15/02/2025
दिनांक 26/01/ 2025 को डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा जी के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। और प्राचार्य जी ने अपने ज्ञान रूपी सागर से महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समता मूलक समाज को बनाने के लिए अनेक महापुरुषों के जीवन से अवगत कराया। कि उन महापुरुषों का हमारे देश के लिए कितना योगदान रहा है जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्योछावर कर दिया है और कहा कि हमें भी एक कड़ी में रहने की जरूरत है जिससे कि हम लोग स्वतंत्रता, न्याय, बंधुता और अखंडता का पालन कर सकें। जिससे हमारा देश ऊंचाइयों पर पहुंचे हमारी ऐसी कामना है। इस अवसर पर हमारे बीच 59 यू.पी. बटालियन कानपुर से हवलदार विनीत सिंह और सूबेदार बाबूलाल जी ने एन.सी.सी. कैडेट्स को परेड मार्च सलामी करते हुए कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया और इसी क्रम में एन.सी.सी. प्रभारी डॉ अजय कुमार जी ने कैडेट्स को दृढ़ संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा तुम आगे बढ़ो महाविद्यालय हर कदम पर आप लोगों के साथ खड़ा है। जहां भी इस महाविद्यालय की आप लोगों को जरूरत पड़ती है तो महाविद्यालय सदैव तुम्हारे साथ है इससे घबराने की बात नहीं है महाविद्यालय के प्रोफेसर के. के. श्रीवास्तव जी, प्रोफेसर सी.एम. सक्सेना जी, प्रोफेसर सुनील उपाध्याय जी, शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीन कुमार सिंह, डॉ दीपक त्रिपाठी, डॉ कौशलेंद्र तिवारी, डॉ गौरव सिंह, डॉ जगदीप दिवाकर, डॉ शिवनारायण, डॉ सौम्यदीप भट्टाचार्य एवं अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
06/07/2024
06/07/2024
06/07/2024
02/07/2024
23/05/2022
12/04/2022
05/02/2022
27/08/2021