान परिवार की तरफ चैत्र नवरात्र तथा हिन्दू नववर्ष की आप सभी को अनन्त शुभ कामनाएँ...

आओ झुक कर सलाम करें उन्हें, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है... कितने खुशनसीब हैं वो लोग, जिनका लहू देश के काम आता है । ...
23/03/2022

आओ झुक कर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है...
कितने खुशनसीब हैं वो लोग,
जिनका लहू देश के काम आता है ।

भारत को आजादी दिलाने के लिए देश के सपूतों ने कई बलिदान दिए। कई तरह की यातनाएं सही। उन्ही बलिदानों में से सबसे महान बलिदान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का माना जाता है। ये बलिदान हम कभी नही भूलते सकते हैं।

जिस आजाद भारत में आज हम सुकून की सांस ले रहे हैं, उसकी आजादी के लिए वे हंसते हुए और आजादी के गीत गाते हुए फांसी पर झूल गए थे।

जय हिन्द, जय भारत 🙏

जल संरक्षण हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है । विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏
22/03/2022

जल संरक्षण हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है ।
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏

17/03/2022

आपके जीवन के सारे कष्ट होलिका दहन
में जलकर राख हो जाए और आपके जीवन
में खुशियां ही खुशियां हों।

संबद्ध विज्ञान सँस्थान की तरफ से आपको और आपके पूरे परिवार को होलिका दहन एवं प्रेम अनुराग के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏

प्रिय विद्यार्थियों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में म...
04/03/2022

प्रिय विद्यार्थियों
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से किया जाता है।

संबद्ध विज्ञान संस्थान, आरोग्य भारती और विज्ञान भारती के सहयोग से महिला दिवस (08 मार्च 2022) के अवसर पर कक्षा 6 से12वीं तक की छात्राओं के लिए एक *निःशुल्क वेबिनार* का आयोजन कर रहा है।

वेबिनार का विषय क्रमशः "Menstrual health and hygiene" तथा "Good touch - Bad touch"*त है।
उपरोक्त वेबिनार का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बुनियादी जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी सामाजिक झिझक/संकोच को दूर करना है। ताकि वह इन महत्त्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात निः संकोच अपने अभिभावक तथा समाज में कर सकें ।

रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ तिथि : 4 मार्च 2022
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 8 मार्च 2022, दोपहर 12 बजे तक
वेबिनार की तिथि तथा समय : 8 मार्च 2022, सायं 6 से 8 बजे तक

वेबिनार का आयोजन *SAKSHAM APP* द्वारा ऑनलाइन किया जायेगा। वेबिनार में प्रतिभाग करने हेतु कृपया नीचे दिए गए लिंक द्वारा SAKSHAM APP डाउनलोड कर रजिस्टर करे -

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dcsindia

Address

Kanpur
208019

Opening Hours

10am - 5pm

Telephone

+919455297642

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Institute of Allied Science - सम्बद्ध विज्ञान सँस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share